तुम्हें कौन सा साइज लगता है, बताओ में ला रहा हूं- रीवा में HOD पर लेडी डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने पद से हटाया
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Published:
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज इंदुरकर के आपत्तिजनक ऑडियो के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन ने छुट्टी पर भेजा।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने मेडिकल जगत में हलचल मचा दी है। जिस गुरु या सीनियर डॉक्टर को मेडिकल छात्र अपना आदर्श मानते हैं, उसी पर अपनी ही जूनियर लेडी डॉक्टर के साथ छेड़खानी करने और आपत्तिजनक बातें करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज (Shyam Shah Medical College) के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज इंदुरकर का एक कथित ऑडियो सामने आया है। इसके बाद कॉलेज परिसर में भारी हंगामा खड़ा हो गया है।
इस पूरे विवाद की शुरुआत एक ऑडियो क्लिप से हुई है जो अब तेजी से चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि इस ऑडियो में मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. मनोज इंदुरकर एक लेडी डॉक्टर से फोन पर बात कर रहे हैं। इस बातचीत में उन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी है। ऑडियो में वे महिला डॉक्टर के पहनावे पर टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं।
ऑडियो में कहा जा रहा है कि कल तुम्हारे कपड़े बहुत अच्छे लग रहे थे। आज अच्छे नहीं लग रहे हैं। कल तुम बहुत सुंदर दिख रही थी। बात यहीं नहीं रुकी इसके आगे वे कपड़ों के साइज को लेकर भी बेहद अजीब सवाल करते हैं। ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि तुम्हें कौन सा साइज लगता है बताओ मैं नए कपड़े ले रहा हूं।
पीड़ित महिला डॉक्टर का कहना है कि यह कोई एक दिन की बात नहीं थी। डॉ. इंदुरकर आए दिन इस तरह के कमेंट करते थे। इसके अलावा उनके साथ छेड़खानी भी करते थे।
छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि वे अक्सर कहते थे कि तुम मुझे फर्स्ट ईयर से अच्छी लगती हो। काजल व क्रीम कलर के कुर्ते में तुम बहुत खूबसूरत लगती हो इसलिए वही पहना करो।
आरोप यह भी है कि डॉ. इंदुरकर लगातार छात्रा के पहनावे और उसकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते थे। साथ ही उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब वे छात्रा के घर के पास जाकर उसे गिफ्ट देने की कोशिश करने लगे।
इस हरकत से परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने शनिवार रात को अमहिया थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
जैसे ही इस ऑडियो और शिकायत की खबर बाकी छात्रों को लगी, मेडिकल स्टूडेंट्स और जूनियर डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को बड़ी संख्या में छात्र और जूनियर डॉक्टर संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) की ओपीडी के बाहर इकट्ठा हो गए और धरने पर बैठ गए। यह विरोध प्रदर्शन रविवार रात को आधी रात तक चलता रहा।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने वी वांट जस्टिस और डॉ. इंदुरकर हाय-हाय के जोरदार नारे लगाए। जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उनका कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक डॉ. इंदुरकर को विभागाध्यक्ष के पद से हटाया जाए। इसके अलावा उन्हें कोई भी विभागीय जिम्मेदारी न दी जाए। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें पद से नहीं हटाया गया, तो उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।
अस्पताल परिसर में बढ़ते बवाल और छात्रों के आक्रोश को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को आखिरकार हस्तक्षेप करना पड़ा। कॉलेज के डीन डॉ. शशिधर गर्ग ने इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है।
इस समिति को मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही माहौल शांत करने के लिए प्रबंधन ने डॉ. मनोज इंदुरकर को 28 नवंबर तक अवकाश पर भेजने का फैसला लिया है। वहीं उन्हें पद से भी हटा दिया गया है।
दूसरी तरफ लेडी डॉक्टर की लिखित शिकायत पर पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी ने जानकारी दी है कि अमहिया थाने में इस मामले की शिकायत मिली है।
पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इस पूरे विवाद पर डॉ. मनोज इंदुरकर ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। डॉ. इंदुरकर का कहना है कि संबंधित महिला डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की जा रही थी। इसी बात से बचने के लिए उनके खिलाफ यह झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है।
कपड़ों और साइज को लेकर आपत्तिजनक बातें
ऑडियो में कहा जा रहा है कि कल तुम्हारे कपड़े बहुत अच्छे लग रहे थे। आज अच्छे नहीं लग रहे हैं। कल तुम बहुत सुंदर दिख रही थी। बात यहीं नहीं रुकी इसके आगे वे कपड़ों के साइज को लेकर भी बेहद अजीब सवाल करते हैं। ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि तुम्हें कौन सा साइज लगता है बताओ मैं नए कपड़े ले रहा हूं।
तुम्हें कौन सा साइज लगता है, बताओ में ला रहा हूं...रीवा में HOD साहब ने लेडी डॉक्टर को किया कमेंट#reewa #ladydoctor https://t.co/hSGQYXMYiU
— Aman Vaishnav (@AmanDas01820397) November 16, 2026
फर्स्ट ईयर से ही कर रहे थे परेशान
छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि वे अक्सर कहते थे कि तुम मुझे फर्स्ट ईयर से अच्छी लगती हो। काजल व क्रीम कलर के कुर्ते में तुम बहुत खूबसूरत लगती हो इसलिए वही पहना करो।
आरोप यह भी है कि डॉ. इंदुरकर लगातार छात्रा के पहनावे और उसकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते थे। साथ ही उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब वे छात्रा के घर के पास जाकर उसे गिफ्ट देने की कोशिश करने लगे।
इस हरकत से परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने शनिवार रात को अमहिया थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
संजय गांधी अस्पताल में आधी रात तक गूंजे नारे
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने वी वांट जस्टिस और डॉ. इंदुरकर हाय-हाय के जोरदार नारे लगाए। जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उनका कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक डॉ. इंदुरकर को विभागाध्यक्ष के पद से हटाया जाए। इसके अलावा उन्हें कोई भी विभागीय जिम्मेदारी न दी जाए। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें पद से नहीं हटाया गया, तो उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा।
कॉलेज प्रशासन का एक्शन: बनाई जांच समिति
इस समिति को मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही माहौल शांत करने के लिए प्रबंधन ने डॉ. मनोज इंदुरकर को 28 नवंबर तक अवकाश पर भेजने का फैसला लिया है। वहीं उन्हें पद से भी हटा दिया गया है।
डॉ. इंदुरकर ने आरोपों को बताया झूठा
पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इस पूरे विवाद पर डॉ. मनोज इंदुरकर ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। डॉ. इंदुरकर का कहना है कि संबंधित महिला डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की जा रही थी। इसी बात से बचने के लिए उनके खिलाफ यह झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है।
राजस्थान की जेल में आईफोन का खेल! 50 हजार में मोबाइल चलाने का आरोप, FIR दर्ज करने में लगे 6 दिन
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एमपी का राज बना देश का बड़ा पॉडकास्टर, कभी बेचता था साबुन, बिल गेट्स से लेकर आमिर खान तक बन चुके हैं मेहमान
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में गांवों में महंगाई की मार ज्यादा, दाल-तेल के बढ़ते दाम से बिगड़ा घरेलू बजट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान की गांव सरकार में निरक्षर से डॉक्टर-इंजीनियर तक, 39% सरपंच पढ़ना-लिखना नहीं जानते
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दिलजीत ने कहा राहत इंदौरी का शेर- किसी के बाप का हिन्दुस्तान थोड़ी है, गानों की रोक पर दिया जवाब
By Sanjay Gupta
भरी सभा में बोले विधायक कमलेश्वर डोडियार- इस्तीफा दे दूं क्या, तभी जनता से आवाज आई कि दे दो...
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ में 7 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी, छूट के बाद भी नहीं चुकाया बिल, अब कटेगी बिजली
By Umeshwari Baghel