लूणी-समदड़ी मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रेन से टकराया, आधा घंटे रुकी रही चेन्नई-भगत की कोठी एक्सप्रेस
Jageshwar Prasad | Oct 26, 2026, 17:15 IST
समदड़ी रेल मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर ट्रेन से टकराया। बाल-बाल बचे यात्री, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान।
राजस्थान के लूणी-समदड़ी रेल मार्ग पर सोमवार सुबह अजीत स्टेशन के पास एक हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक पर अचानक ट्रैक्टर आ जाने से चेन्नई-भगत की कोठी एक्सप्रेस का इंजन उससे टकरा गया। हादसे में ट्रेन के इंजन और कई डिब्बों को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक समय रहते वहां से हट गया, जिससे उसकी जान बच गई।
लूणी-समदड़ी रेल मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। धुंधाड़ा और समदड़ी रेलवे स्टेशन के बीच स्थित अजीत स्टेशन के पास एक ट्रैक्टर अचानक बेकाबू होकर सीधे रेलवे ट्रैक पर आ गया। उसी समय वहां से गुजर रही चेन्नई-भगत की कोठी एक्सप्रेस (Chennai-Bhagat Ki Kothi Express) का इंजन ट्रैक्टर से टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के इंजन और कई डिब्बों को नुकसान पहुंचा, जबकि ट्रैक्टर कई हिस्सों में बिखर गया। राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर चालक ने समय रहते छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं, ट्रेन में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
रेलवे ट्रैक निर्माण के दौरान
मिली जानकारी के अनुसार, समदड़ी-भीलड़ी रेल मार्ग पर दोहरीकरण और ट्रैक निर्माण से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर का काम चल रहा है। इस निर्माण कार्य के लिए ठेकेदारों की ओर से ट्रैक्टर, जेसीबी और हाइड्रा जैसी भारी मशीनें लगाई गई हैं।
सोमवार सुबह अजीत स्टेशन के पास काम के दौरान एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे मुख्य पटरी पर चढ़ गया। इसी दौरान चेन्नई से भगत की कोठी की तरफ जा रही तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन वहां पहुंच गई। ट्रेन चालक को ब्रेक लगाने का पर्याप्त समय नहीं मिला और जोरदार ट्रैक्टर ट्रेन भिड़ंत हो गई।
टक्कर के बाद ट्रैक्टर के टुकड़े ट्रेन के इंजन और डिब्बों के निचले हिस्से में फंस गए। दुर्घटना के तुरंत बाद लोको पायलट ने ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया।
इसके बाद निर्माण कार्य में लगी जेसीबी (JCB) और हाइड्रा (Hydra) मशीनों को बुलाया गया। मशीनों की मदद से ट्रैक्टर के फंसे हुए हिस्सों और बिखरे हुए मलबे को पटरियों से हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक को सुचारू किया जा सका।
हादसे के कारण चेन्नई-भगत की कोठी एक्सप्रेस लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक घटनास्थल पर ही खड़ी रही। इसके चलते लूणी-समदड़ी मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और अन्य पैसेंजर व एक्सप्रेस गाड़ियों को निकटतम स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
ट्रैक पूरी तरह साफ होने और सुरक्षा जांच के बाद ही एक्सप्रेस ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि न होने से रेलवे प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, पटरियों के ठीक पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और भारी मशीनों की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पटरियों के पास काम करते समय उचित बैरिकेडिंग और सुरक्षा बल की तैनाती आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के इंजन और कई डिब्बों को नुकसान पहुंचा, जबकि ट्रैक्टर कई हिस्सों में बिखर गया। राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर चालक ने समय रहते छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं, ट्रेन में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
लूणी-समदड़ी रेल मार्ग पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जहां धुंधाड़ा और समदड़ी रेलवे स्टेशन के बीच स्थित अजीत स्टेशन के पास चेन्नई-भगत की कोठी एक्सप्रेस (20626) रेलवे ट्रैक पर आए एक ट्रैक्टर से टकरा गई। https://t.co/EkXvvYxKGc
— Jageshwar Prasad (@JageshwarP5792) October 26, 2026
रेलवे ट्रैक निर्माण के दौरान बेकाबू हुआ ट्रैक्टर
सोमवार सुबह अजीत स्टेशन के पास काम के दौरान एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे मुख्य पटरी पर चढ़ गया। इसी दौरान चेन्नई से भगत की कोठी की तरफ जा रही तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन वहां पहुंच गई। ट्रेन चालक को ब्रेक लगाने का पर्याप्त समय नहीं मिला और जोरदार ट्रैक्टर ट्रेन भिड़ंत हो गई।
जेसीबी और हाइड्रा की मदद से हटाया मलबा
इसके बाद निर्माण कार्य में लगी जेसीबी (JCB) और हाइड्रा (Hydra) मशीनों को बुलाया गया। मशीनों की मदद से ट्रैक्टर के फंसे हुए हिस्सों और बिखरे हुए मलबे को पटरियों से हटाया गया। काफी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक को सुचारू किया जा सका।
आधा घंटा ठप रहा रेल यातायात
ट्रैक पूरी तरह साफ होने और सुरक्षा जांच के बाद ही एक्सप्रेस ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि पटरियों के पास काम करते समय उचित बैरिकेडिंग और सुरक्षा बल की तैनाती आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप के सीक्रेट चेंबर से मिले 4 करोड़ रूपए, दो लोग हिरासत में
By Harrison Masih
इंदौर एसडीएम राकेश परमार पर 50 हजार की कॉस्ट, हाईकोर्ट बोला ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की मिसाल जरूरी
By Sanjay Gupta
मां बगलामुखी देवी लोक नलखेड़ा में बनेगा: 55 एकड़ में होगा निर्माण, 108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर
By Arohi Raj
Rajasthan Panchayat Election: कभी पाकिस्तान ने रखा था 2 लाख का इनाम, अब भारत में बना सरपंच
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में फर्जीवाड़ा, वनरक्षक भर्ती में डमी कैंडिडेट से दिलवाई परीक्षा; दो आरोपी गिरफ्तार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची ट्रेन, छत्तीसगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार
By The Sootr
राजस्थान यूनिवर्सिटी में HOD का अजब खेल; विषय से नहीं था मेल, अब 4 विभागों के हेड बदले गए
By Jageshwar Prasad