MPPSC ADPO Exam 2026: हाईकोर्ट ने तारीख बदलने की मांग खारिज की, 1 नवंबर को ही होगी परीक्षा
Neel Tiwari | Oct 26, 2026, 18:29 IST
MPPSC ADPO परीक्षा की तारीख बदलने से हाईकोर्ट का इनकार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ADPO परीक्षा की तारीख बदलने वाली याचिका खारिज कर दी है। अभ्यर्थियों ने IBPS SO लॉ ऑफिसर मुख्य परीक्षा से तारीख टकराने का हवाला दिया था। अब MPPSC की ADPO परीक्षा 1 नवंबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक रहेगा।
हाईकोर्ट से राहत नहीं, 1 नवंबर को ही होगी परीक्षा
दो बड़ी परीक्षाएं एक दिन होने से परेशानी
पहले 18 अक्टूबर को होनी थी परीक्षा
पद बढ़ने के बाद आयोग ने आवेदन प्रक्रिया दोबारा खोली। इसके बाद 7 सितंबर 2026 को नया शुद्धिपत्र जारी किया गया। इसमें परीक्षा की तारीख बदलकर 1 नवंबर 2026 कर दी गई। इसी दिन IBPS SO लॉ ऑफिसर मुख्य परीक्षा भी निर्धारित थी। अभ्यर्थियों ने इस बदलाव पर आपत्ति जताई।
IBPS का परीक्षा कैलेंडर पहले जारी हुआ था
यह प्रारंभिक परीक्षा 29 अगस्त 2026 को आयोजित हुई थी। इसमें सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ADPO परीक्षा की नई तारीख घोषित होने से परेशानी बढ़ गई। दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई।
अनुच्छेद 14 और 16 के उल्लंघन का मुद्दा
याचिका में संविधान के अनुच्छेद 19(1)(g) का भी उल्लेख किया गया। अभ्यर्थियों ने वैध अपेक्षा के सिद्धांत का भी हवाला दिया। उनके मुताबिक पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा की तैयारी की गई थी। बाद में तारीख बदलने से उनके करियर संबंधी अवसर प्रभावित हो रहे थे।
आयोग को दो बार भेजे थे अभ्यावेदन
इसके बाद उन्होंने अदालत से हस्तक्षेप करने की मांग की। याचिका में आयोग को नई परीक्षा तारीख तय करने का निर्देश देने का अनुरोध था। अभ्यर्थियों ने 1 नवंबर की परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी करने पर रोक भी मांगी। तारीख बदलने वाले शुद्धिपत्र के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगाने की मांग भी की गई।
पुराने न्यायिक फैसलों का दिया हवाला
उनका तर्क था कि परीक्षाओं की तारीख टकराने पर न्यायिक हस्तक्षेप किया जा सकता है। हालांकि मौजूदा मामले में अदालत ने उनकी मांग स्वीकार नहीं की। अधिवक्ता जयदीप बंसल के अनुसार याचिकाकर्ता पर्याप्त कानूनी आधार प्रस्तुत नहीं कर सके।
अब उम्मीदवारों के सामने परीक्षा चुनने की चुनौती
राजस्थान पंचायत चुनाव: सांसद राजकुमार रोत के गढ़ में चाचा हारे, कई दिग्गजों को झटका
By Ashish Bhardwaj
TET 2024: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पात्रता शर्त क्यों ? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
By Neel Tiwari
लूणी-समदड़ी मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रेन से टकराया, आधा घंटे रुकी रही चेन्नई-भगत की कोठी एक्सप्रेस
By Jageshwar Prasad
दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप के सीक्रेट चेंबर से मिले 4 करोड़ रूपए, दो लोग हिरासत में
By Harrison Masih
इंदौर एसडीएम राकेश परमार पर 50 हजार की कॉस्ट, हाईकोर्ट बोला ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की मिसाल जरूरी
By Sanjay Gupta
मां बगलामुखी देवी लोक नलखेड़ा में बनेगा: 55 एकड़ में होगा निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर
By Arohi Raj
Rajasthan Panchayat Election: कभी पाकिस्तान ने रखा था 2 लाख का इनाम, अब भारत में बना सरपंच
By Ashish Bhardwaj