जयपुर में 2 करोड़ के GPS उपकरण चोरी, कंपनी के 2 कर्मचारी गिरफ्तार; 4826 फर्जी ऑर्डर बनाकर बेचे डिवाइस

Jyoti Mahender Bhardwaj | Nov 02, 2026, 11:21 IST
Share
GPS कंपनी में सेंधमारी, कर्मचारियों ने रची चोरी की साजिश<br>
GPS कंपनी में सेंधमारी, कर्मचारियों ने रची चोरी की साजिश

जयपुर में कंपनी के शिपिंग सिस्टम का दुरुपयोग कर करीब 2 करोड़ रुपए के GPS उपकरण चोरी करने का मामला सामने आया है। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने रविवार रात मामले का खुलासा करते हुए कंपनी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने पुराने ग्राहक की ID का इस्तेमाल कर 4826 फर्जी ऑर्डर बनाए और करीब 4500 उपकरण अलग-अलग पते पर मंगवाकर बाजार में कम कीमत पर बेच दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से GPS डिवाइस, एंटीना, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।

पुराने ग्राहक की ID से बनाए 4826 फर्जी ऑर्डर

पुलिस के मुताबिक, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेवेन्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के शिपिंग सिस्टम में सेंध लगाकर बैंकिंग GPS उपकरण चोरी किए गए। पिछले 4 से 6 महीनों के दौरान शिपरॉकेट खाते में करीब 2 करोड़ रुपए के 4826 फर्जी ऑर्डर तैयार किए गए।

इन ऑर्डर को प्रीपेड दिखाया गया, जबकि कंपनी के पेमेंट गेटवे पर भुगतान की कोई एंट्री नहीं थी। आरोपियों ने पुराने ग्राहकों के नाम, ई-मेल और असली ऑर्डर ID की नकल कर फर्जी ऑर्डर बनाए।

डिलीवरी से पहले बदल देते थे मोबाइल नंबर

फर्जी ऑर्डर तैयार करने के बाद आरोपी डिलीवरी एड्रेस बदल देते थे। मोबाइल नंबर भी बदलकर OTP अपने नंबरों पर मंगवाए जाते थे। इसके जरिए उपकरण अलग-अलग जगहों पर डिलीवर करवाए गए।

जांच में करीब 4500 उपकरणों को अलग-अलग पते पर मंगवाकर बाजार में कम कीमत पर बेचने की बात सामने आई है। जयपुर में करीब 1500 पार्सल की डिलीवरी होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।

राजस्थान में नकली मसालों का खुलासा: मिर्च और हल्दी में मिले खतरनाक केमिकल, लैब जांच में सैंपल फेल | Rajasthan Fake Spices Revealed: Dangerous Chemicals Found in Chili and Turmeric, Lab Tests Fail Samples
राजस्थान में नकली मसालों का बड़ा खुलासा, मिर्च और हल्दी में मिले खतरनाक केमिकल; लैब जांच में सैंपल फेल
01 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पाली जिले के सुमेरपुर में मसाला फैक्ट्रियों की पड़ताल के दौरान लाल मिर्च और हल्दी के सैंपल जांच में असुरक्षित पाए गए। लाल मिर्च में सूडान-II और मेटानिल येलो मिले, जबकि हल्दी में मेटानिल येलो के साथ 80.73 प्रतिशत स्टार्च पाया गया। खाद्य विभाग ने कुछ फैक्ट्रियों के सैंपल फेल होने और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी दी है।

कंपनी के दो कर्मचारी निकले आरोपी

डीसीपी साउथ राजर्षि राज के अनुसार, तकनीकी जांच और विश्लेषण के बाद पुलिस ने कंपनी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अजरुद्दीन उर्फ अजहर (22) और मोहम्मद जैद (23), निवासी ईदगाह गलतागेट के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने ऑर्डर बुक करने के बाद डिलीवरी एड्रेस बदलकर उपकरण अपने पास मंगवाए और बाद में बाजार में बेच दिए। कंपनी के निदेशक सार्थक जैन ने 29 अक्टूबर को सांगानेर सदर थाने में FIR दर्ज करवाई थी।

162 GPS डिवाइस, 103 एंटीना और 3.50 लाख रुपए बरामद

सांगानेर सदर थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 162 GPS 8.0 उपकरण, 103 एंटीना और 3.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा चोरी के उपकरण बेचकर मिली रकम से खरीदा गया लैपटॉप, प्रिंटर, सिलाई मशीनें और कुर्सियां भी जब्त की गई हैं।

जयपुर में JDA की कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप: छोटे कोचिंग सेंटरों पर ताले, बड़े संस्थानों में क्लास जारी | Discrimination Allegations on JDA's Action in Jaipur: Small Coaching Centers Sealed, Classes Continue in Big Institutions
छोटे कोचिंग सेंटरों पर ताले, बड़े संस्थानों में क्लास जारी, जयपुर में JDA की कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप, जांच की मांग
30 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर के गोपालपुरा बायपास पर कोचिंग संस्थानों के खिलाफ JDA की सीलिंग कार्रवाई अब विवादों में घिर गई है। छोटे कोचिंग सेंटरों को पूरी तरह बंद करने और बड़े संस्थानों के केवल बेसमेंट सील करने का आरोप लगा है। महासंघ ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सवाल है कि जब नियम सभी के लिए समान हैं, तो कार्रवाई के तरीके अलग-अलग क्यों हैं?

बैंकिंग लेन-देन में इस्तेमाल होते हैं GPS उपकरण

रेवेन्स GPS 8.0 उपकरणों का इस्तेमाल SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्रों (CSP) और बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के जरिए होने वाले बैंकिंग लेन-देन में किया जाता है।

प्रत्येक डिवाइस का अलग सीरियल नंबर कंपनी के प्लेटफॉर्म पर दर्ज रहता है। पुलिस अब चोरी किए गए उपकरणों की पहचान और उनकी सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

यह खबर क्यों जरूरी है?

इस मामले में डिजिटल ऑर्डर सिस्टम और ग्राहक खातों का दुरुपयोग कर बड़े स्तर पर चोरी किए जाने का आरोप है। कंपनी के कर्मचारियों की कथित संलिप्तता और हजारों फर्जी ऑर्डर तैयार होने से ऑनलाइन ऑर्डर सुरक्षा और भुगतान सत्यापन की अहमियत सामने आती है।

MP का पीथमपुर बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 286 दर्ज, दिल्ली-NCR भी पीछे छूटा | MP's Pithampur becomes country's most polluted city, AQI recorded at 286, Delhi-NCR also left behind
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: प्रदूषण में दिल्ली नहीं, MP का पीथमपुर पहले नंबर पर; AQI 286 दर्ज
30 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने 28 अक्टूबर को देश के सबसे खराब वायु प्रदूषण वाले शहरों की सूची जारी की है। इस बार पहला नंबर दिल्ली का नहीं है। बता दें लिस्ट में मध्य प्रदेश का पीथमपुर सबसे ऊपर है। यहां की हवा इस सूची में सबसे जहरीली दर्ज हुई है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 286 दर्ज किया गया है। आमतौर पर सुर्खियों में राजधानी दिल्ली आगे रहती थी।

आगे क्या?

पुलिस अब चोरी किए गए उपकरणों के खरीदारों, अन्य संभावित आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। बेचे गए GPS उपकरणों की बरामदगी और फर्जी ऑर्डर से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर में JDA की कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप: छोटे कोचिंग सेंटरों पर ताले, बड़े संस्थानों में क्लास जारी | Discrimination Allegations on JDA's Action in Jaipur: Small Coaching Centers Sealed, Classes Continue in Big Institutions
छोटे कोचिंग सेंटरों पर ताले, बड़े संस्थानों में क्लास जारी, जयपुर में JDA की कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप, जांच की मांग
30 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर के गोपालपुरा बायपास पर कोचिंग संस्थानों के खिलाफ JDA की सीलिंग कार्रवाई अब विवादों में घिर गई है। छोटे कोचिंग सेंटरों को पूरी तरह बंद करने और बड़े संस्थानों के केवल बेसमेंट सील करने का आरोप लगा है। महासंघ ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सवाल है कि जब नियम सभी के लिए समान हैं, तो कार्रवाई के तरीके अलग-अलग क्यों हैं?
जयपुर के गोपालपुरा बायपास पर कोचिंग संस्थानों के खिलाफ JDA की सीलिंग कार्रवाई अब विवादों में घिर गई है। छोटे कोचिंग सेंटरों को पूरी तरह बंद करने और बड़े संस्थानों के केवल बेसमेंट सील करने का आरोप लगा है। महासंघ ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सवाल है कि जब नियम सभी के लिए समान हैं, तो कार्रवाई के तरीके अलग-अलग क्यों हैं?
Tags:
  • जयपुर GPS चोरी मामला
  • 2 करोड़ के GPS उपकरण चोरी
  • सांगानेर सदर पुलिस
  • 4826 फर्जी ऑर्डर
  • कंपनी के दो कर्मचारी गिरफ्तार
  • 4500 GPS डिवाइस चोरी
  • 162 GPS उपकरण बरामद
  • 3.50 लाख रुपए जब्त
  • Jaipur GPS Theft
  • GPS Device Fraud
राजस्थान पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 27 जिलों में कल वोटिंग, 1 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 27 जिलों में कल वोटिंग, 1 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे फैसला
सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

By Jageshwar Prasad

सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा, भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश में मकान बनाने के नियम बदलने की तैयारी! 2152 वर्गफीट तक के लिए ऑनलाइन फीस भरते ही मिलेगी मंजूरी

By Aman Vaishnav

मध्यप्रदेश में मकान बनाने के नियम बदलने की तैयारी! 2152 वर्गफीट तक के लिए ऑनलाइन फीस भरते ही मिलेगी मंजूरी
छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट: लिव-इन में रहना नहीं होगा आसान, 30 नवंबर को रिपोर्ट सौंपेगी समिति

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट: लिव-इन में रहना नहीं होगा आसान, 30 नवंबर को रिपोर्ट सौंपेगी समिति
ट्रेन में वेटिंग, बसों में लूट! दिवाली पर फ्लाइट से भी महंगा होगा सफर, 7 हजार रुपए तक पहुंचा किराया

By Aman Vaishnav

ट्रेन में वेटिंग, बसों में लूट! दिवाली पर फ्लाइट से भी महंगा होगा सफर, 7 हजार रुपए तक पहुंचा किराया
राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान
आज दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम, जानिए पूरा शेड्यूल

By Harrison Masih

आज दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम, जानिए पूरा शेड्यूल