गांधी सागर कैबिनेट बैठक: 55,650 करोड़ के निवेश से मालवा-निमाड़ में खुलेंगे पांच औद्योगिक पार्क, ढाई लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
CHAKRESH | Updated:
गांधी सागर में होने वाली कैबिनेट बैठक से मालवा-निमाड़ के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
मंदसौर के गांधी सागर डैम पर होने वाली कैबिनेट बैठक से मालवा-निमाड़ क्षेत्र की किस्मत पलटने वाली है। एक-दो नहीं, पूरे चार इंडस्ट्रियल पार्क इस क्षेत्र में खुलने वाले हैं। एक इंडस्ट्रियल पार्क छिंदवाड़ा जिले में भी खुलेगा। मंदसौर, रतलाम, धार और छिंदवाड़ा में बनने वाले पार्कों पर 55 हजार 650 करोड़ रुपए निवेश का अनुमान है। इनसे 2.7 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
18 नवंबर को गांधी सागर पर कैबिनेट बैठक
समझें क्या है पूरा मामला
- पांच नए औद्योगिक पार्कों के प्रस्ताव कैबिनेट में आने वाले हैं।
- इन पार्कों में खेती, दवा, रसायन और कपड़ा उद्योग शामिल हैं।
- कुल निवेश का अनुमान 55 हजार 650 करोड़ रुपए है।
- इनसे 2.7 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
मेगा उद्योग लगाने की शर्तों में भी बदलाव की तैयारी
पांच पार्क, चार जिलों में फैला प्लान
पांच पार्क, एक बैठक, कई जिलों पर असर
1- एग्रो पार्क मंदसौर , बसई में
यहां 47 इकाइयां लगेंगी और 14 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। लहसुन, प्याज, धनिया, जीरा और सोयाबीन की वैल्यू बढ़ाने का काम होगा। बिजली पर 7 साल तक 2 रुपए प्रति यूनिट की छूट मिलेगी।
2- कुरलासी में रसायन पार्क, 3,500 एकड़ में
यहां करीब एक लाख लोगों को काम मिलने का अनुमान है। गंदे पानी के शोधन के लिए CETP (Common Effluent Treatment Plant) की सुविधा रहेगी। केंद्र की एक रसायन योजना से अधिकतम एक हजार करोड़ रुपए का अनुदान मिल सकता है।
3- बायो-फार्मा पार्क रतलाम , पलसोड़ी में
यहां बायोलॉजिक्स, बायोसिमिलर, वैक्सीन और एंजाइम पर काम होगा। दवा का मूल तत्व बनाने वाली API (Active Pharmaceutical Ingredient) इकाइयां भी आएंगी। पार्क पीथमपुर, देवास और रतलाम की फार्मा बेल्ट को मजबूत करने की सोच से जुड़ा है।
4- भैंसोला में टेक्सटाइल पार्क धार
यहां 35 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। स्पिनिंग, वीविंग, गारमेंट और तकनीकी कपड़ों का काम होगा। यह पार्क PM MITRA (Pradhan Mantri Mega Integrated Textile Region and Apparel) पार्क से सटा है, और 28 निवेशकों ने 726 एकड़ जमीन मांगी है।
5- छिंदवाड़ा-पांडुर्णा में बहु-उत्पाद क्षेत्र
अब तक 8 प्रस्ताव आए हैं, जिनमें 2 हजार 250 करोड़ रुपए का निवेश है। जमीन 99 साल की लीज पर देने का प्रस्ताव है। नागपुर ICD (इनलैंड कंटेनर डिपो) और एयरपोर्ट इसके पास हैं।
पांच पार्कों का कुल असर
यह खबर क्यों जरूरी है:
JDA में 6.33 लाख फाइलों की ऑनलाइन ट्रैकिंग, फिर भी 800 लोगों के जमीन रिकॉर्ड गायब, आखिर फाइलें गईं कहां?
By Raghvendra Singh Rathore
पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्र बनी बाधा, हाईकोर्ट ने 45 साल तक के उम्मीदवारों को दिया मौका
By Neel Tiwari
दीपक टंडन की तीन दिन की रिमांड, अब खुलेंगे ब्लैकमेलिंग और उगाही के राज, DSP कल्पना वर्मा से जुड़े आरोपों पर भी पुलिस करेगी पूछताछ
By VINAY VERMA
दिलजीत दोसांझ ने प्रतिबंधित गाने गाकर दिखाए तेवर, अधिकारी आए बैकफुट पर, बोले- कार्रवाई नहीं
By Sanjay Gupta
अशोक गहलोत ने फिर जीता सोनिया गांधी का भरोसा? नेहरू जयंती और किताब विमोचन में मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज
By Mukesh Sharma
राजस्थान में 19 लाख स्वामित्व कार्ड बांटे, फिर भी 8,349 गांवों के सत्यापन का अंतर, गलत नक्शे, जमीन विवाद और बैंक ऋण की चुनौती
By Raghvendra Singh Rathore
चार विभागों ने किसानों को ऐप्स के जाल में उलझाया, भुइयां से कटा रिकॉर्ड तो धान खरीदी, बैंक लोन और फसल बीमा तक पर संकट
By VINAY VERMA