राजस्थान पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 27 जिलों में कल वोटिंग, 1 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

Ashish Bhardwaj | Nov 02, 2026, 11:59 IST
Share
27 जिला परिषदों, 116 पंचायत समितियों में वोटिंग कल
27 जिला परिषदों, 116 पंचायत समितियों में वोटिंग कल

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार, 3 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण में 27 जिलों के मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों को चुनेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके लिए सोमवार को मतदान दल अपने-अपने निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना हो रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

तीसरे चरण में कुल 2,496 वार्डों में चुनाव होगा। इनमें 27 जिला परिषदों के 377 वार्ड और 116 पंचायत समितियों के 2,119 वार्ड शामिल हैं। जिला परिषद के 377 वार्डों में 1,305 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, पंचायत समिति के 2,119 वार्डों में 7,789 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस तरह कुल 9,094 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतदाता करेंगे।

1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

तीसरे चरण में कुल 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 567 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 55 लाख 48 हजार 472 पुरुष, 51 लाख 33 हजार 51 महिला और 44 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 11,869 केंद्र बनाए गए हैं।

इन 27 जिलों में होगा मतदान

तीसरे चरण में बालोतरा, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीडवाना-कुचामन, डीग, धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जालोर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सलूंबर, सीकर, टोंक और उदयपुर जिले में मतदान होगा।

इन जिलों की 116 पंचायत समितियों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें जयपुर जिले की चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी और सांगानेर पंचायत समिति शामिल हैं। दौसा में दौसा, लालसोट, लवाण, नांगल राजावतान, रामगढ़ पचवारा, शिवसिंहपुरा, सिकंदरा और सिकराय में मतदान होगा।

भरतपुर जिले की बयाना, भुसावर, नदबई और वैर पंचायत समितियों में वोट डाले जाएंगे। डीग में बृजनगर, कामां और पहाड़ी में चुनाव होगा। बीकानेर की लूणकरणसर, रीड़ी और श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समितियां भी इसी चरण में शामिल हैं।

सीकर में दांतारामगढ़, धोद, धोद ग्रामीण, खाचरियावास और पलसाना में मतदान होगा। टोंक में देवली, मालपुरा, पचेवर, पीपलू और उनियारा पंचायत समितियों के मतदाता वोट डालेंगे। उदयपुर में कल्याणपुर, खेरवाड़ा, नयागांव और ऋषभदेव में चुनाव होगा। बाकी जिलों में भी आयोग की निर्धारित पंचायत समितियों में मतदान कराया जाएगा।

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में मतदान, 16,795 सरपंच प्रत्याशी मैदान में | Rajasthan Panchayat Elections 2026: Voting in 3,314 Gram Panchayats of 16 Districts, 16,795 Sarpanch Candidates in the Fray
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में मतदान, सरपंच पद के लिए 16,795 प्रत्याशी मैदान में
24 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
भीलवाड़ा में सरपंच पद के लिए सबसे अधिक 2,097 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों और केकड़ी, सावर व सरवाड़ क्षेत्रों में भी मतदान को लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाएं की हैं। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना होगी और परिणाम जारी किए जाएंगे। इसके बाद 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा।

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए इंतजाम

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पानी और छाया की व्यवस्था की गई है। बुजुर्ग और विशेष योग्यजन मतदाताओं की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। सुरक्षा के लिहाज से जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

आयुक्त ने बताया कि उन्होंने तीसरे चरण में मतदान वाले कुछ जिलों के केंद्रों का निरीक्षण भी किया है। वहां व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जयपुर पंचायत चुनाव: 35.09% मतदान, 7 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला, 20 को नतीजे | Jaipur Panchayat Elections: 35.09% Voting, Over 7 Lakh Voters to Decide, Results on 20th
जयपुर पंचायत चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 35.09% मतदान, 7 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला
22 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
जयपुर जिले में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी, जिसमें 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद के 22 वार्डों के लिए 60 और पंचायत समिति के 146 वार्डों में 415 उम्मीदवार मैदान में हैं।

5 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए वोटिंग

तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के दो दिन बाद यानी 5 नवंबर को पंच और सरपंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 4 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया होगी। 5 नवंबर को मतदान के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही मतगणना कराई जाएगी। इसके बाद 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।

इस चरण में 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 34,218 वार्ड पंच चुने जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को होगी। यानी गांव की सरकार चुनने की प्रक्रिया में अगले कुछ दिन काफी अहम रहने वाले हैं।

Tags:
  • पंचायत चुनाव तीसरा चरण
  • जिला परिषद चुनाव
  • पंचायत समिति चुनाव
  • राजस्थान पंचायत चुनाव
  • पंच सरपंच चुनाव
  • राज्य निर्वाचन आयोग
  • Rajasthan panchayat election
  • third phase polling
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली में, भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली में, भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

By Jageshwar Prasad

सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
जयपुर में 2 करोड़ के GPS उपकरण चोरी, कंपनी के 2 कर्मचारी गिरफ्तार; 4826 फर्जी ऑर्डर बनाकर बेचे डिवाइस

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में 2 करोड़ के GPS उपकरण चोरी, कंपनी के 2 कर्मचारी गिरफ्तार; 4826 फर्जी ऑर्डर बनाकर बेचे डिवाइस
मध्यप्रदेश में मकान बनाने के नियम बदलने की तैयारी! 2152 वर्गफीट तक के लिए ऑनलाइन फीस भरते ही मिलेगी मंजूरी

By Aman Vaishnav

मध्यप्रदेश में मकान बनाने के नियम बदलने की तैयारी! 2152 वर्गफीट तक के लिए ऑनलाइन फीस भरते ही मिलेगी मंजूरी
छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट: लिव-इन में रहना नहीं होगा आसान, 30 नवंबर को रिपोर्ट सौंपेगी समिति

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट: लिव-इन में रहना नहीं होगा आसान, 30 नवंबर को रिपोर्ट सौंपेगी समिति
ट्रेन में वेटिंग, बसों में लूट! दिवाली पर फ्लाइट से भी महंगा होगा सफर, 7 हजार रुपए तक पहुंचा किराया

By Aman Vaishnav

ट्रेन में वेटिंग, बसों में लूट! दिवाली पर फ्लाइट से भी महंगा होगा सफर, 7 हजार रुपए तक पहुंचा किराया
राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान