सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा
Jyoti Mahender Bhardwaj | Published:
पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस की रणनीति, बोर्ड भी बनाएगी आंदोलन भी
राजस्थान में भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने से पहले कांग्रेस ने सियासी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी पंचायत चुनाव के जरिए गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत करने और सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने की तैयारी में है। इस आंदोलन में भ्रष्टाचार को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा। इसके अलावा कानून-व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली को लेकर भी भाजपा को घेरने की योजना है। कांग्रेस का लक्ष्य है कि सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर भाजपा अपनी उपलब्धियां गिनाए, तो पार्टी गांवों में सरकार से उसके कामकाज का हिसाब मांगे।
गांव-गांव तक पहुंचकर सरकार को घेरेगी कांग्रेस
इसके लिए राजधानी से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी संकेत दिए हैं कि सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के सहयोग से सभी जिलों में आंदोलन करेंगे। पार्टी इस अभियान में स्थानीय मुद्दों को भी शामिल करेगी। भ्रष्टाचार के साथ कानून-व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए जाएंगे।
सरकार के 3 साल बाद विधानसभा चुनाव पर नजर
ऐसे में कांग्रेस इन दो सालों में संगठन को लगातार सक्रिय रखना चाहती है। पार्टी की कोशिश है कि सरकार के कामकाज पर लगातार सवाल उठाए जाएं और जनता से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक अभियान का हिस्सा बनाया जाए।
सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा अपनी उपलब्धियां गिनाएगी, वहीं कांग्रेस भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर सरकार से जवाब मांगेगी। इस अभियान को पंचायत चुनाव के बाद शुरू करने की तैयारी है।
निकाय चुनाव से सबक, पंचायतों में बोर्ड बनाने पर फोकस
प्रधान और जिला प्रमुख के चुनाव के लिए लगाए जाएंगे ऑब्जर्वर
यह खबर क्यों जरूरी है?
आगे क्या?
चैतन्य बघेल और ईडी के बीच अब ट्रिब्यूनल में कानूनी लड़ाई, 61 करोड़ की संपत्ति और 355 प्लॉटों पर कार्रवाई को दी चुनौती
By Umeshwari Baghel
पालने में सगाई, बचपन में शादी और कई बार सौदा, एमपी में नातरा-झगड़ा प्रथा के नाम पर अपनी ही बेटियों को बेच रहे मां-बाप
By Aman Vaishnav
हिंदू महिलाओं के घटते TFR से परेशान RSS की चिंता सीएम मोहन यादव ने घटाई, सरकारी नौकरी के लिए खत्म होगा 25 साल पुराना नियम
By CHAKRESH
SMS अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम करने के लिए लगे स्क्रीन, टोकन व्यवस्था पर उठे सवाल; सिस्टम की जांच कब होगी?
By Jyoti Mahender Bhardwaj
5 हजार पटवारियों की हड़ताल पर सरकार का एक्शन, 140 सस्पेंड, 3912 को नोटिस; ACB की कार्रवाई पर संघ अध्यक्ष ने क्या कहा?
By VINAY VERMA
एमपी में जेम पोर्टल पर मनमानी खरीदी का खेल! अब पांच अफसरों की कमेटी करेगी गड़बड़ी की जांच, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
By Aman Vaishnav
MP में आयुष शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, हर संभाग में खुलेंगे नए कॉलेज, नौ नए आयुर्वेद कॉलेज शुरू करने की तैयारी
By Kaushiki