पात्र महिलाएं रह गईं वंचित, सरकारी पदों पर बैठे लोगों ने झटक लिए महतारी वंदन के लाखों रुपए, ऐसे हुआ खुलासा

Umeshwari Baghel | Published:
Share
महतारी वंदन योजना में 351 सरकारी नौकरी वालों ने लिए 11.48 लाख रुपए
महतारी वंदन योजना में 351 सरकारी नौकरी वालों ने लिए 11.48 लाख रुपए

Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिन महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की मदद मिलनी चाहिए, उनके बीच सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं भी योजना का पैसा लेती रहीं।

अब जब गड़बड़ी पकड़ी गई और रकम वापस मांगी गई, तो कई महिलाओं से संपर्क करना ही मुश्किल हो गया। किसी का मोबाइल नंबर बदल गया है तो किसी का पता। ऐसे में विभाग के अधिकारी अब पैसा वापस लेने के लिए उन्हें तलाश रहे हैं।

सरकारी नौकरी के बावजूद 351 लोगों ने लिया योजना का पैसा

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने एक हजार रुपए भेजे जाते हैं। लेकिन भौतिक सत्यापन के दौरान पता चला कि जिले में 351 सरकारी नौकरी करने वाले लोगों ने भी इस योजना का लाभ उठा लिया। इन सभी के खातों में मिलाकर कुल 11 लाख 48 हजार 200 रुपए पहुंच गए।

महतारी वंदन योजना: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे 632 करोड़, 3 नवंबर को जारी होगी 33वीं किस्त | Mahatari Vandan Yojana: 632 Crores to be credited to accounts of 67 Lakh Women Before Diwali, 33rd Installment to be Released on November 3
महतारी वंदन योजना: दिवाली से पहले 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में आएंगे पैसे, 3 नवंबर को जारी होगी 33वीं किस्त
02 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए दिवाली से पहले राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत नवंबर महीने की राशि जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। योजना की 33वीं किस्त 3 नवंबर 2026 को महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

मामला सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन लोगों से सरकारी राशि वापस लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, पैसा वापस जुटाना विभाग के लिए आसान नहीं हो रहा है।

किसी ने मोबाइल नंबर बदला तो किसी का पता नहीं मिल रहा

वसूली शुरू होने के बाद विभाग के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। जिन लोगों से पैसा वापस लेना है, उनमें से कुछ के मोबाइल नंबर बदल चुके हैं। वहीं, कुछ लोग पुराने पते पर नहीं मिल रहे हैं।

महतारी वंदन योजना: 67 लाख महिलाओं के खातों में कल आएंगे 632 करोड़, जानिए किसे मिलेगा लाभ | Mahtari Vandan Yojana: 632 Crore to be credited to accounts of 67 Lakh Women Tomorrow, Know Who Will Get Benefit
67 लाख महिलाओं के खातों में कल पहुंचेगी 632 करोड़ की राशि, जानिए किसे मिलेगा भुगतान
07 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
रायपुर : छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिएमहतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों के खातों में योजना की मासिक सहायता राशि का अंतरण करेंगे। अक्टूबर माह की इस किस्त के तहत ई-केवायसी पूर्ण कर चुके 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को

ऐसे में विभाग के कर्मचारियों को संबंधित लोगों तक पहुंचने के लिए बार-बार प्रयास करना पड़ रहा है। कई लोगों से संपर्क नहीं हो पाने के कारण वसूली की रफ्तार भी प्रभावित हो रही है।

189 लोगों ने लौटाए पैसे, 162 से अब भी वसूली बाकी

विभाग ने अब तक 351 में से 189 लोगों से योजना के तहत ली गई राशि वापस ले ली है। इनसे कुल 6 लाख 72 हजार 500 रुपए की वसूली हुई है। लेकिन अभी भी 162 लोगों से 4 लाख 75 हजार 700 रुपए वापस लेना बाकी है। विभाग इन लोगों से संपर्क कर बकाया राशि जमा कराने की कोशिश कर रहा है।

महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक: छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई राह पर | From Mahatari Vandan to Drone Didi: Women of Chhattisgarh on the New Path of Self-Reliance
महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह
30 Sept 2026 ,
By The Sootr
छत्तीसगढ़ में महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। महतारी वंदन योजना से मिला आर्थिक संबल अब महिलाओं को आगे बढ़ने का आधार दे रहा है। इसी के साथ ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी और लखपति दीदी जैसी पहल महिलाओं को रोजगार और कारोबार से जोड़ रही हैं।

अफसर बोले- पैसा वापस लेने की कार्रवाई जारी

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर के मुताबिक, सरकारी नौकरी में रहते हुए महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वालों से राशि वापस ली जा रही है। अब तक 189 लोगों से 6 लाख 72 हजार 500 रुपए वसूल किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के मोबाइल नंबर और पते बदल जाने से उनसे संपर्क करने में परेशानी आ रही है। हालांकि, बाकी लोगों से भी राशि की वसूली के प्रयास जारी हैं।

अब योजना की जांच व्यवस्था पर भी उठ रहे सवाल

इस मामले के सामने आने के बाद सवाल यह भी उठ रहा है कि सरकारी नौकरी में होने के बावजूद इतने लोगों को योजना का लाभ कैसे मिलता रहा? आवेदन और पात्रता की जांच के दौरान यह गड़बड़ी पहले क्यों नहीं पकड़ी गई?

फिलहाल विभाग का ध्यान बाकी बची रकम की वसूली पर है। लेकिन 351 अपात्र लोगों के खातों में लाखों रुपए पहुंचने का मामला योजना में हितग्राहियों की जांच और सत्यापन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
Tags:
  • महतारी वंदन योजना
  • सरकारी नौकरी
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • जिला कार्यक्रम अधिकारी
  • एक हजार रुपए
  • Mahtari Vandan Yojana
  • Chhattisgarh women scheme
  • वसूली
पूर्व सीएस मोहंती सहित इंदौर के 57 रसूखदारों के 600 करोड़ के अवैध प्लॉट, IAS की कोर्ट से फौरी राहत

By Sanjay Gupta

पूर्व सीएस मोहंती सहित इंदौर के 57 रसूखदारों के 600 करोड़ के अवैध प्लॉट, IAS की कोर्ट से फौरी राहत
जनता से टैक्स वसूलने वाले सतना के मेयर खुद 70 लाख के बकायादार, अब घर की कुर्की की तैयारी

By Arohi Raj

जनता से टैक्स वसूलने वाले सतना के मेयर खुद 70 लाख के बकायादार, अब घर की कुर्की की तैयारी
राजस्थान पंचायत चुनाव में हिंसा और हंगामा: बांसवाड़ा में जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी, झुंझुनूं में मारपीट से पूर्व सरपंच की मौत

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव में हिंसा और हंगामा: बांसवाड़ा में जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी, झुंझुनूं में मारपीट से पूर्व सरपंच की मौत
इंदौर के यशवंत क्लब में सीएम मोहन यादव के आयोजन में छिड़ा विवाद, आयोजकों का मंच पर मंत्री, विधायक को बैठाने से इंकार

By Sanjay Gupta

इंदौर के यशवंत क्लब में सीएम मोहन यादव के आयोजन में छिड़ा विवाद, आयोजकों का मंच पर मंत्री, विधायक को बैठाने से इंकार
सोने में मिलावट का नया तरीका; 7.8 ग्राम सोने में मिलाया एक ग्राम रेनियम, जांच मशीन भी नहीं पकड़ पाई गड़बड़ी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सोने में मिलावट का नया तरीका; 7.8 ग्राम सोने में मिलाया एक ग्राम रेनियम, जांच मशीन भी नहीं पकड़ पाई गड़बड़ी
पटवारी से RI बनने के लिए लाखों का खेल, परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों तक पहुंच गए सवाल, होटल और फार्म हाउस में रटवाए जवाब

By Umeshwari Baghel

पटवारी से RI बनने के लिए लाखों का खेल, परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों तक पहुंच गए सवाल, होटल और फार्म हाउस में रटवाए जवाब
29 नवंबर को होने वाली MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा स्थगित, जूलॉजी-कंप्यूटर साइंस की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

By Kaushiki

29 नवंबर को होने वाली MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा स्थगित, जूलॉजी-कंप्यूटर साइंस की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार