भोपाल मास्टर प्लान की सुनवाई में भाजपा विधायक और पूर्व आईएएस आमने-सामने, विधायक बोले- कमिश्नर रहते फाइल बढ़ाई, अब विरोध क्यों?

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Published:
Share
भोपाल मास्टर प्लान-2047 की सुनवाई के पहले दिन पश्चिमी बायपास और अरेरा कॉलोनी के मुद्दों पर विधायक रामेश्वर शर्मा और पूर्व कमिश्नर के बीच बहस हुई।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 की सुनवाई के पहले दिन पश्चिमी बायपास और अरेरा कॉलोनी के मुद्दों पर विधायक रामेश्वर शर्मा और पूर्व कमिश्नर के बीच बहस हुई।

राजधानी भोपाल के भविष्य का नक्शा तय करने वाले भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर सोमवार से आम जनता की आपत्तियां सुनने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले ही दिन लालघाटी स्थित हुजूर तहसील कार्यालय में माहौल गरमा गया। T&CP अधिकारियों की मौजूदगी में चल रही इस सुनवाई के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा और पूर्व संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत में बहस हो गई।

बता दें कि यह बहस प्रस्तावित पश्चिमी बायपास प्रोजेक्ट को लेकर हुई थी।

विधायक और पूर्व कमिश्नर में बहस

सुनवाई के दौरान पूर्व संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत ने कहा कि प्रस्तावित पश्चिमी बायपास प्रोजेक्ट ठीक नहीं है। इस बात पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि जब आप भोपाल कमिश्नर थे तब इसी प्रोजेक्ट को मंजूरी देने की फाइल आगे बढ़ी थी। पद पर रहते हुए फाइल पर दस्तखत करना और पद से हटने के बाद सुझाव देना दो अलग-अलग बातें हैं।

विधायक शर्मा ने आगे कहा कि आपने अपने कमिश्नर रहते हुए पांच कॉलोनियों में नियम के खिलाफ जाकर अनुमति दे दी थी। उन्होंने इनके नाम भी गिनवाए। साथ ही विधायक ने कहा कि पांच कॉलोनियों को नियम विरुद्ध तरीके से नगर निगम को हैंडओवर करा दिया गया था।

मल्लिकार्जुन खरगे के 'दिवाली खुशियों की ईद' बयान पर बवाल, बीजेपी ने बोला हमला | Mallikarjun Kharge's 'Diwali is Eid of happiness' statement sparks controversy, BJP attacks
मल्लिकार्जुन खरगे के 'दिवाली खुशियों की ईद' बयान पर बवाल, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा समेत इन नेताओं ने बोला हमला
09 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को 'खुशियों की ईद' बताने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने इसे लेकर कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है। मध्यप्रदेश में भी इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने खरगे और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

पूर्व कमिश्नर कियावत क्या बोले?

मामले को बढ़ता देख कवीन्द्र कियावत ने अपनी बात स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत समझा गया है। वे पश्चिमी बायपास के बिल्कुल खिलाफ नहीं हैं। उनका सुझाव यह है कि इस पूरे 36 किलोमीटर लंबे हिस्से को एलिवेटेड बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सुनवाई में उनकी बात को पूरी तरह से सुना ही नहीं गया।

इस पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने जवाब दिया कि पश्चिमी बायपास भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए बनाया जा रहा है। इससे बड़े तालाब और पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जितने पेड़ काटे जाएंगे उससे हजार गुना ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। पर्यावरण के नाम पर बायपास का विरोध करना सही नहीं है।

रिटायर्ड एडीजी के बयान पर भी माहौल गरमाया

सुनवाई में अरेरा कॉलोनी के रहवासी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों और अवैध निर्माण पर भी चर्चा हुई। इस दौरान रिटायर्ड एडीजी पवन जैन ने कहा कि अरेरा कॉलोनी एक रहवासी इलाका है। इसलिए यहां व्यावसायिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि भोपाल अब पहले जैसा शहर नहीं रहा है। यहां की हवा अब जहरीली और नर्क जैसी होती जा रही है।

रिटायर्ड एडीजी की इस बात पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने फिर से आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आप राजधानी में रहने का अपना कर्तव्य निभाएं और सिर्फ अपना सुझाव दें। हम भोपाल को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं। भोपाल एक स्वर्ग है और इसे नर्क नहीं कहा जाना चाहिए।

रामेश्वर शर्मा के 'ईद चांद' बयान पर बवाल: भोपाल की सियासत गरमाई, कांग्रेस पर तीखे हमले | Rameshwar Sharma's 'Eid Moon' Statement Sparks Controversy: Bhopal Politics Heats Up, Sharp Attacks on Congress
चांद हमारा, सूरज भी हमारा, मुसलमान ईद मनाएं तो हमसे पूछकर मनाएं-BJP विधायक रामेश्वर शर्मा
01 Nov 2026 ,
By Manya Jain
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान ने भोपाल में सियासी हलचल बढ़ा दी है। 1 नवंबर 2026 को स्वदेशी मेले 2026 में उन्होंने मंच से कहा, 'सूरज और चांद हमारा है।' उन्होंने तंज भी कि अगर भगवान शंकर किसी गुफा में चले जाएं और चंद्रमा न दिखे, तो ईद मनाना मुश्किल हो जाएगा।। उन्होंने रामलीला मैदान में हुए इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है।

अरेरा कॉलोनी और व्यापारियों की बड़ी चिंताएं

मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में किए गए प्रावधानों को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने भी अपनी बात रखी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला: याचिकाकर्ता और अरेरा कॉलोनी निवासी विवेक त्रिपाठी ने कहा कि एक तरफ अरेरा कॉलोनी को RG-3 श्रेणी में रखकर पूरी तरह आवासीय घोषित किया गया है। वहीं दूसरी तरफ 10 नंबर मार्केट के आसपास के विवादित निर्माणों को मार्केट स्ट्रीट घोषित करने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के अतिक्रमण हटाने वाले आदेशों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

45 हजार व्यापारियों को कारोबार बंद होने का डर: भोपाल व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष आनंद सोनी ने अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अरेरा कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर 12 मीटर के दायरे में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव से करीब 45 हजार व्यापारियों को अपना रोजगार और कारोबार बंद होने का डर सता रहा है।

ग्रीन लैंड पर सांसद की आपत्ति: इस मामले में सांसद आलोक शर्मा ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्होंने आवासीय जमीन को ग्रीन लैंड में शामिल करने के प्रस्ताव पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

पहले दिन कम रही लोगों की भीड़

बता दें कि भोपाल मास्टर प्लान-2047 (Bhopal Master Plan 2047) के ड्राफ्ट पर कुल 13 हजार 400 से अधिक आपत्तियां आई हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई सुनवाई के पहले दिन 1,637 लोगों को बुलाया गया था। शाम तक सिर्फ 200 लोग ही मौके पर पहुंचे। इनमें से केवल 192 लोगों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

प्रशासन ने तय किया है कि जो लोग पहले दिन सुनवाई में नहीं पहुंच पाए हैं, उन्हें 30 नवंबर को एक बार फिर से अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। इसकी जानकारी उन सभी लोगों को SMS के जरिए भेजी जाएगी। इसके अलावा आज मंगलवार, 17 नवंबर को बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से जुड़ी आपत्तियों पर सुनवाई की जाएगी।

भोपाल मास्टर प्लान पर बीजेपी में घमासान: अफसरों की कॉलोनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप, प्लान रद्द करने की मांग | Bhopal Master Plan Controversy in BJP: Allegations of Benefiting Officers' Colonies, Demand to Cancel Plan
भोपाल मास्टर प्लान पर बीजेपी में घमासान, अफसरों की कॉलोनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप, प्लान रद्द करने की मांग
18 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
भोपाल में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मास्टर प्लान और परिसीमन को लेकर कई सवाल उठे हैं। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी की मौजूदगी में पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने भोपाल के मास्टर प्लान को रद्द करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरों की कॉलोनियों में ज्यादा निर्माण की अनुमति देने के लिए एफएआर बढ़ाया गया है।

Tags:
  • विधायक रामेश्वर शर्मा
  • पूर्व संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत
  • पूर्व आईएएस कवीन्द्र कियावत
  • सांसद आलोक शर्मा
  • Bhopal Master Plan 2047
  • भोपाल मास्टर प्लान-2047
  • रिटायर्ड एडीजी पवन जैन
  • सुप्रीम कोर्ट
आवारा पशुओं ने छत्तीसगढ़ में ली 295 लोगों की जान, सुप्रीम कोर्ट में आज NHAI की जवाबदेही पर होगी सुनवाई

By VINAY VERMA

आवारा पशुओं ने छत्तीसगढ़ में ली 295 लोगों की जान, सुप्रीम कोर्ट में आज NHAI की जवाबदेही पर होगी सुनवाई
एमपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान, 9 महीने में 8.19 लाख मतदाता बढ़े; आयोग से जवाब का इंतजार

By Kaushiki

एमपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान, 9 महीने में 8.19 लाख मतदाता बढ़े; आयोग से जवाब का इंतजार
इंदौर में पानी की किल्लत से फैक्ट्रियों पर ताले लगने का खतरा, कहीं सूखे बोरिंग तो कहीं टैंकरों के भरोसे चल रहा काम, मजदूरों की रोजी-रोटी दांव पर

By Arohi Raj

इंदौर में पानी की किल्लत से फैक्ट्रियों पर ताले लगने का खतरा, कहीं सूखे बोरिंग तो कहीं टैंकरों के भरोसे चल रहा काम, मजदूरों की रोजी-रोटी दांव पर
सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा
चैतन्य बघेल और ईडी के बीच अब ट्रिब्यूनल में कानूनी लड़ाई, 61 करोड़ की संपत्ति और 355 प्लाट्स पर कार्रवाई को दी चुनौती

By Umeshwari Baghel

चैतन्य बघेल और ईडी के बीच अब ट्रिब्यूनल में कानूनी लड़ाई, 61 करोड़ की संपत्ति और 355 प्लाट्स पर कार्रवाई को दी चुनौती
पालने में सगाई, बचपन में शादी और कई बार सौदा, एमपी में नातरा-झगड़ा प्रथा के नाम पर अपनी ही बेटियों को बेच रहे मां-बाप

By Aman Vaishnav

पालने में सगाई, बचपन में शादी और कई बार सौदा, एमपी में नातरा-झगड़ा प्रथा के नाम पर अपनी ही बेटियों को बेच रहे मां-बाप
हिंदू महिलाओं के घटते TFR से परेशान RSS की चिंता सीएम मोहन यादव ने घटाई, सरकारी नौकरी के लिए खत्म होगा 25 साल पुराना नियम

By CHAKRESH

हिंदू महिलाओं के घटते TFR से परेशान RSS की चिंता सीएम मोहन यादव ने घटाई, सरकारी नौकरी के लिए खत्म होगा 25 साल पुराना नियम