जोधपुर में फाटक तोड़ रेलवे पटरी पर पहुंची कार, दूसरे ट्रैक से गुजरी इंटरसिटी
Saurabh Mishra | Sept 21, 2026, 19:07 IST
जोधपुर कार
जोधपुर के BJS इलाके में बाइक से टक्कर के बाद महिला की कार रेलवे फाटक तोड़कर ट्रैक पर फंस गई। इसी दौरान इंटरसिटी दूसरे ट्रैक से निकली और बड़ा हादसा टल गया।
नरेश रमेश @ जोधपुर
बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक के पास कार की एक बाइक से टक्कर हुई थी। इसके बाद महिला घबरा गई और कार पर नियंत्रण नहीं रख सकी। फिलहाल आरपीएफ घटना की जांच कर रही है।
जोधपुर में रेलवे ट्रैक पर पहुंची कार
जोधपुर के BJS क्षेत्र स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एक कार ड्राइवर की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां अनियंत्रित कार बंद रेलवे फाटक के बैरियर को तोड़ती हुई सीधे रेलवे ट्रैक तक जा पहुंची। घटना के समय ही जोधपुर इंटरसिटी के आने की सूचना थी। #jodhpur #indianrailway pic.twitter.com/MoaiDUs1il
— test test (@TestT12452) September 21, 2026
दूसरे ट्रैक से निकली इंटरसिटी एक्सप्रेस
घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कार चला रही महिला भी सुरक्षित है। रेलवे फाटक का बैरियर टूटने के साथ कार के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। महिला के पति शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक और रेलवे फाटक की स्थिति देखी गई। RPF अब पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
जोधपुर में AGTF का बड़ा एक्शन, लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: महापौर प्रत्याशी नामांकन पर 'आपत्ति वॉर'!
जोधपुर में बोर्ड किसका? मेहता का दावा मजबूत, सोलंकी की व्यूह रचना से मुकाबला टाइट
RCA चुनाव से पहले ललित मोदी की सलाह- राजस्थान क्रिकेट की पहचान खिलाड़ियों से हो
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad