दीपक टंडन की तीन दिन की रिमांड, अब खुलेंगे ब्लैकमेलिंग और उगाही के राज, DSP कल्पना वर्मा से जुड़े आरोपों पर भी पुलिस करेगी पूछताछ
VINAY VERMA | Updated:
दीपक टंडन की रिमांड, DSP कल्पना वर्मा से जुड़े आरोपों की होगी जांच
ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोपों में घिरे दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिल गई है। अब तेलीबांधा पुलिस आरोपी से उन पांच मामलों में पूछताछ करेगी, जिनमें उसके खिलाफ धमकी, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी की FIR दर्ज हैं।
इस पूछताछ में सबसे बड़ा सवाल DSP कल्पना वर्मा से जुड़े आरोपों का भी रहेगा। दीपक टंडन ने खुद DSP कल्पना वर्मा पर प्यार के जाल में फंसाकर उगाही करने के आरोप लगाए थे। अब पुलिस उसकी शिकायतों, डिजिटल सबूतों और दूसरे आरोपों की कड़ियां जोड़ने की कोशिश करेगी।
पांच
दीपक टंडन के खिलाफ तेलीबांधा थाने में पांच अलग-अलग अपराध दर्ज हैं। पुलिस इन मामलों में उसकी भूमिका, कथित लेनदेन, धमकी और ब्लैकमेलिंग से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
तीन दिन की रिमांड में पुलिस उसके मोबाइल, बातचीत, फोटो, वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की पड़ताल करेगी। यह भी पता लगाने की कोशिश होगी कि कथित ब्लैकमेलिंग में उसके साथ और कौन लोग शामिल थे।
दीपक टंडन की गिरफ्तारी का मामला सबसे पहले बिलासपुर से शुरू हुआ था। सिरगिट्टी थाने में उसके खिलाफ AI तकनीक से तस्वीरों में बदलाव कर आपत्तिजनक और भ्रामक खबरें प्रकाशित करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि उनकी तस्वीरों को एडिट कर हनी बैजर न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर अपमानजनक सामग्री पोस्ट की गई। इसका मकसद उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना और ब्लैकमेल करना था।
बिलासपुर पुलिस ने इसी मामले में 6 नवंबर को रायपुर के रजत प्राइम अपार्टमेंट से दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके दो मोबाइल भी जब्त किए।
जांच के दौरान मोबाइल में पोर्टल से जुड़ी कई आपत्तिजनक तस्वीरें, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिलने की बात सामने आई थी। इस मामले में कोमल प्रसाद चौबे समेत अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
दीपक टंडन के खिलाफ कोरबा जिले में भी धोखाधड़ी और धमकी की शिकायत सामने आई है। दीपका निवासी कोयला कारोबारी अंकित सिंह ने आरोप लगाया है कि दीपक ने उनके पिता महेंद्र सिंह से 27 लाख 90 हजार रुपए की धोखाधड़ी की थी। इस मामले में वर्ष 2020 में दीपका थाने में FIR दर्ज कराई गई थी।
शिकायत के मुताबिक, बाद में समझौते के दौरान दीपक ने पांच लाख रुपए लौटाने का शपथ पत्र दिया और 20 मई 2023 को पांच लाख रुपए का चेक दिया। लेकिन बैंक में पता करने पर चेक पहले से ही होल्ड कराया हुआ मिला।
इसके बाद पैसे मांगने पर दीपक ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे SC/ST एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी गई।
अंकित सिंह ने डर के कारण पहले शिकायत नहीं की थी। दीपक की बिलासपुर में गिरफ्तारी के बाद 13 नवंबर 2026 को दीपका थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
अब रायपुर पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अलग-अलग मामलों की कड़ियां जोड़ने की है। DSP कल्पना वर्मा से जुड़े आरोप, कथित उगाही, AI से तस्वीरें एडिट करने का मामला और दूसरे लोगों से धोखाधड़ी की शिकायतें जांच के दायरे में हैं।
तीन दिन की रिमांड में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि डिजिटल सामग्री किसने तैयार की, किसके जरिए प्रकाशित हुई और कथित लेनदेन में कौन-कौन शामिल था। फिलहाल आरोपों की जांच जारी है। पुलिस की पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल से ही इन मामलों की असल तस्वीर साफ होगी।
पांच FIR , अब पुलिस के सवाल
तीन दिन की रिमांड में पुलिस उसके मोबाइल, बातचीत, फोटो, वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की पड़ताल करेगी। यह भी पता लगाने की कोशिश होगी कि कथित ब्लैकमेलिंग में उसके साथ और कौन लोग शामिल थे।
AI तस्वीरों से शुरू हुआ मामला
शिकायतकर्ता का आरोप था कि उनकी तस्वीरों को एडिट कर हनी बैजर न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर अपमानजनक सामग्री पोस्ट की गई। इसका मकसद उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना और ब्लैकमेल करना था।
बिलासपुर पुलिस ने इसी मामले में 6 नवंबर को रायपुर के रजत प्राइम अपार्टमेंट से दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके दो मोबाइल भी जब्त किए।
जांच के दौरान मोबाइल में पोर्टल से जुड़ी कई आपत्तिजनक तस्वीरें, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिलने की बात सामने आई थी। इस मामले में कोमल प्रसाद चौबे समेत अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
27.90 लाख की ठगी, फिर धमकी का आरोप
शिकायत के मुताबिक, बाद में समझौते के दौरान दीपक ने पांच लाख रुपए लौटाने का शपथ पत्र दिया और 20 मई 2023 को पांच लाख रुपए का चेक दिया। लेकिन बैंक में पता करने पर चेक पहले से ही होल्ड कराया हुआ मिला।
इसके बाद पैसे मांगने पर दीपक ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे SC/ST एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी गई।
अंकित सिंह ने डर के कारण पहले शिकायत नहीं की थी। दीपक की बिलासपुर में गिरफ्तारी के बाद 13 नवंबर 2026 को दीपका थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
तीन दिन में कई सवालों के जवाब तलाशेगी पुलिस
तीन दिन की रिमांड में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि डिजिटल सामग्री किसने तैयार की, किसके जरिए प्रकाशित हुई और कथित लेनदेन में कौन-कौन शामिल था। फिलहाल आरोपों की जांच जारी है। पुलिस की पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल से ही इन मामलों की असल तस्वीर साफ होगी।
दिलजीत दोसांझ ने प्रतिबंधित गाने गाकर दिखाए तेवर, अधिकारी आए बैकफुट पर, बोले- केवल कार्रवाई नहीं
By Sanjay Gupta
अशोक गहलोत ने फिर जीता सोनिया गांधी का भरोसा? नेहरू जयंती और किताब विमोचन में मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में 19 लाख स्वामित्व कार्ड बांटे, फिर भी 8,349 गांवों के सत्यापन का अंतर, गलत नक्शे, जमीन विवाद और बैंक ऋण की चुनौती
By Raghvendra Singh Rathore
चार विभागों ने किसानों को ऐप्स के जाल में उलझाया, भुइयां से कटा रिकॉर्ड तो धान खरीदी, बैंक लोन और फसल बीमा तक पर संकट
By VINAY VERMA
IAS-IPS अफसरों की बढ़ी सैलरी, छत्तीसगढ़ में 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ोतरी का फायदा
By VINAY VERMA
राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा का शेड्यूल जारी, एक दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम; 3 दिन में 6 शिफ्ट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MP OBC Reservation: ओबीसी आरक्षण केस में SLP नंबर जारी, 13 खामियां हुईं दूर, अब सुनवाई होगी जल्द
By Sanjay Gupta