सोनिया के संस्मरण की लोकप्रियता पर गदगद भूपेश, बोले अनुभवों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है किताब, लॉन्चिंग से पहले बिकीं दो लाख प्रतियां

Arun Tiwari | Updated:
Share
<br><strong>सोनिया गांधी की किताब पर भूपेश बघेल ने जताई खुशी</strong>
सोनिया गांधी की किताब पर भूपेश बघेल ने जताई खुशी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर कहा है कि पुस्तक की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च होने से पहले ही इसकी दो लाख प्रतियां बिक चुकी हैं।

उनके मुताबिक, देश में शायद ही कोई दूसरी पुस्तक इतनी तेजी से लोकप्रिय हुई हो। बघेल ने कहा कि यह संस्मरण केवल सोनिया गांधी के व्यक्तिगत जीवन का विवरण नहीं है, बल्कि देश की राजनीति को करीब से देखने और समझने के उनके अनुभवों का महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है।

बघेल ने कहा कि सोनिया गांधी ने देश के कई प्रधानमंत्रियों और राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद करीब से देखा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के समय से लेकर मौजूदा राजनीतिक दौर तक के उनके अनुभव इस पुस्तक में सामने आए हैं।

सोनिया गांधी के सियासी सफर के पांच किरदार: अर्जुन सिंह, सिंधिया, दिग्विजय, गहलोत और वोरा का अहम योगदान | Five Characters in Sonia Gandhi's Political Journey: The Important Contributions of Arjun Singh, Scindia, Digvijaya, Gehlot, and Vora
सोनिया के सियासी सफर के पांच किरदार, अर्जुन सिंह की सलाह, सिंधिया का साथ और दिग्विजय -गहलोत का संगठन कौशल
14 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
राजनीति में नेतृत्व के फैसले अक्सर सुर्खियां बनते हैं, लेकिन उन फैसलों के पीछे खड़े सलाहकारों और सहयोगियों की भूमिका इतिहास के पन्नों में कहीं पीछे छूट जाती है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण ‘Belonging: A Journey of Love’ में ऐसे ही कुछ राजनीतिक किरदारों का जिक्र सामने आया है, जिन्होंने उनके शुरुआती राजनीतिक सफर में अहम भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री आवास में रहने के दौरान और बाद में नेता प्रतिपक्ष तथा कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन के रूप में उन्होंने भारतीय राजनीति को बहुत करीब से समझा। उनके पास देश की सत्ता, राजनीतिक फैसलों और बदलते घटनाक्रमों को देखने का अलग नजरिया रहा है। यही अनुभव उन्होंने अपनी पुस्तक के माध्यम से साझा किए हैं।

More stories on भूपेश बघेल

राजनीति के कई दौर की गवाह हैं सोनिया गांधी

भूपेश बघेल के मुताबिक, सोनिया गांधी का राजनीतिक सफर कई महत्वपूर्ण घटनाओं और बदलावों का साक्षी रहा है। उन्होंने देश की राजनीति में सत्ता परिवर्तन, गठबंधन सरकारों, विपक्ष की भूमिका और विभिन्न राजनीतिक चुनौतियों को नजदीक से देखा है।

ऐसे में उनकी पुस्तक में केवल व्यक्तिगत संस्मरण ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के कई महत्वपूर्ण पहलुओं की झलक भी मिलती है। बघेल ने पुस्तक की बिक्री के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रकाशन से पहले ही दो लाख प्रतियों की बिक्री इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है।

सोनिया गांधी की किताब में 55 तथ्यात्मक गलतियां: RSS, कारगिल युद्ध, चुनावी आंकड़े और राज्यसभा पर उठे सवाल | Sonia Gandhi's Book Faces Allegations of 55 Factual Errors: Questions Raised on RSS, Kargil War, Election Data, and Rajya Sabha
सोनिया गांधी की किताब ने छेड़ी नई बहस, 55 गलतियों का दावा; RSS, कारगिल युद्ध और चुनावी आंकड़ों में बड़ी चूक!
12 Nov 2026 ,
By Sumit Kumar
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब <b>बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव</b> रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। अब किताब में दर्ज जानकारियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दावा किया जा रहा है कि इसमें 55 तथ्यात्मक गलतियां और अधूरी जानकारियां हैं। इनमें RSS की स्थापना, कारगिल युद्ध, लोकसभा चुनाव के नतीजे और बड़े नेताओं से जुड़ी घटनाएं शामिल हैं।

पुस्तक को लेकर राजनीतिक और साहित्यिक हलकों में चर्चाएं हो रही हैं। उनके अनुसार, सोनिया गांधी के लंबे राजनीतिक अनुभव और घटनाओं को देखने के उनके नजरिए के कारण यह पुस्तक पाठकों के लिए खास महत्व रखती है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी का स्वागत

इस दौरान भूपेश बघेल ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनके रिश्ते अच्छे और करीबी रहे हैं। वह उनके अच्छे दोस्त हैं।

यदि वह दोबारा कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं तो यह अच्छी बात होगी और उनका स्वागत किया जाएगा। बघेल के इस बयान को पंजाब की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में रहे हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर अलग राजनीतिक राह चुनी और भाजपा के साथ जुड़ गए। ऐसे में बघेल का उनकी वापसी का स्वागत करने वाला बयान राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे सकता है।

चुनाव आयोग पर फिर बरसे भूपेश बघेल

सोनिया गांधी की पुस्तक और कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुद्दे के अलावा भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लगातार चुनाव आयोग से संपर्क करने और अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन आयोग की जिद और अहंकार के कारण बातचीत संभव नहीं हो सकी। बघेल ने कहा कि अब चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट के सामने जवाब देना होगा।

उन्होंने बराखंबा रोड और रामलीला मैदान में हुए प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर व्यापक आलोचना हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट को भी अब यह एहसास हो गया है कि उससे जानकारियां छिपाई जा रही हैं और कांग्रेस का पक्ष सुने बिना गलत आदेश पारित किए गए।

सोनिया गांधी की किताब से वाजपेयी की कहानी: संसद में टकराव, सम्मान और सियासत | Vajpayee's Story from Sonia Gandhi's Book: Parliamentary Confrontation, Respect, and Politics
सोनिया की कलम से वाजपेयी की कहानी, संसद में टकराव, संकट में संवाद और सियासत में सम्मान
16 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
‘Belonging: A Journey of Love’ में सोनिया ने खोले राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कई अनकहे पहलू। वाजपेयी को बताया पांच दशक के संसदीय अनुभव वाला चतुर राजनेता और प्रभावशाली वक्ता। भारतीय राजनीति में कुछ रिश्ते ऐसे रहे हैं, जिनमें वैचारिक टकराव के बावजूद व्यक्तिगत सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादा की जगह हमेशा बनी रही।

उन्होंने इसे सकारात्मक कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि अब न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी। बघेल के मुताबिक, लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग की जवाबदेही बेहद जरूरी है और विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ के 1.37 करोड़ मतदाताओं के दावे पर सवाल

भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस दावे पर भी सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने SIR प्रक्रिया के दौरान 1.37 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की बात कही है। बघेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को अयोध्या समेत कई अन्य स्थानों पर हार का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने विधानसभा चुनावों के संचालन को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव किस तरह मैनेज किए गए, यह पूरा देश जानता है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ से पूछा कि आखिर उन्हें कैसे पता चला कि SIR के दौरान 1.37 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं?

उन्होंने यह आंकड़ा किस आधार पर दिया है? बघेल ने इस दावे के स्रोत और आधार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने बड़े आंकड़े को सार्वजनिक करने के पीछे ठोस जानकारी होनी चाहिए।
Tags:
  • भूपेश बघेल
  • सोनिया गांधी
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह
  • चुनाव आयोग
  • ज्ञानेश कुमार
  • सुप्रीम कोर्ट
  • Belonging A Journey of Love
  • Sonia Gandhi memoir
  • Bhupesh Baghel
15 करोड़ का कारोबार छोड़कर जैन संत बनेगा पूरा परिवार, पति-पत्नी के साथ दो बेटियां भी लेंगी दीक्षा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

15 करोड़ का कारोबार छोड़कर जैन संत बनेगा पूरा परिवार, पति-पत्नी के साथ दो बेटियां भी लेंगी दीक्षा
विवादित वीडियो मामले में अमित जोगी की पेशी, पुलिस ने पूछा- किसने बनाया था वीडियो

By Arun Tiwari

विवादित वीडियो मामले में अमित जोगी की पेशी, पुलिस ने पूछा- किसने बनाया था वीडियो
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर: नतीजों से पहले प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, नेताओं को निगरानी की जिम्मेदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पंचायत चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर: नतीजों से पहले प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, नेताओं को निगरानी की जिम्मेदारी
फसल बीमा में किसानों के साथ खेल, कहीं नुकसान कम दिखाया, कहीं लगाए दूसरी फसल के फोटो; क्लेम के लिए भटक रहे किसान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

फसल बीमा में किसानों के साथ खेल, कहीं नुकसान कम दिखाया, कहीं लगाए दूसरी फसल के फोटो; क्लेम के लिए भटक रहे किसान
जनसंख्या घट रही है, अब पांच-पांच बच्चे पैदा करो, दो बच्चों वाले विधायक फुंदेलाल बोले- मेरा दौर अलग था, तुम्हारा दौर अलग है

By Aman Vaishnav

जनसंख्या घट रही है, अब पांच-पांच बच्चे पैदा करो, दो बच्चों वाले विधायक फुंदेलाल बोले- मेरा दौर अलग था, तुम्हारा दौर अलग है
पात्र महिलाएं रह गईं वंचित, सरकारी पदों पर बैठे लोगों ने झटक लिए महतारी वंदन के लाखों रुपए, ऐसे हुआ खुलासा

By Umeshwari Baghel

पात्र महिलाएं रह गईं वंचित, सरकारी पदों पर बैठे लोगों ने झटक लिए महतारी वंदन के लाखों रुपए, ऐसे हुआ खुलासा
पूर्व सीएस मोहंती सहित इंदौर के 57 रसूखदारों के 600 करोड़ के अवैध प्लॉट, IAS की कोर्ट से फौरी राहत

By Sanjay Gupta

पूर्व सीएस मोहंती सहित इंदौर के 57 रसूखदारों के 600 करोड़ के अवैध प्लॉट, IAS की कोर्ट से फौरी राहत