राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में अंतिम चरण की वोटिंग जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे
Jageshwar Prasad | Published:
पंचायतीराज चुनाव का चौथा चरण: 3 हजार 747 सरपंच और 33 हजार 885 वार्ड पंचों के लिए डाले जा रहे वोट
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 का महाकुंभ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। सोमवार (16 नवंबर) को चौथे और अंतिम चरण के तहत प्रदेश की सबसे अधिक ग्राम पंचायतों में मतदान जारी है। इस चरण में 3 हजार 747 सरपंच और 33 हजार 885 वार्ड पंच पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह 7 बजे से शुरू, वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।
मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद मंगलवार (17 नवंबर) को वार्ड पंचों द्वारा उपसरपंच का चुनाव किया जाएगा, जिसके साथ ही मतदान दल गांवों से लौट जाएंगे।
इस बार पंचायत चुनाव का कार्यक्रम तय समय से एक दिन आगे खिंच गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सुनवाई के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट में प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम पेश किया था। इसमें आयोग ने 15 नवंबर तक निकाय और पंचायत चुनाव पूरे करा लेने का भरोसा दिलाया था।
लेकिन राज्य सरकार की ओर से पंचायतों की आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया में देरी की गई। इस कारण राज्य निर्वाचन आयोग का पूरा चुनावी शेड्यूल पटरी से उतर गया। हालांकि, चुनाव संबंधी अधिकांश कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
जिला परिषदों और पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए चारों चरणों का मतदान पहले ही संपन्न हो चुका है। प्रदेश की कुल 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों में से आज शेष बची 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में मतदान पूरा होते ही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
प्रदेश भर में ग्राम पंचायतों के चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चरण से लेकर चौथे चरण तक ग्राम पंचायतों, मतदाताओं और प्रत्याशियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। चारों चरणों का विस्तृत आंकड़ा इस प्रकार है:
शांतिपूर्ण मतदान के बीच चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा उपखंड से बैलेट पेपर में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां शंभूपुरा और मांगरोल ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्हों के क्रम को लेकर सियासी पारा गरमा गया है।
दोनों ही ग्राम पंचायतों में एक ही नाम (अंकित) के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन बैलेट पेपर पर दोनों को अलग-अलग क्रम पर जगह दी गई है। शंभूपुरा पंचायत के बैलेट पेपर में अंकित नाम के प्रत्याशी को पहला क्रम मिला है। वहीं, मांगरोल पंचायत के बैलेट पेपर में अंकित जाट को दूसरा क्रम (अजय जाट के बाद) दिया गया है।
एक जैसी चयन प्रक्रिया और वर्णमाला नियम (Alphabetical Order) होने के बावजूद दोनों जगह स्थिति अलग होने पर प्रत्याशियों और ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर ने स्पष्ट किया है कि मांगरोल पंचायत में चुनाव आयोग की नियमावली के तहत सही क्रम तय हुआ है।
जबकि, शंभूपुरा पंचायत में नामों के क्रम निर्धारण में मानवीय चूक हुई है। अब इस मामले में राज्य निर्वाचन विभाग के आधिकारिक जवाब और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
शाम 6 बजे मतदान केंद्रों के दरवाजे बंद होने के साथ ही मतपेटियां खुलनी शुरू हो जाएंगी। चूंकि सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव बैलेट पेपर से हो रहा है, इसलिए मतगणना में देर रात तक का समय लग सकता है। प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि परिणामों के बाद किसी भी तरह का तनाव न हो।
हाईकोर्ट की 15 नवंबर की डेडलाइन छूटी पीछे
लेकिन राज्य सरकार की ओर से पंचायतों की आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया में देरी की गई। इस कारण राज्य निर्वाचन आयोग का पूरा चुनावी शेड्यूल पटरी से उतर गया। हालांकि, चुनाव संबंधी अधिकांश कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
जिला परिषदों और पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए चारों चरणों का मतदान पहले ही संपन्न हो चुका है। प्रदेश की कुल 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों में से आज शेष बची 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों में मतदान पूरा होते ही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
चारों चरणों का पूरा गणित: जानिए कहां कितने मतदाता और प्रत्याशी
- प्रथम चरण: 3 हजार 314 ग्राम पंचायतों (सरपंच) और 28 हजार 682 वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव हुए। इसमें कुल 83 लाख 33 हजार 402 मतदाता थे और सरपंच पद के लिए 16 हजार 795 प्रत्याशी मैदान में उतरे।
- द्वितीय चरण: 3 हजार 626 ग्राम पंचायतों और 33 हजार 734 वार्ड पंच पदों के लिए वोटिंग हुई। इस चरण में 1 करोड़ 5 लाख 65 हजार 944 मतदाता शामिल रहे, जबकि 21 हजार 839 सरपंच प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई।
- तृतीय चरण: 3 हजार 716 ग्राम पंचायतों और 34 हजार 218 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया गया। इसमें 1 करोड़ 5 लाख 88 हजार 37 मतदाता पंजीकृत थे और 22 हजार 232 सरपंच प्रत्याशी मैदान में थे।
- चतुर्थ (अंतिम) चरण: आज सबसे अधिक 3 हजार 747 ग्राम पंचायतों और 33 हजार 885 वार्ड पंच पदों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस अंतिम चरण में 1 करोड़ 5 लाख 94 हजार 285 मतदाता कुल 22 हजार 158 सरपंच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।
चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में बैलेट पेपर पर नाम के क्रम को लेकर विवाद
क्या है पूरा विवाद?
अधिकारी ने मानी चूक
जबकि, शंभूपुरा पंचायत में नामों के क्रम निर्धारण में मानवीय चूक हुई है। अब इस मामले में राज्य निर्वाचन विभाग के आधिकारिक जवाब और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
देर रात तक साफ होगी गांव की सरकार की तस्वीर
अबूझमाड़ की 10 हजार एकड़ जमीन पर वायुसेना की फायरिंग रेंज, 15 साल पुरानी सैन्य योजना फिर चर्चा में
By Arun Tiwari
राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक क्रूरता नहीं, कोर्ट ने खारिज किया 11 साल पुराना दहेज प्रताड़ना का केस
By Mukesh Sharma
राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एमपी से निकले राज शमानी ने पॉडकास्ट की दुनिया में रचा इतिहास, कभी बेचते थे साबुन, आज बिल गेट्स से लेकर आमिर खान जैसी हस्तियों से करते हैं सवाल
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में गांवों में महंगाई की मार ज्यादा, दाल-तेल के बढ़ते दाम से बिगड़ा घरेलू बजट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
तुम्हें कौन सा साइज लगता है, बताओ में ला रहा हूं- रीवा में HOD पर लेडी डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने पद से हटाया
By Aman Vaishnav
राजस्थान की गांव सरकार में निरक्षर से डॉक्टर-इंजीनियर तक, 39% सरपंच पढ़ना-लिखना नहीं जानते
By Jyoti Mahender Bhardwaj