दिलजीत दोसांझ ने प्रतिबंधित गाने गाकर दिखाए तेवर, अधिकारी आए बैकफुट पर, बोले- केवल कार्रवाई नहीं

Sanjay Gupta | Updated:
Share
इंदौर में 15 नवंबर को हुए कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने मंच से राहत इंदौरी का शेर सुनाकर विरोधियों को जवाब दिया।
इंदौर में 15 नवंबर को हुए कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने मंच से राहत इंदौरी का शेर सुनाकर विरोधियों को जवाब दिया।

इंदौर में 15 नवंबर को हुए दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, शो से पहले कुछ गानों पर रोक लगाने के लिए आयोजकों को एक पत्र भेजा गया था। लेकिन दिलजीत ने इस पत्र की परवाह नहीं की और मंच पर वही सारे गाने गा दिए, जिन पर आपत्ति जताई गई थी।

इतना ही नहीं, दिलजीत ने मंच से अपने विरोधियों को भी जमकर जवाब दिया। उन्होंने मशहूर शायर राहत इंदौरी का शेर सुनाते हुए साफ कहा कि हिंदुस्तान किसी के बाप का थोड़ी है।

दरअसल, यह पूरा मामला उस पत्र से जुड़ा है, जिसे इंदौर के जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने कॉन्सर्ट के आयोजकों को भेजा था।

अब दिलजीत तो अपना शो करके और जवाब देकर चले गए, लेकिन अधिकारियों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि जब रोक के बावजूद गाने गाए गए, तो अब कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? वहीं, कार्रवाई के सवाल पर अधिकारी भी कोई सीधा जवाब देने के बजाय गोल-मोल बातें करते नजर आ रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ ने राहत इंदौरी के शेर से गानों पर लगी रोक का जवाब दिया, कहा 'किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है' | Diljit Dosanjh responded to the ban on songs with Rahat Indori's couplet, saying 'Hindustan doesn't belong to anyone's father'
दिलजीत ने कहा राहत इंदौरी का शेर- किसी के बाप का हिन्दुस्तान थोड़ी है, गानों की रोक पर दिया जवाब
16 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने रविवार, 15 नवंबर को इंदौर में हुए अपने कॉन्सर्ट के दौरान विरोधियों को करारा जवाब दिया। उनके कुछ गानों पर रोक लगाने की बात उठी थी। इस पर दिलजीत ने मंच से कहा कि कभी कहते हैं ये नहीं कर सकते, कभी कहते हैं वो नहीं कर सकते और यह गाना भी नहीं गा सकते।

क्या पत्र हुआ था जारी

जिला बाल संरक्षण अधिकारी इंदौर रजनीश सिन्हा ने आयोजकों को पत्र भेजा था। इसमें कहा गया था कि पंजाब-हरियाणा कोर्ट ने एक आदेश 22 जुलाई 2019 को जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पटियाला पैग, 5 तारा, जीभ विचों, जट उठे गाने छोटे बच्चों पर दुष्प्रभाव डालते हैं। वहीं इंदौर में आयोजन में पांच साल से अधिक उम्र वालों को भी प्रवेश की पात्रता है।

इन गानों से छोटे बच्चों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। ये उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करते हैं। इसलिए इस आयोजन में ये गाने नहीं गाए जाना सुनिश्चित करें। यह कार्रवाई चंडीगढ़ निवासी डॉ. पंडितराव धारेनावर के 1 नवंबर 2026 के पत्र के बाद की गई है। इसमें उन्होंने बच्चों को स्टेज पर न बुलाने और बुलेट बेल्ट न पहनने की भी मांग की थी। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिसंबर 2024 में भी इसके पहले दिलजीत का शो इंदौर में हो चुका है। तब यह बात नहीं आई थी।

फिर दिलजीत ने ऐसे दिया जवाब

दिलजीत ने मंच से कहा कि- यह नहीं कर सकते, वो नहीं कर सकते हैं, ये गाना वो नहीं गाना। हमारे मुंह से जो निकले वही सदाकत है, हमारे मुंह में तुम्हारी जुबान थोड़ी है। अगर खिलाफ है तो होने दो, जान थोड़ी है। ये सब धुआं है, आसमान थोड़ी है।

राहत इंदौरी का यह शेर कहा-

किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है

मैं जानता हूं कि दुश्मन भी कम नहीं लेकिन

हमारी तरह हथेली पे जान थोड़ी है

सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में

किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिक्री, 61 लाख टैक्स जमा, धमकियों के बीच मिली हरी झंडी | Diljit Dosanjh's Indore Concert Sells Tickets Worth 7.17 Crore, 61 Lakh Tax Deposited, Green Signal Amidst Threats
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा
14 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर में होने वाला है। इस बार कॉन्सर्ट के टिकटों की बिक्री कम रही है। आयोजकों ने इंदौर नगर निगम को अब तक बिके टिकटों का हिसाब दिया है। इसके मुताबिक, 13 नवंबर तक 7 करोड़ 17 लाख रुपए के टिकट बिक चुके हैं। इन टिकटों पर नगर निगम को 60 लाख 82 हजार रुपए का टैक्स जमा किया गया है।

अब क्या बोल रहे हैं अधिकारी

वहीं इस मामले में अब जिला बाल संरक्षण अधिकारी रजनीश सिन्हा से द सूत्र ने बात की। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर कंसर्ट में 13 प्लस उम्र वालों को प्रवेश दिया जाता है, लेकिन इंदौर के आयोजन में पांच प्लस वालों को भी प्रवेश था। हाईकोर्ट ने किन्हीं गानों की लिस्ट नहीं दी है, लेकिन यह गाइडलाइन दी थी कि नशे, हथियार संबंधी गानों से बच्चों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इसलिए हमने पत्र लिखा था। जब पूछा कि उन्होंने तो गाने गाए हैं इस पर क्या कार्रवाई होगी।

इस पर सिन्हा ने कहा कि हमने बाल संरक्षण अधिकारी की हैसियत से ये गाने नहीं गाने के लिए अनुरोध किया था। कोर्ट ने भी ऐसा नहीं कहा कि यदि गा दिया तो क्या कर देंगे। इंदौर पुलिस ने भी तय बिंदुओं पर उन्हें आयोजन की मंजूरी दी है तो वह देखेंगे। कार्रवाई की बात पर उन्होंने कहा कि सिस्टम धीरे-धीरे लोगों को जागरूक करता है। ऐसा हो जाता है तो जो भी होगा विधिक तौर पर किया जाएगा।
Tags:
  • दिलजीत दोसांझ
  • जिला बाल संरक्षण अधिकारी इंदौर
  • जिला बाल संरक्षण अधिकारी रजनीश सिन्हा
  • राहत इंदौरी
  • इंदौर पुलिस
  • मशहूर शायर राहत इंदौरी
  • मशहूर शायर राहत इंदौरी का शेर
अशोक गहलोत ने फिर जीता सोनिया गांधी का भरोसा? नेहरू जयंती और किताब विमोचन में मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अशोक गहलोत ने फिर जीता सोनिया गांधी का भरोसा? नेहरू जयंती और किताब विमोचन में मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज
राजस्थान में 19 लाख स्वामित्व कार्ड बांटे, फिर भी 8,349 गांवों के सत्यापन का अंतर, गलत नक्शे, जमीन विवाद और बैंक ऋण की चुनौती

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में 19 लाख स्वामित्व कार्ड बांटे, फिर भी 8,349 गांवों के सत्यापन का अंतर, गलत नक्शे, जमीन विवाद और बैंक ऋण की चुनौती
चार विभागों ने किसानों को ऐप्स के जाल में उलझाया, भुइयां से कटा रिकॉर्ड तो धान खरीदी, बैंक लोन और फसल बीमा तक पर संकट

By VINAY VERMA

चार विभागों ने किसानों को ऐप्स के जाल में उलझाया, भुइयां से कटा रिकॉर्ड तो धान खरीदी, बैंक लोन और फसल बीमा तक पर संकट
IAS-IPS अफसरों की बढ़ी सैलरी, छत्तीसगढ़ में 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ोतरी का फायदा

By VINAY VERMA

IAS-IPS अफसरों की बढ़ी सैलरी, छत्तीसगढ़ में 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ोतरी का फायदा
राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा का शेड्यूल जारी, एक दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम; 3 दिन में 6 शिफ्ट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा का शेड्यूल जारी, एक दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम; 3 दिन में 6 शिफ्ट
MP OBC Reservation: ओबीसी आरक्षण केस में SLP नंबर जारी, 13 खामियां हुईं दूर, अब सुनवाई होगी जल्द

By Sanjay Gupta

MP OBC Reservation: ओबीसी आरक्षण केस में SLP नंबर जारी, 13 खामियां हुईं दूर, अब सुनवाई होगी जल्द
सोनिया के संस्मरण की लोकप्रियता पर गदगद भूपेश, बोले अनुभवों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है किताब, लॉन्चिंग से पहले बिकीं दो लाख प्रतियां

By Arun Tiwari

सोनिया के संस्मरण की लोकप्रियता पर गदगद भूपेश, बोले अनुभवों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है किताब, लॉन्चिंग से पहले बिकीं दो लाख प्रतियां