सिंहस्थ से पहले उज्जैन में होटल बनाने पर 30% सब्सिडी देगी सरकार, पंचकोशी मार्ग के गांव बनेंगे पर्यटक ग्राम

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
Share
सिंहस्थ 2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए उज्जैन में होटल और टेंट सिटी बनाने पर सरकार कारोबारियों को 30 प्रतिशत तक की सब्सिडी देगी।
सिंहस्थ 2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए उज्जैन में होटल और टेंट सिटी बनाने पर सरकार कारोबारियों को 30 प्रतिशत तक की सब्सिडी देगी।

सिंहस्थ 2028 (Simhastha 2028) के दौरान उज्जैन में आस्था का एक बहुत बड़ा सैलाब उमड़ने वाला है। सरकार का अनुमान है कि इस महापर्व में करीब 30 से 40 करोड़ श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के ठहरने का इंतजाम करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसैर सीएम ने उज्जैन के एक निजी होटल में उज्जैन और इंदौर के होटल कारोबारियों के साथ आमने-सामने बैठकर चर्चा की है।

इस खास बैठक में मुख्यमंत्री ने कारोबारियों से निवेश करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी कारोबारी उज्जैन में नए होटल या टेंट सिटी बनाएंगे उन्हें सरकार की तरफ से 30 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा।

बता दें कि यह आर्थिक मदद मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (Tourism Development Corporation MP) के माध्यम से कारोबारियों तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शहर में होमस्टे की संख्या बढ़ाने के भी सख्त निर्देश दिए हैं। इससे आम लोग भी अपने घरों में मेहमानों को ठहराकर रोजगार पा सकें।

उज्जैन सिंहस्थ 2028: NSG की तर्ज पर MP पुलिस के 250 कमांडो तैयार, भोपाल में बनेगा हाई-टेक ट्रेनिंग सेंटर | Ujjain Simhastha 2028: MP Police to train 250 commandos on NSG lines, high-tech training center to be built in Bhopal
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
13 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
कल्पना कीजिए कि उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य मेला लगा हुआ है। करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इतनी बड़ी भीड़ की सुरक्षा करना किसी भी पुलिस बल के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसी चुनौती से निपटने और अनहोनी को रोकने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस अपनी ताकत को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही है।

कारोबारियों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर

अक्सर नए होटल या प्रोजेक्ट शुरू करने में सरकारी कागजी कार्रवाई और परमिशन लेने में बहुत समय लग जाता है। मुख्यमंत्री ने इस परेशानी को भी पूरी तरह से समझ लिया है। उन्होंने कहा है कि होटल कारोबारियों की समस्याओं को सुलझाने और उन्हें सभी जरूरी अनुमतियां देने के लिए एक विशेष सेल बनाया जाएगा।

इस व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां सिंगल विंडो सिस्टम काम करेगा। इसका मतलब यह है कि कारोबारियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सभी तरह की एनओसी उन्हें एक ही जगह पर आसानी से मिल जाएंगी।

पंचकोशी मार्ग और गांवों में भी दिखेगी पर्यटन की चमक

सरकार की योजना केवल उज्जैन शहर तक ही सीमित नहीं है। आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी इससे जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि उज्जैन के 118 किलोमीटर लंबे पंचकोशी मार्ग के जितने भी पड़ाव हैं, उन सभी को पर्यटक ग्राम घोषित करके विकसित किया जाएगा।

सिंहस्थ 2028: 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए 8 लाख टन सब्जी और फूलों की होगी जरूरत, मध्य प्रदेश का खास रोडमैप तैयार | Simhastha 2028: 8 Lakh Tonnes of Vegetables and Flowers Needed for 40 Crore Devotees, Madhya Pradesh's Special Roadmap Ready
उज्जैन सिंहस्थ 2028 में कैसे भरेगी करोड़ों श्रद्धालुओं की थाली? कैसे होगा इंतजाम
23 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
उज्जैन में साल 2028 में महाकुंभ यानी सिंहस्थ का आयोजन होने जा रहा है। इतने बड़े आयोजन की व्यवस्थाएं अगर अभी से न बनाई जाएं तो बाद में भारी अव्यवस्था हो सकती है। बता दें कि सिंहस्थ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आने की उम्मीद है। इतनी बड़ी मांग को पूरा करने के लिए उद्यानिकी विभाग ने 2 साल का एक मजबूत रोडमैप तैयार किया है।

किन गांवों की बदलेगी तस्वीर?

ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कुछ खास गांवों को चुना है,जिनका कायाकल्प किया जाएगा।

दंगवाड़ा, रुणीजा और गजनी खेड़ी: इन गांवों को खास तौर पर ग्रामीण पर्यटन से जोड़ा जाएगा। इससे यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही यात्रियों को गांव की संस्कृति करीब से देखने को मिलेगी।

होटल कमरों में बड़ा उछाल: आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2016 के सिंहस्थ में उज्जैन में सिर्फ 570 होटल कमरे थे। वहीं 2028 तक बढ़कर 16 हजार 500 होने का अनुमान है। हालांकि करोड़ों की भीड़ को देखते हुए आवास सुविधाओं को अभी और बढ़ाने की जरूरत है।

30 किमी लंबे घाटों का निर्माण: (Ujjain Development Authority) उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के सुरक्षित और आसान स्नान के लिए करीब 30 किलोमीटर लंबे नए घाट बनाए जा रहे हैं।

FAQ

1. सिंहस्थ 2028 के लिए होटल और टेंट सिटी बनाने पर एमपी सरकार कितनी मदद दे रही है?

मध्य प्रदेश सरकार सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था बढ़ाने के लिए नए होटल और टेंट सिटी बनाने वाले कारोबारियों को 30 प्रतिशत तक का अनुदान (सब्सिडी) दे रही है। यह सहायता मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के जरिए दी जाएगी।

2. सिंहस्थ के लिए उज्जैन शहर के अलावा किन ग्रामीण इलाकों को पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा?

उज्जैन के 118 किलोमीटर लंबे पंचकोशी मार्ग के सभी पड़ावों को पर्यटक ग्राम घोषित कर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा दंगवाड़ा, रुणीजा और गजनी खेड़ी जैसे गांवों को भी ग्रामीण पर्यटन से जोड़ा जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।

3. सिंहस्थ 2028 में कितने श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है?

सरकार के अनुमान के मुताबिक सिंहस्थ 2028 में 30 से 40 करोड़ श्रद्धालु उज्जैन आ सकते हैं। उनके ठहरने के लिए होटल कमरों की संख्या 16,500 तक पहुंचाने का लक्ष्य है और होमस्टे भी बढ़ाए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्नान के लिए करीब 30 किलोमीटर लंबे घाट बनाए जा रहे हैं।
Tags:
  • सिंहस्थ 2028
  • Simhastha 2028
  • मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम
  • Tourism Development Corporation MP
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • Ujjain Development Authority
  • उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी
  • अध्यक्ष रवि सोलंकी
मंदसौर, नीमच और रतलाम दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गांधी सागर में कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

मंदसौर, नीमच और रतलाम दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गांधी सागर में कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल
MP-CG में तूफान अकवान का खतरा, आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में 7.4 डिग्री पर पहुंचा पारा

By Aman Vaishnav

MP-CG में तूफान अकवान का खतरा, आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में 7.4 डिग्री पर पहुंचा पारा
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

By Neel Tiwari

होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल

By Ramanand Tiwari

द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल
ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई

By Mukesh Sharma

ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई
गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द

By Neel Tiwari

गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनी ने कम दिया मेडिक्लेम, उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना

By Sanjay Gupta

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनी ने कम दिया मेडिक्लेम, उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना