अजब एमपी के गजब लोग, बिजली बिल बचाने लगाया ऐसा दिमाग कि स्मार्ट मीटर भी हो गया फेल, सिर्फ इतना आ रहा बिल...

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Published:
Share

महंगाई के इस दौर में अगर आपको पता चले कि सिर्फ 5 से 7 यूनिट बिजली की खपत कम करके आप बड़ा फायदा उठा सकते हैं। ऐसा करके आप सीधे 700 से 800 रुपए बचा सकते हैं। हालांकि आपको इस बात पर जरा भी यकीन नहीं होगा। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों ने इसे सच कर दिखाया है।

शहर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम आदमी ने अपने घर का बजट संभालने एक शानदार तरीका निकाल लिया है। इसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। बिजली बचाने का यह नया ट्रेंड शहर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इससे आम परिवारों को हर महीने अच्छा खासा फायदा मिल रहा है।

145 यूनिट का टारगेट और 800 रुपए की बचत

बिजली कंपनी के ताजा आंकड़ों से एक बहुत ही दिलचस्प बात सामने आई है। भोपाल के करीब डेढ़ लाख बिजली उपभोक्ताओं ने अपनी बिजली की खपत का एक कड़ा नियम बना लिया है। ये सभी परिवार पिछले एक साल से अपनी बिजली की खपत को 145 यूनिट के आसपास ही बनाए हुए हैं। इस 145 यूनिट के गणित के पीछे आम आदमी की जेब से जुड़ा एक बड़ा कारण छिपा हुआ है।

दरअसल 150 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च होने पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी खत्म हो जाती है। वहीं अगर किसी परिवार की खपत 150 यूनिट के अंदर रहती है, तो उसका बिजली बिल मात्र 300 रुपए के आसपास आता है। जैसे ही मीटर का कांटा 150 यूनिट के पार जाता है बिल सीधे बढ़कर 1100 रुपए से 1200 रुपए तक पहुंच जाता है।

इसी वजह से सिर्फ 5 से 7 यूनिट के अंतर में 700 से 800 रुपए बचाने के लिए लोगों ने 145 यूनिट की लक्ष्मण रेखा तय कर ली है।

50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों में दौड़ेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशन होंगे 54 सरकारी भवन | Electricity to reach 46 thousand homes in Madhya Pradesh after 50 years, 1815 hamlets-tolas and 54 government buildings to be electrified
50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला
14 Nov 2026 ,
By Kaushiki
मध्य प्रदेश के हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में करीब 50 साल से बिजली की सुविधा से दूर रह रहे 46 हजार 574 परिवारों के घरों तक बिजली पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार प्रदेश के 1815 मजरों-टोलों में बिजली पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है।

मोबाइल ऐप से रख रहे पल-पल की नजर

पहले महीने के अंत में बिल आने पर ही लोगों को पता चलता था कि कितनी बिजली खर्च हुई है। स्मार्ट मीटर आने के बाद अब उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत को रियल-टाइम में देखने की सुविधा मिल गई है।

शहर के जागरूक नागरिक अब अपने मोबाइल फोन में मौजूद बिजली कंपनी के ऐप के जरिए रोजाना के खर्च पर नजर रख रहे हैं। इस मोबाइल ऐप की मदद से लोग आसानी से ट्रैक कर पा रहे हैं कि दिन के किस समय बिजली की खपत सबसे ज्यादा हो रही है। साथ ही किस वक्त घर का लोड बढ़ रहा है। जैसे ही खपत 145 यूनिट के करीब पहुंचती है, परिवार के लोग सतर्क हो जाते हैं। इसके बाद गैर जरूरी बिजली का इस्तेमाल तुरंत कम कर देते हैं।

अधिकारी ने भी की उपभोक्ताओं की तारीफ

उपभोक्ताओं की इस तकनीक के सही इस्तेमाल को देखकर बिजली विभाग के अधिकारी भी खुद को खुशी जाहिर करने से नहीं रोक पाए। इस पूरे मामले पर भोपाल सिटी के जीएम पीएस चौहान का कहना है कि उपभोक्ता अब ऐप से अपनी खपत पर नजर रख रहे हैं। उन्हें इसका सीधा लाभ भी मिल रहा है। कई उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल को इससे नियंत्रित किया है जो कि बहुत अच्छी बात है।

पुराने उपकरणों से तौबा, 5-स्टार उपकरणों की बढ़ी खरीदी

बिजली बिल को 145 यूनिट के अंदर रखने के लिए भोपाल के लोग अब घरों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बदल रहे हैं। बाजार में इन दिनों 3 से 5 स्टार रेटिंग वाले बिजली बचाने वाले उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

ज्यादा बिजली खाने वाले पुराने उपकरणों और पारंपरिक बल्बों से लोगों ने अब पूरी तरह तौबा कर ली है।

एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल: पुराने बल्बों की जगह अब हर कमरे में कम बिजली खर्च करने वाली एलईडी लाइट्स लगाई जा रही हैं।

इन्वर्टर एसी की मांग: गर्मी से बचने के लिए लोग 5-स्टार रेटिंग वाले आधुनिक इन्वर्टर एसी खरीद रहे हैं, जो बिजली की बहुत बचत करते हैं।

आधुनिक पंखे और फ्रिज: घरों में पुराने भारी-भरकम फ्रिज और पंखों को बदलकर कम बिजली खपत करने वाले नए मॉडल लाए जा रहे हैं। इससे कम खर्च में भी घर की सभी जरूरतें आराम से पूरी हो रही हैं।

स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी: आम आदमी की जेब पर भारी, बिजली बिलों का गणित बिगड़ा | Smart Meter Glitch: Burden on Common Man's Pocket, Electricity Bills' Math Disturbed
आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही स्मार्ट तकनीक, पोर्टल की गड़बड़ी से बिगड़ा बिजली बिलों का गणित
12 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
महीने की शुरुआत होते ही हर आम आदमी को अपने घर के खर्चों की चिंता सताने लगती है। इसमें बिजली का बिल सबसे ऊपर होता है। हर परिवार यही उम्मीद करता है कि उसने जितनी बिजली खर्च की है, उसका बिल भी उतना ही आए। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों स्मार्ट मीटर आम लोगों के लिए राहत की जगह बड़ा सिरदर्द बन गया है।

FAQ

1. भोपाल के उपभोक्ता अपनी बिजली खपत को 145 यूनिट पर ही क्यों रोक रहे हैं?

भोपाल के उपभोक्ता ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि 150 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च होने पर सरकारी सब्सिडी खत्म हो जाती है। 150 यूनिट के अंदर खपत रहने पर बिल लगभग 300 रुपए आता है, जबकि इससे थोड़ा भी ज्यादा होने पर बिल 1100 से 1200 रुपए तक पहुंच जाता है। 700 से 800 रुपए बचाने के लिए लोगों ने 145 यूनिट का टारगेट तय किया है।

2. स्मार्ट मीटर से बिजली बिल कम करने में कैसे मदद मिल रही है?

स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता मोबाइल ऐप के जरिए रियल-टाइम में अपनी बिजली की खपत देख सकते हैं। इससे उन्हें पता चल जाता है कि दिन के किस समय ज्यादा बिजली खर्च हो रही है और कब लोड बढ़ रहा है, जिससे वे समय रहते बिजली की फिजूलखर्ची को रोक लेते हैं।
Tags:
  • बिजली कंपनी
  • स्मार्ट मीटर
  • पीएस चौहान
  • भोपाल बिजली उपभोक्ता
  • भोपाल के बिजली उपभोक्ता
  • भोपाल
  • भोपाल में बिजली बचाने का ट्रेंड
आवारा पशुओं ने छत्तीसगढ़ में ली 295 लोगों की जान, सुप्रीम कोर्ट में आज NHAI की जवाबदेही पर होगी सुनवाई

By VINAY VERMA

आवारा पशुओं ने छत्तीसगढ़ में ली 295 लोगों की जान, सुप्रीम कोर्ट में आज NHAI की जवाबदेही पर होगी सुनवाई
एमपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान, 9 महीने में 8.19 लाख मतदाता बढ़े; आयोग से जवाब का इंतजार

By Kaushiki

एमपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान, 9 महीने में 8.19 लाख मतदाता बढ़े; आयोग से जवाब का इंतजार
इंदौर में पानी की किल्लत से फैक्ट्रियों पर ताले लगने का खतरा, कहीं सूखे बोरिंग तो कहीं टैंकरों के भरोसे चल रहा काम, मजदूरों की रोजी-रोटी दांव पर

By Arohi Raj

इंदौर में पानी की किल्लत से फैक्ट्रियों पर ताले लगने का खतरा, कहीं सूखे बोरिंग तो कहीं टैंकरों के भरोसे चल रहा काम, मजदूरों की रोजी-रोटी दांव पर
सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा
चैतन्य बघेल और ईडी के बीच अब ट्रिब्यूनल में कानूनी लड़ाई, 61 करोड़ की संपत्ति और 355 प्लाट्स पर कार्रवाई को दी चुनौती

By Umeshwari Baghel

चैतन्य बघेल और ईडी के बीच अब ट्रिब्यूनल में कानूनी लड़ाई, 61 करोड़ की संपत्ति और 355 प्लाट्स पर कार्रवाई को दी चुनौती
पालने में सगाई, बचपन में शादी और कई बार सौदा, एमपी में नातरा-झगड़ा प्रथा के नाम पर अपनी ही बेटियों को बेच रहे मां-बाप

By Aman Vaishnav

पालने में सगाई, बचपन में शादी और कई बार सौदा, एमपी में नातरा-झगड़ा प्रथा के नाम पर अपनी ही बेटियों को बेच रहे मां-बाप
हिंदू महिलाओं के घटते TFR से परेशान RSS की चिंता सीएम मोहन यादव ने घटाई, सरकारी नौकरी के लिए खत्म होगा 25 साल पुराना नियम

By CHAKRESH

हिंदू महिलाओं के घटते TFR से परेशान RSS की चिंता सीएम मोहन यादव ने घटाई, सरकारी नौकरी के लिए खत्म होगा 25 साल पुराना नियम