कोटा में प्रसूताओं की मौतों का सिलसिला जारी, 35 दिन में 7 महिलाओं समेत 8 की गई जान, ज्यादातर केस रेफरल के

Jageshwar Prasad | Updated:
Share
कोटा के जेके लोन अस्पताल में पिछले 35 दिनों में यहां 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 7 प्रसूताएं शामिल हैं।
कोटा के जेके लोन अस्पताल में पिछले 35 दिनों में यहां 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 7 प्रसूताएं शामिल हैं।

कोटा संभाग के सबसे बड़े मातृ एवं शिशु अस्पताल जेके लोन में दुखद घटनाएं नहीं थम रही हैं। गुरुवार देर रात एक और गर्भवती की मौत हो गई। मृतका को मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला अस्पताल से रेफर किया गया था। डॉक्टरों ने करीब 7 घंटे तक इलाज किया। लेकिन रात 10:15 बजे उसने दम तोड़ दिया। पिछले 35 दिनों में यहां 8 मरीजों की मौत हो चुकी है।

शॉक में थी महिला, बीपी और पल्स भी नहीं मिले

अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. अमित जोशी ने पूरी स्थिति बताई। उन्होंने कहा कि मृतका मध्यप्रदेश के श्योपुर की रहने वाली थी। उसका नाम आरती (29) था। उसके पति का नाम बूंदीलाल है। श्योपुर जिला अस्पताल से गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उसे रेफर किया गया। वह दोपहर करीब 2:45 बजे कोटा पहुंची।

अस्पताल आते ही वह शॉक में जा चुकी थी। उसका बीपी और पल्स तक रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा था। शरीर में हीमोग्लोबिन घटकर करीब 6 रह गया था। यूरिन आना भी बंद हो गया था। श्योपुर से ही उसे डोपामिन दवा और ऑक्सीजन पर रखा गया था। कोटा पहुंचते ही स्थिति बहुत नाजुक थी।

कोख में ही हो चुकी थी शिशु की मौत, नॉर्मल डिलीवरी की कोशिश

अस्पताल में जांच के बाद भी डॉक्टरों को बड़ा झटका लगा। पता चला कि गर्भ में ही बच्चे की मौत हो चुकी है।

डॉक्टरों की टीम ने तुरंत नॉर्मल डिलीवरी से शिशु को निकालने की कोशिश की। इसी दौरान महिला की हालत और बिगड़ गई। स्टाफ ने तुरंत सीपीआर दिया। फिर उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर लिया गया।

6 यूनिट खून चढ़ाया, 8 यूनिट और का इंतजाम किया

डॉ. अमित जोशी ने आगे की जानकारी दी। यूनिट हेड डॉ. ममता शर्मा की देखरेख में विशेषज्ञ टीम जुटी रही। मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी और एनेस्थीसिया के वरिष्ठ डॉक्टरों को भी बुलाया गया।

खून की कमी पूरी करने के लिए 6 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। ऑपरेशन से मृत शिशु को निकालने की तैयारी भी हुई। इसके लिए 8 यूनिट अतिरिक्त ब्लड का इंतजाम भी किया गया। लेकिन हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती गई। मल्टी ऑर्गन फेलियर हो गया। रात 10:15 बजे महिला ने आखिरी सांस ली।

राजस्थान में हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान, कोटा में प्रसूताओं की मौत पर सवाल | High-Risk Pregnant Women Identified in Rajasthan, Questions Raised Over Maternal Deaths in Kota
राजस्थान में 6175 हाई-रिस्क गर्भवतियों की पहचान, कोटा में 4 प्रसूताओं की मौत, समय पर इलाज और रेफरल पर सवाल
28 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग ने अक्टूबर के 19 दिनों में 6,175 हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान की। इसी महीने कोटा में चार प्रसूताओं की मौत के मामले सामने आए। बारां की शबनम बानो के परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने गंभीर हालत में मरीज पहुंचने की बात कही। अब रेफरल व्यवस्था और मातृ मृत्यु समीक्षा पर सवाल हैं।

चौथी डिलीवरी होनी थी, घर में हैं तीन बेटियां

डॉक्टरों ने बताया कि यह आरती की चौथी डिलीवरी थी। पहले उसकी तीन नॉर्मल डिलीवरी हो चुकी थीं। उसके पहले से तीन बेटियां हैं।

मौत के बाद अस्पताल ने शव पुलिस को सौंपा। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। वे बिना पोस्टमार्टम के ही शव श्योपुर ले गए। परिजनों ने अस्पताल के इलाज पर संतोष जताया है।

कोटा एम्स रिपोर्ट: प्रसूताओं की मौतों का सच - OT में संक्रमण, निगरानी में लापरवाही और दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल | Kota AIIMS Report: Truth of Maternal Deaths - Questions on OT Infection, Negligence in Monitoring, and Drug Quality
कोटा में प्रसूताओं की मौतों पर एम्स की रिपोर्ट: OT में कमियां, संक्रमण और निगरानी में लापरवाही
13 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कोटा के जेके लोन अस्पताल में प्रसूताओं की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मई में हुई 5 प्रसूताओं की मौत के बाद एम्स दिल्ली की एक्सपर्ट टीम ने जांच की थी। रिपोर्ट में ऑपरेशन थिएटर की कमियां, संक्रमण, जंग लगे उपकरण और ऑपरेशन के बाद मरीजों की निगरानी में लापरवाही सामने आई थी। इसके बाद राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाओं में सुधार और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का दावा किया। लेकिन अक्टूबर में प्रसूताओं की मौतों के बाद नवंबर में भी पुष्पा और प्रीति की जान चली गई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब विभाग सुधारों का दावा कर रहा है, तो जेके लोन अस्पताल में मौतें क्यों नहीं रुक रहीं? आखिर इन मौतों के लिए जिम्मेदार कौन है?

35 दिन में इन 7 महिलाओं की भी गई जान

जेके लोन और मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में 35 दिन में 7 अन्य मौतें भी हुई हैं। इनमें से कई बारां और पास के जिलों से रेफर होकर आई थीं। 16 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 16 अक्टूबर: कोटा की छावनी निवासी रेशमा (40) की नए अस्पताल में मौत हुई।
  • 17 अक्टूबर: बारां से आई रोशन बैरवा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।
  • 24 अक्टूबर: बारां के छबड़ा से आई शबनम (26) की मौत हुई।
  • 27 अक्टूबर: शाहाबाद के हाड़ौता गांव की रेशु भील (25) ने दम तोड़ा।
  • 9 नवंबर: अटरू के मेरमाचाह गांव की पुष्पा बैरवा (28) की मौत हुई।
  • 10 नवंबर: बूंदी के इंद्रगढ़ निवासी प्रीति महावर (36) ने दम तोड़ा।
  • 12 नवंबर: बारां के मुसाई गुजरान निवासी फूलाबाई मेहता (31) की मौत हुई।
कुल मिलाकर 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक 8 मौतें दर्ज हुई हैं। बार-बार हो रही इन मौतों से रेफरल सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

कोटा में मातृ मृत्यु का सिलसिला जारी: 6 महीने में 13 मौतें, जांच के बाद भी नहीं थमा, सरकार ने फिर दिए जांच के आदेश | Maternal Death Continues in Kota: 13 Deaths in 6 Months, Unabated Even After Investigation, Government Orders Fresh Probe
कोटा में 28 दिनों में 7 मातृ मृत्यु, चार जांच समितियों के बाद भी नहीं थमा सिलसिला; सरकार ने फिर दिए जांच के आदेश
14 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के कोटा में सरकारी अस्पतालों की मातृ स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर जांच के घेरे में हैं। बीते पिछले 28 दिनों में 7 मातृ मृत्यु के मामले सामने आए हैं। पिछली जांचों में इलाज के रिकॉर्ड, मरीजों की निगरानी और संक्रमण रोकने की व्यवस्था में कमियां बताई गई थीं। अब सरकार ने पूरे संभाग में गर्भवती महिलाओं के इलाज और रेफरल व्यवस्था की समीक्षा कराने का फैसला किया है।

Tags:
  • Maternal Deaths in Kota
  • कोटा में प्रसूता मौत
  • Referral System Failure
  • रेफरल सिस्टम की विफलता
  • Rajasthan Healthcare Crisis
  • जेके लोन प्रसूता मौत
  • कोटा प्रसूता मौत
  • जेके लोन 8वीं मौत
  • गर्भवती मौत राजस्थान
  • JK Lon hospital Kota maternal death
आज तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, ग्वालियर में यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस 2026 का करेंगे शुभारंभ

By Amresh Kushwaha

आज तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, ग्वालियर में यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस 2026 का करेंगे शुभारंभ
द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट टली, PMO से नहीं मिला शेड्यूल; अब मार्च में हो सकती है

By Amresh Kushwaha

द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट टली, PMO से नहीं मिला शेड्यूल; अब मार्च में हो सकती है
MP को मिलेगा नया DGP: आज दिल्ली में 11 IPS अफसरों के नाम पर मंथन, वरुण कपूर समेत इन 3 अफसरों की चर्चा, 22 तक हो सकता है ऐलान

By Amresh Kushwaha

MP को मिलेगा नया DGP: आज दिल्ली में 11 IPS अफसरों के नाम पर मंथन, वरुण कपूर समेत इन 3 अफसरों की चर्चा, 22 तक हो सकता है ऐलान
MP के संविदा कर्मचारियों को फिर मिला आश्वासन: नियमित भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता, लेकिन परीक्षा और नियुक्ति की तारीख अब भी तय नहीं

By Amresh Kushwaha

MP के संविदा कर्मचारियों को फिर मिला आश्वासन: नियमित भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता, लेकिन परीक्षा और नियुक्ति की तारीख अब भी तय नहीं
MP भाजपा का नया मिशन: छात्रावासों से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक संपर्क की तैयारी, शिवप्रकाश बोले- हाईप्रोफाइल बनने से बचें

By Ramanand Tiwari

MP भाजपा का नया मिशन: छात्रावासों से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक संपर्क की तैयारी, शिवप्रकाश बोले- हाईप्रोफाइल बनने से बचें
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा