29 नवंबर को होने वाली MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा स्थगित, जूलॉजी-कंप्यूटर साइंस की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

Kaushiki | Published:
Share
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा स्थगित, 29 नवंबर को नहीं होगा एग्जाम<br>
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा स्थगित, 29 नवंबर को नहीं होगा एग्जाम

मध्यप्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 29 नवंबर 2026 को होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा जूलॉजी (प्राणीशास्त्र) और कंप्यूटर साइंस विषय के लिए आयोजित होने वाली थी। इससे पहले बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) विषय की परीक्षा भी स्थगित की जा चुकी है।

फिलहाल इन परीक्षाओं की नई तारीख घोषित नहीं की गई है। परीक्षा स्थगित होने की एक बड़ी वजह साल 2024 की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होना है। इस भर्ती के कई विषयों की चयन सूची अब तक जारी नहीं हुई है। जब तक 2024 की भर्ती का चयन और नियुक्ति से जुड़ा काम पूरा नहीं होता, तब तक आगे की प्रक्रिया बढ़ने में परेशानी आ रही है। ऐसे में 2025 की भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

MPPSC notification
MPPSC notification

29 नवंबर को होने वाली परीक्षा क्यों हुई स्थगित?

MPPSC ने 29 नवंबर 2026 को जूलॉजी और कंप्यूटर साइंस विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा आयोजित करने की तैयारी की थी। लेकिन अब आयोग ने इन दोनों विषयों की परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

इससे पहले बॉटनी विषय की परीक्षा भी टाल दी गई थी। यानी अब इन तीनों विषयों की भर्ती परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो पाएगी। फिलहाल आयोग ने परीक्षा की नई तारीख तय नहीं की है। उम्मीदवारों को नई तारीख और आगे की प्रक्रिया के लिए आयोग की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।
27% OBC आरक्षण पर विवाद: सरकार की SLP पर OBC अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, अंतरिम राहत की मांग पर संशय | 27% OBC Reservation Controversy: OBC Advocates Raise Questions on Govt's SLP, Doubt Over Interim Relief Demand
27% OBC आरक्षण पर दायर SLP में स्टे या अंतरिम राहत की मांग नहीं होने का दावा, OBC वर्ग के अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल
17 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में SLP दाखिल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने सरकार पर OBC युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि याचिका में अंतरिम राहत की मांग नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस अधिवक्ता को नियुक्त किया गया है, उसने कभी OBC वर्ग का पक्ष नहीं रखा।

2024 की भर्ती के 80% विषयों की सिलेक्शन लिस्ट बाकी

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। MPPSC ने इस भर्ती का नोटिस दिसंबर 2023 में जारी किया था। इसके तहत 23 विषयों में कुल 1918 पदों पर भर्ती की जानी थी।

हालांकि, कई विषयों की सिलेक्शन लिस्ट अब तक जारी नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ विषयों के इंटरव्यू पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ में अभी प्रक्रिया चल रही है। जिन विषयों की सिलेक्शन लिस्ट जारी होना बाकी है, उनमें मेनली ये शामिल हैं:

  • ड्राइंग के 186 पद
  • अंग्रेजी के 96 पद
  • हिंदी के 113 पद
  • कॉमर्स के 111 पद
  • लाइब्रेरी साइंस के 124 पद
  • जूलॉजी के 187 पद
  • कंप्यूटर साइंस के 87 पद
इन पदों की सिलेक्शन लिस्ट जारी होने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया के अगले फेज आगे बढ़ सकेंगे।

MPPSC ADPO परीक्षा 1 नवंबर को ही होगी, हाईकोर्ट ने तारीख बदलने की मांग खारिज की | MPPSC ADPO Exam to be held on November 1, High Court rejects demand to change date
MPPSC ADPO Exam 2026: हाईकोर्ट ने तारीख बदलने की मांग खारिज की, 1 नवंबर को ही होगी परीक्षा
26 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ADPO परीक्षा की तारीख बदलने वाली याचिका खारिज कर दी है। अभ्यर्थियों ने IBPS SO लॉ ऑफिसर मुख्य परीक्षा से तारीख टकराने का हवाला दिया था। अब MPPSC की ADPO परीक्षा 1 नवंबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक रहेगा।

2025 की भर्ती में 19 विषयों के 1239 पद

MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 के तहत कुल 19 विषयों में 1239 पदों पर नियुक्तियां करने की तैयारी की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग विषयों के अनुसार परीक्षा में शामिल होना है।

लेकिन 2024 की भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण 2025 की कुछ परीक्षाओं को भी आगे बढ़ाना पड़ा है। उम्मीदवारों को उम्मीद थी कि 29 नवंबर को जूलॉजी और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा होगी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।

इस साल नहीं हो पाएंगी तीनों विषयों की परीक्षाएं

बॉटनी, जूलॉजी और कंप्यूटर साइंस विषय के उम्मीदवारों को फिलहाल परीक्षा के लिए इंतजार करना होगा। जानकारी के मुताबिक, इन तीनों विषयों की परीक्षाएं इस साल आयोजित नहीं हो पाएंगी।

दरअसल, साल 2024 की भर्ती के करीब 85% विषयों के इंटरव्यू पूरे हो चुके हैं। कुछ विषयों के इंटरव्यू अभी चल रहे हैं। आयोग पहले पुराने भर्ती की प्रक्रिया पूरी करना चाहता है। इसके बाद ही नई भर्ती की आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जा सकेगी।

यानी उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि परीक्षा की नई तारीख अभी तय नहीं हुई है। इसलिए उन्हें आयोग की ओर से जारी होने वाले नए नोटिफिकेशन पर नजर रखनी होगी।

MPPSC को हाई कोर्ट का झटका: नौकरी देने वाली सरकार है, आयोग नहीं, अपील खारिज | MPPSC dealt a blow by High Court: Government gives jobs, not commission, appeal dismissed
MPPSC को हाई कोर्ट ने दिखाया आईना, नौकरी देने वाली सरकार है, आयोग नहीं, फिर कैसे दायर की अपील?
05 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) को हाई कोर्ट ने एक अहम मामले में आईना दिखाया है। आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2019 में दिव्यांगता श्रेणी से जुड़ी गलती के आधार पर संध्या साहू की उम्मीदवारी रद्द करने के मामले में हाई कोर्ट के पुराने आदेश को चुनौती दी थी। 5 नवंबर 2026 को जस्टिस विवेक रुसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच ने आयोग की अपील खारिज कर दी।

दिसंबर में नई भर्ती की भी तैयारी

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और खबर है। जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2026 के अंत तक असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की नई वैकेंसी आने की भी तैयारी है। मध्यप्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर की सीधी भर्ती पहले भी कई बार हो चुकी है।

साल 2018 में करीब 1700 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसके बाद 2022 में 1669 पद और 2024 में 1918 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं, 2025 की भर्ती में कुल 1239 पद रखे गए हैं। इस तरह आने वाले समय में नई भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए भी अवसर बन सकता है।

उम्मीदवार अब क्या करें?

जूलॉजी, कंप्यूटर साइंस और बॉटनी विषय के उम्मीदवारों को फिलहाल नई परीक्षा तारीख का इंतजार करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उन्हें अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए।साथ ही MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़े अपडेट और नए नोटिफिकेशन देखते रहें। परीक्षा की नई तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक सूचना के माध्यम से ही मिलेगी।

MP में डेढ़ लाख सरकारी पदों पर भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा: मुख्य सचिव के बड़े निर्देश | MP to Recruit for 1.5 Lakh Government Posts, PSC Exam Twice in 2027: Big Directives from Chief Secretary
MP में डेढ़ लाख पदों पर होगी सरकारी भर्ती, 2027 में दो बार होगी PSC परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
11 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में डेढ़ लाख पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।इसके साथ ही 2027 में दो बार PSC की परीक्षा भी कराई जाएगी। इसे लेकर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने बुधवार को मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।

FAQs:

  1. MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर की कौन-सी परीक्षाएं स्थगित हुई हैं?
    जूलॉजी और कंप्यूटर साइंस की 29 नवंबर 2026 को होने वाली परीक्षा स्थगित हुई है। इससे पहले बॉटनी की परीक्षा भी टाली जा चुकी है।
  2. MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की नई तारीख कब आएगी?
    फिलहाल आयोग ने नई तारीख घोषित नहीं की है। उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
  3. MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 में कितने पद हैं?
    साल 2025 की भर्ती में कुल 19 विषयों के 1239 पद शामिल हैं।
Tags:
  • MPPSC Recruitment 2026
  • MPPSC Exam Postponed
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
  • मध्यप्रदेश सरकारी नौकरी
  • Assistant Professor Vacancy
  • Computer Science Exam
  • MPPSC Notification
  • सरकारी नौकरी अपडेट
  • MPPSC 2025
  • Assistant Professor Exam
राजस्थान में 283 IAS अफसरों की 623 संपत्तियां, 201 अधिकारियों की 476 प्रॉपर्टी; 128 को खुद की संपत्ति की कीमत तक नहीं पता

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 283 IAS अफसरों की 623 संपत्तियां, 201 अधिकारियों की 476 प्रॉपर्टी; 128 को खुद की संपत्ति की कीमत तक नहीं पता
अजब एमपी के गजब लोग, बिजली बिल बचाने लगाया ऐसा दिमाग कि स्मार्ट मीटर भी हो गया फेल, सिर्फ इतना आ रहा बिल...

By Aman Vaishnav

अजब एमपी के गजब लोग, बिजली बिल बचाने लगाया ऐसा दिमाग कि स्मार्ट मीटर भी हो गया फेल, सिर्फ इतना आ रहा बिल...
भोपाल मास्टर प्लान की सुनवाई में भाजपा विधायक और पूर्व आईएएस आमने-सामने, विधायक बोले- कमिश्नर रहते फाइल बढ़ाई, अब विरोध क्यों?

By Aman Vaishnav

भोपाल मास्टर प्लान की सुनवाई में भाजपा विधायक और पूर्व आईएएस आमने-सामने, विधायक बोले- कमिश्नर रहते फाइल बढ़ाई, अब विरोध क्यों?
आवारा पशुओं ने छत्तीसगढ़ में ली 295 लोगों की जान, सुप्रीम कोर्ट में आज NHAI की जवाबदेही पर होगी सुनवाई

By VINAY VERMA

आवारा पशुओं ने छत्तीसगढ़ में ली 295 लोगों की जान, सुप्रीम कोर्ट में आज NHAI की जवाबदेही पर होगी सुनवाई
एमपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान, 9 महीने में 8.19 लाख मतदाता बढ़े; आयोग से जवाब का इंतजार

By Kaushiki

एमपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान, 9 महीने में 8.19 लाख मतदाता बढ़े; आयोग से जवाब का इंतजार
इंदौर में पानी की किल्लत से फैक्ट्रियों पर ताले लगने का खतरा, कहीं सूखे बोरिंग तो कहीं टैंकरों के भरोसे चल रहा काम, मजदूरों की रोजी-रोटी दांव पर

By Arohi Raj

इंदौर में पानी की किल्लत से फैक्ट्रियों पर ताले लगने का खतरा, कहीं सूखे बोरिंग तो कहीं टैंकरों के भरोसे चल रहा काम, मजदूरों की रोजी-रोटी दांव पर
सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा