आज तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, ग्वालियर में यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस 2026 का करेंगे शुभारंभ

Amresh Kushwaha | Updated:
Share
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नरसिंहपुर, ग्वालियर और टीकमगढ़ के दौरे पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नरसिंहपुर, ग्वालियर और टीकमगढ़ के दौरे पर रहेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार, 20 नवंबर को तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। वे नरसिंहपुर, ग्वालियर और टीकमगढ़ में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरे का सबसे खास कार्यक्रम ग्वालियर में होने वाला यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस 2026 है। इसमें देश के 26 राज्यों से 300 युवा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस आयोजन का शुभारंभ करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को काफी व्यस्त कार्यक्रम है। वे एक ही दिन में प्रदेश के तीन जिलों का दौरा करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे भोपाल से नरसिंहपुर जिले के ग्राम नरवारा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे नरसिंहपुर के ग्राम थरैरी में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री ग्वालियर के लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE) पहुंचेंगे। यहां वे यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस 2026 का उद्घाटन करेंगे।

More stories on मुख्यमंत्री मोहन यादव

इसके बाद शाम 4:15 बजे ग्वालियर से टीकमगढ़ जिले के पलेरा के लिए रवाना होंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 6:40 बजे भोपाल लौटने का कार्यक्रम है।

MP बनेगा टेलीकॉम हब: ₹3611 करोड़ निवेश, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी का अवसर | MP to become Telecom Hub: ₹3611 Crore Investment, Opportunity for over 15,000 Youth Jobs
MP बनेगा टेलीकॉम हब! 3611 करोड़ से लगेंगी फैक्ट्रियां, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार
19 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने वाले हैं। अब मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट चलाने में काम आने वाले उपकरण प्रदेश में ही बनाए जाएंगे। इसके लिए बड़ी फैक्ट्रियां लगाने की तैयारी है। पहले चरण में 3,611 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इससे 15 हजार 259 युवाओं को सीधे नौकरियां मिलने की उम्मीद है।

ग्वालियर में जुटेंगे 26 राज्यों के 300 युवा, तीन दिन चलेगा विचारों का महाकुंभ

ग्वालियर में आज से युवाओं का एक बड़ा बौद्धिक आयोजन शुरू होने जा रहा है। यंग थिंकर्स फोरम की ओर से आयोजित 'यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस 2026' का यह आठवां संस्करण है। कार्यक्रम 20 नवंबर से शुरू होगा और तीन दिन तक चलेगा। इस बार आयोजन की थीम री-अवेकनिंग भारतवर्ष रखी गई है।

इसका मकसद युवाओं को भारतीय इतिहास, संस्कृति, ज्ञान परंपरा और आज के दौर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने का मौका देना है। आयोजन में 26 राज्यों के 300 चयनित युवा शामिल होंगे। इनमें अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले युवा, कलाकार और लेखक भी शामिल हैं।

खास बात यह है कि यहां युवा केवल बड़े वक्ताओं को सुनेंगे ही नहीं, बल्कि उनसे सवाल भी पूछ सकेंगे और अपने विचार भी रख सकेंगे।

पीयूष मिश्रा और डॉ. भरत गुप्त समेत 16 बड़े वक्ता करेंगे बातचीत

इस आयोजन में साहित्य, संगीत, इतिहास, संस्कृति और दूसरे क्षेत्रों के 16 प्रतिष्ठित वक्ता युवाओं से संवाद करेंगे। इनमें पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात लेखक, गीतकार और अभिनेता पीयूष मिश्रा भी शामिल हैं।

इसके अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीत के विद्वान और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के उपाध्यक्ष पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. भरत गुप्त युवाओं से बातचीत करेंगे। डॉ. गुप्त नाट्यशास्त्र के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं।

कार्यक्रम में चिन्मय इंटरनेशनल फाउंडेशन की अकादमिक निदेशक प्रोफेसर गौरी माहुलीकर, लेखक पंकज सक्सेना, प्रोफेसर राम शर्मा, इतिहासविद् श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, लेखक डॉ. मृत्युंजय गुहा मजूमदार और अर्जुन सिंह ठाकुर सहित कई वक्ता शामिल होंगे।

इनके साथ युवा भारतीय परंपराओं से लेकर मौजूदा दौर की वैश्विक चुनौतियों तक पर चर्चा कर सकेंगे।

MP में नौकरियों के नए द्वार: 5 इंडस्ट्रियल पार्क को मंजूरी, कैबिनेट के 15 बड़े फैसले आपकी जिंदगी बदलेंगे! | New Doors to Jobs in MP: 5 Industrial Parks Approved, 15 Big Cabinet Decisions Will Change Your Life!
पांच नए इंडस्ट्रियल पार्क, युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी कर्मचारियों को राहत, जानिए कैबिनेट के 15 बड़े फैसले
19 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में अब नई फैक्ट्रियां लगेंगी, युवाओं के लिए नौकरी के मौके बढ़ेंगे। साथ ही किसानों को भी अपनी फसल से जुड़े कारोबार का फायदा मिलेगा है। वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत की खबर है। अब उन पर दो बच्चों वाली शर्त लागू नहीं होगी। ये बड़े फैसले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर के गांधीसागर में हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं।

11 सत्रों में इतिहास से लेकर Geopolitics तक पर होगी चर्चा

यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस में उद्घाटन सहित कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें भारतीय ज्ञान परंपरा, भारतीय इतिहास, अध्यात्म, विज्ञान, जियोपॉलिटिक्स, रिजीम चेंज और नैरेटिव वॉर जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

सरल भाषा में समझें तो इन सत्रों में यह जानने और समझने की कोशिश होगी कि दुनिया में बदलते राजनीतिक हालात का क्या असर पड़ता है, इतिहास को किस नजरिए से देखा जाता है और विचारों व सूचनाओं के जरिए लोगों की सोच कैसे प्रभावित होती है।

इन मुद्दों पर विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। युवाओं को सवाल पूछने और अलग-अलग नजरिए समझने का भी मौका मिलेगा।

दूसरे दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे युवाओं से संवाद

कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। वे देश के अलग-अलग राज्यों से आए युवाओं से बातचीत करेंगे। वहीं, तीन दिवसीय मुख्य आयोजन के समापन सत्र में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार शामिल होंगे।

यंग थिंकर्स फोरम के निदेशक आशुतोष सिंह ठाकुर के मुताबिक, आयोजन का उद्देश्य युवाओं के बीच विचार-विमर्श और संवाद की संस्कृति को बढ़ावा देना है। फोरम चाहता है कि युवा मौजूदा दौर के महत्वपूर्ण विषयों को समझें और समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

MP में 5 नए इंडस्ट्रियल पार्क: 55 हजार करोड़ निवेश, 2.7 लाख नौकरियों का वादा | 5 New Industrial Parks in MP: Promise of 55 Thousand Crore Investment, 2.7 Lakh Jobs
फिर सही साबित हुई द सूत्र की खबर: MP में बनेंगे 5 नए इंडस्ट्रियल पार्क, हजारों के निवेश के साथ लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
18 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
द सूत्र की खबर एक बार फिर 100% सही साबित हुई है। मध्य प्रदेश में पांच नए इंडस्ट्रियल पार्क बनने की खबर द सूत्र ने पहले ही दे दी थी। अब सरकार ने भी इस पर मुहर लगा दी है। 18 नवंबर को मंदसौर के गांधीसागर में हुई डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक में इन पांचों पार्कों के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

AI के दौर में कंटेंट बनाना भी सीखेंगे युवा

यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस में युवाओं के लिए विशेष Workshops भी रखी गई हैं। इनमें आधुनिक तकनीक से लेकर भारतीय मंदिरों की कला तक के विषय शामिल हैं।

टेम्पल आइकॉनोग्राफी कार्यशाला में मंदिरों की मूर्तिकला और प्रतीकों को समझाया जाएगा।

नैरेटिव्स, एल्गोरिदम्स एंड यू में डिजिटल माध्यमों पर विचार और सूचनाएं कैसे सामने आती हैं, इस पर चर्चा होगी।

मास्टर कंटेंट क्रिएशन्स इन एआई एज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में कंटेंट तैयार करने से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

वहीं, रीडिंग फॉर आर्ग्युमेंट : अ रिव्यू ऐसे कार्यशाला में तर्क के साथ पढ़ने और लिखने के तरीकों पर प्रशिक्षण मिलेगा।

इन कार्यशालाओं में रामकृष्ण कोंगाला, अनंत सेठ और प्रेम अंश सिन्हा युवाओं को प्रशिक्षण देंगे।

23 नवंबर को बटेश्वर, मितावली और पड़ावली की सैर

तीन दिवसीय मुख्य आयोजन के बाद 23 नवंबर को प्रतिभागियों के लिए हेरिटेज वॉक रखी गई है। इस दौरान युवाओं को ग्वालियर क्षेत्र के तीन ऐतिहासिक स्थलों बटेश्वर, मितावली और पड़ावली ले जाया जाएगा। ये स्थल अपने इतिहास और स्थापत्य कला के लिए जाने जाते हैं।

हेरिटेज वॉक के दौरान विशेषज्ञ इन स्थानों के इतिहास, पुरानी इमारतों की बनावट और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी देंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को किताबों में पढ़े इतिहास से आगे बढ़कर ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखने और समझने का मौका देना है।

MP में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त खत्म: हजारों शिक्षकों और युवाओं को बड़ी राहत | Two-Child Norm for Government Jobs in MP Abolished: Big Relief for Thousands of Teachers and Youth
द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: MP में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त खत्म, दो से ज्यादा बच्चे वालों को भी मिलेगी नौकरी
18 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में अब तीन बच्चे होने पर भी सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने 25 साल पुराने दो बच्चों वाले नियम को खत्म करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि <b>द सूत्र</b> ने पहले ही इस नियम को हटाए जाने की जानकारी दी थी। अब कैबिनेट के फैसले ने <b>द सूत्र</b> की खबर पर मुहर लगा दी है।

2018 में भोपाल से हुई थी यंग थिंकर्स फोरम की शुरुआत

यंग थिंकर्स फोरम की स्थापना वर्ष 2018 में भोपाल में हुई थी। यह संगठन युवाओं के बीच विचारों के आदान-प्रदान और विभिन्न विषयों पर चर्चा को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।

इसके तहत समय-समय पर वायटीएफ वार्ता, पुस्तक चर्चा, हेरिटेज वॉक और दूसरी बौद्धिक व रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। ग्वालियर में होने वाला यह कन्फ्लुअंस इसी पहल का आठवां संस्करण है।
Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • Chief Minister Mohan Yadav
  • Young Thinkers Confluence 2026
  • यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस 2026
  • Gwalior
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट टली, PMO से नहीं मिला शेड्यूल; अब मार्च में हो सकती है

By Amresh Kushwaha

द सूत्र की खबर पर फिर लगी मुहर: भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट टली, PMO से नहीं मिला शेड्यूल; अब मार्च में हो सकती है
MP को मिलेगा नया DGP: आज दिल्ली में 11 IPS अफसरों के नाम पर मंथन, वरुण कपूर समेत इन 3 अफसरों की चर्चा, 22 तक हो सकता है ऐलान

By Amresh Kushwaha

MP को मिलेगा नया DGP: आज दिल्ली में 11 IPS अफसरों के नाम पर मंथन, वरुण कपूर समेत इन 3 अफसरों की चर्चा, 22 तक हो सकता है ऐलान
MP के संविदा कर्मचारियों को फिर मिला आश्वासन: नियमित भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता, लेकिन परीक्षा और नियुक्ति की तारीख अब भी तय नहीं

By Amresh Kushwaha

MP के संविदा कर्मचारियों को फिर मिला आश्वासन: नियमित भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता, लेकिन परीक्षा और नियुक्ति की तारीख अब भी तय नहीं
MP भाजपा का नया मिशन: छात्रावासों से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक संपर्क की तैयारी, शिवप्रकाश बोले- हाईप्रोफाइल बनने से बचें

By Ramanand Tiwari

MP भाजपा का नया मिशन: छात्रावासों से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक संपर्क की तैयारी, शिवप्रकाश बोले- हाईप्रोफाइल बनने से बचें
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं