मंदसौर, नीमच और रतलाम दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गांधी सागर में कैबिनेट बैठक में होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
Share
सीएम मोहन यादव आज मंदसौर के गांधी सागर में कैबिनेट बैठक और चम्बल आरती में शामिल होंगे। इसके बाद नीमच और जावरा के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
सीएम मोहन यादव आज मंदसौर के गांधी सागर में कैबिनेट बैठक और चम्बल आरती में शामिल होंगे। इसके बाद नीमच और जावरा के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार, 18 नवंबर को मंदसौर, नीमच और रतलाम जिलों के दौरे पर रहेंगे। सुबह सीएम मंदसौर के गांधी सागर स्थित टेंट सिटी पहुंचेंगे और चम्बल आरती व पूजन करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे फॉरेस्ट रिट्रीट में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा सीएम ग्रीनको एनर्जी पावर प्लांट और जावरा के स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम में मंदसौर जिले के गांधी सागर का दौरा सबसे खास रहने वाला है। सुबह से दोपहर तक उनका पूरा फोकस यहीं पर रहेगा।

  • बोट क्लब और टेंट सिटी आगमन: सीएम मोहन यादव सुबह 09:30 से 09:40 बजे के बीच एम.पी.टी. हिंगलाज रिसोर्ट, बोट क्लब मंदसौर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सुबह 09:45 से 10:05 बजे के बीच स्पीड बोट के जरिए टेंट सिटी, बोट क्लब, मंदसौर जाएंगे।
  • चम्बल आरती और पूजन: सुबह 10:05 से 10:20 बजे तक मुख्यमंत्री चम्बल आरती और पूजन में शामिल होंगे।
  • प्रदर्शनी और शिलान्यास: सुबह 10:30 बजे गांधी सागर, मंदसौर में स्थानीय कार्यक्रम होगा। इसमें वे उपज से उद्यम के तहत लगी प्रदर्शनी को देखेंगे। साथ ही कई पर्यटन परियोजनाओं और पर्यटक सुविधाओं का शिलान्यास करेंगे और विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
गांधी सागर कैबिनेट बैठक: मालवा-निमाड़ में 55,650 करोड़ के निवेश से खुलेंगे 5 नए औद्योगिक पार्क, 2.7 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार | Gandhi Sagar Cabinet Meeting: 5 New Industrial Parks to Open in Malwa-Nimar with an Investment of ₹55,650 Crore, Providing Employment to Over 2.7 Lakh People
गांधी सागर कैबिनेट बैठक: 55,650 करोड़ के निवेश से मालवा-निमाड़ में खुलेंगे पांच औद्योगिक पार्क, ढाई लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
17 Nov 2026 ,
By CHAKRESH
मंदसौर के गांधी सागर डैम पर होने वाली कैबिनेट बैठक से मालवा-निमाड़ क्षेत्र की किस्मत पलटने वाली है। एक-दो नहीं, पूरे चार इंडस्ट्रियल पार्क इस क्षेत्र में खुलने वाले हैं। एक इंडस्ट्रियल पार्क छिंदवाड़ा जिले में भी खुलेगा। मंदसौर, रतलाम, धार और छिंदवाड़ा में बनने वाले पार्कों पर 55 हजार 650 करोड़ रुपए निवेश का अनुमान है। इनसे 2.7 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

फॉरेस्ट रिट्रीट में होगी कैबिनेट बैठक

  • कैबिनेट बैठक: सुबह 11:00 बजे फॉरेस्ट रिट्रीट में कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) शुरू होगी। इसमें प्रदेश के विकास से जुड़े अहम फैसलों पर चर्चा की जाएगी।
  • वीसी और स्थानीय कार्यक्रम: बैठक के बाद दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 से 12:45 बजे के बीच वे VC के जरिए जरूरी बैठक करेंगे।

नीमच के पावर प्लांट और रतलाम के जावरा का दौरा

दोपहर के समय मुख्यमंत्री मंदसौर से निकलकर नीमच और फिर रतलाम जिले की ओर रवाना होंगे।

  • नीमच में ग्रीनको एनर्जी पावर प्लांट: दोपहर 01:15 से 02:00 बजे के बीच सीएम टेंट सिटी, गांधीसागर मंदसौर से रवाना होकर नीमच जिले की रामपुरा तहसील के बसी स्थित ग्रीनको एनर्जी पावर प्लांट (Greenko Energy Power Plant) पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
  • हेलीकॉप्टर से जावरा आगमन: नीमच के कार्यक्रम के बाद शाम 04:00 से 04:30 बजे के बीच मुख्यमंत्री ग्रीनको एनर्जी पावर प्लांट से रतलाम जिले के जावरा हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां भी वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाम को भोपाल वापसी

रतलाम जिले के कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री राजधानी भोपाल लौट आएंगे। रात तक यहां भी कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

  • भोपाल आगमन: शाम 05:10 से 06:10 बजे के बीच सीएम मोहन यादव भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 06:25 बजे वे अपने निवास पर जाएंगे।
  • कुशाभाऊ ठाकरे हॉल और वाना ग्रीन्स रिसोर्ट: शाम 07:25 से 07:30 बजे के बीच सीएम कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे। वहां रात 08:15 बजे तक चलने वाले स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रात 08:30 बजे वे भोपाल के वाना ग्रीन्स रिसोर्ट जाएंगे, जहां एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे वापस कार से अपने निवास लौट आएंगे।
गांधी सागर कैबिनेट: मध्य प्रदेश उद्योग नीति में बड़े बदलाव की तैयारी, रोजगार पर फोकस, सज्जन मिल और जेसी मिल को पैकेज की उम्मीद | Gandhi Sagar Cabinet: Madhya Pradesh Industry Policy Set for Major Changes, Focus on Employment, Hopes for Packages for Sajjan Mill and JC Mill
गांधी सागर कैबिनेट में मध्य प्रदेश उद्योग नीति बदलने की तैयारी, 18 नवंबर को रोजगार और पैकेज पर नजर
10 Nov 2026 ,
By CHAKRESH
मोहन कैबिनेट बैठक 18 नवंबर को गांधी सागर बांध के पास होगी। पहली बार पूरी कैबिनेट उद्योगों पर फोकस करेगी। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में मेगा इंडस्ट्री पैकेज की 500 करोड़ निवेश वाली शर्त बदलने की तैयारी है। अब 500 प्रत्यक्ष रोजगार देने वाली छोटी इकाई भी मेगा मानी जा सकती है। साथ ही जेसी मिल ग्वालियर और सज्जन मिल रतलाम के मजदूरों का रुका पैसा मिलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

FAQ

1. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 नवंबर 2026 को किन-किन जिलों के दौरे पर रहेंगे?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 18 नवंबर 2026 को मध्यप्रदेश के मंदसौर, नीमच और रतलाम जिलों के दौरे पर रहेंगे। इन तीनों जिलों के कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद वे शाम को वापस भोपाल लौट आएंगे और वहां भी स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

2. मंदसौर के गांधी सागर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के क्या-क्या कार्यक्रम तय हैं?

मंदसौर के गांधी सागर में मुख्यमंत्री सबसे पहले बोट क्लब और स्पीड बोट से टेंट सिटी पहुंचेंगे। इसके बाद वे सुबह 10:05 बजे चम्बल आरती और पूजन करेंगे। इसके बाद वे 'उपज से उद्यम' प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, पर्यटन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और सुबह 11:00 बजे फॉरेस्ट रिट्रीट में कैबिनेट बैठक लेंगे।
Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • सीएम मोहन यादव
  • कैबिनेट बैठक
  • मोहन कैबिनेट बैठक
  • ग्रीनको एनर्जी पावर प्लांट
  • Greenko Energy Power Plant
  • मंदसौर के गांधी सागर में कैबिनेट बैठक
MP-CG में तूफान अकवान का खतरा, आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में 7.4 डिग्री पर पहुंचा पारा

By Aman Vaishnav

MP-CG में तूफान अकवान का खतरा, आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में 7.4 डिग्री पर पहुंचा पारा
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

By Neel Tiwari

होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल

By Ramanand Tiwari

द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल
ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई

By Mukesh Sharma

ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई
गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द

By Neel Tiwari

गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनी ने कम दिया मेडिक्लेम, उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना

By Sanjay Gupta

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनी ने कम दिया मेडिक्लेम, उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना
CG Top News : IAS-IPS का DA बढ़ा, चैतन्य बघेल ने ED को दी चुनौती, पटवारियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : IAS-IPS का DA बढ़ा, चैतन्य बघेल ने ED को दी चुनौती, पटवारियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें