ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

Sumit Kumar | Updated:
Share
ट्विशा शर्मा डेथ केस में समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के वकील ने जेल में दोनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।
ट्विशा शर्मा डेथ केस में समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के वकील ने जेल में दोनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान दो मुद्दों पर बहस हुई। आरोपी पति समर्थ सिंह के वकील ने जेल में उसकी और मां गिरिबाला सिंह की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। साथ ही CBI को जांच पूरी करने के लिए 60 दिन की अतिरिक्त मोहलत देने का विरोध किया।

हालांकि, जेल प्रशासन ने अदालत में रिपोर्ट पेश कर दोनों की सुरक्षा को लेकर स्थिति साफ की है।

जेल में समर्थ और गिरिबाला की सुरक्षा पर उठे सवाल

भोपाल कोर्ट में गुरुवार, 19 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह की ओर से वकील ने एक आवेदन पेश किया। इसमें समर्थ और उसकी मां गिरिबाला सिंह को जेल में सामान्य कैदियों के साथ रखे जाने पर सवाल उठाए गए। वकील ने अदालत में कहा कि दोनों को आम कैदियों के बीच रखने से उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से भी कोर्ट में रिपोर्ट पेश की गई।

रिपोर्ट में गिरिबाला सिंह के जेल में दिए गए बयान का जिक्र किया गया। जेल प्रशासन के मुताबिक, गिरिबाला ने जेल में किसी तरह की परेशानी होने से इनकार किया है। वहीं, समर्थ सिंह को लेकर प्रशासन ने बताया कि उसे आम कैदियों से अलग रखा गया है। उसकी सुरक्षा के लिए चार भरोसेमंद बंदियों को उसके साथ रखा गया है, जो उसकी निगरानी कर रहे हैं।

CBI ने मांगे 60 दिन, समर्थ के वकील ने किया विरोध

सुनवाई के दौरान दूसरा बड़ा मुद्दा CBI की जांच से जुड़ा रहा। जांच एजेंसी ने अदालत में आवेदन देकर आगे की जांच पूरी करने के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। समर्थ सिंह की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने इसका विरोध किया। दूसरी तरफ CBI का कहना है कि मामले में दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच अभी पूरी नहीं हुई है।

एजेंसी के मुताबिक, कुछ डिजिटल सबूतों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। इन रिपोर्टों के आधार पर मामले में नई जानकारी सामने आ सकती है।

जबलपुर हाईकोर्ट से झटका: पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में दी जमानत याचिका को चुनौती | Jabalpur High Court's Blow: Former Judge Giribala Singh Challenges Bail Plea in Supreme Court
ट्विशा शर्मा मौत केस में बड़ा मोड़, गिरिबाला सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत खारिज होने को दी चुनौती
07 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट से जमानत खारिज होने के फैसले को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका डायरी नंबर 70695/2026 से दर्ज हुई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, याचिका 6 नवंबर को शाम 6:31 बजे रिकॉर्ड में आई। हालांकि, याचिका में कुछ तकनीकी खामियां (डिफॉल्ट) सामने आई हैं।

ट्विशा के आईफोन से मिल सकते हैं अहम सुराग

CBI की जांच में ट्विशा शर्मा का आईफोन भी महत्वपूर्ण है। एजेंसी ने अदालत को बताया कि आईफोन से डेटा निकालने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि मोबाइल डेटा से मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इसके जरिए यह भी पता चल सकता है कि घटना से जुड़े अन्य लोगों की कोई भूमिका थी या नहीं। इसी वजह से CBI मोबाइल डेटा की जांच पूरी होने का इंतजार कर रही है।

CCTV फुटेज से छेड़छाड़ हुई या नहीं, रिपोर्ट का इंतजार

ट्विशा केस में आरोपियों के घर से जब्त DVR की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी अभी नहीं आई है। CBI ने DVR का डेटा जांच के लिए CFSL, DFSS नई दिल्ली भेजा है। जांच में यह पता लगाया जाना है कि CCTV फुटेज लगातार रिकॉर्ड हुई थी या उसके किसी हिस्से में बदलाव किया गया है।

एजेंसी यह भी जांचना चाहती है कि फुटेज के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं हुई। CBI के मुताबिक, फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस संबंध में स्थिति साफ हो सकेगी। अगर फुटेज से छेड़छाड़ की पुष्टि होती है, तो उस पहलू पर भी आगे जांच की जाएगी।

25 मई को CBI ने संभाली थी जांच

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की शुरुआती जांच भोपाल पुलिस कर रही थी। मध्यप्रदेश सरकार के अनुरोध पर CBI ने 25 मई 2026 को जांच अपने हाथ में ली थी। इस मामले में भोपाल के कटारा हिल्स थाने में FIR क्रमांक 133/26 दर्ज की गई थी।

FIR में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85 और 3(5) के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज है। CBI इन्हीं आरोपों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ट्विशा शर्मा केस: सास ने मौत के अगले दिन जुटाए CCTV फुटेज, CBI ने खोला राज़ | Twisha Sharma Case: Mother-in-law collected CCTV footage the day after death, CBI revealed the secret
ट्विशा शर्मा केस: मौत के अगले दिन ब्यूटी पार्लर से घर तक सास ने जुटाए CCTV, सीबीआई ने किया खुलासा
02 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में बेहद चौंकाने वाली बातें कही हैं। जांच एजेंसी ने अदालत में अपना काउंटर एफिडेविट जमा किया है। इसमें बताया गया है कि घटना के ठीक अगले दिन आरोपी सास गिरिबाला सिंह ने सबूतों से जुड़े सीसीटीवी फुटेज अपने पास जमा करने की पूरी कोशिश की थी।

चार्जशीट के बाद भी पूरी नहीं हुई जांच

CBI ने इस मामले में 14 अगस्त 2026 को आरोप पत्र तैयार किया था। इसके बाद 17 अगस्त को भोपाल कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। हालांकि, चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच बाकी थी। इसके लिए एजेंसी ने अदालत से आगे की जांच करने की अनुमति मांगी।

कोर्ट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 193(9) के तहत आगे की जांच की अनुमति दी थी। इसके बाद CBI को जांच पूरी करने के लिए 90 दिन का समय मिला था।

90 दिन पूरे होने पर फिर मांगी मोहलत

CBI के मुताबिक, आगे की जांच के लिए मिली 90 दिन की अवधि पूरी हो रही थी, लेकिन इस दौरान कुछ जरूरी रिपोर्ट नहीं मिल सकीं। इनमें ट्विशा के आईफोन से डेटा निकालने की प्रक्रिया और घर से जब्त DVR की फॉरेंसिक रिपोर्ट शामिल हैं। इसी आधार पर मामले की विवेचक और CBI की DSP निशु कुशवाहा ने भोपाल कोर्ट में आवेदन देकर जांच पूरी करने के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। हालांकि, समर्थ सिंह की ओर से इस मांग का विरोध किया गया है।

23 नवंबर को फिर होगी सुनवाई

गुरुवार की सुनवाई के बाद भोपाल कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 23 नवंबर तय की है। ट्विशा की ओर से वकील अंकुर पांडे ने सुनवाई और जेल प्रशासन की ओर से पेश रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी की पुष्टि की है।

अब अगली सुनवाई में CBI को जांच के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग और समर्थ व गिरिबाला की जेल में सुरक्षा से जुड़े आवेदन पर आगे की कार्यवाही महत्वपूर्ण होगी।

दिल्ली में ट्रायल कराने की मांग सुप्रीम कोर्ट में लंबित

इस बीच ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने मामले का ट्रायल दिल्ली की अदालत में कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका पर होने वाली सुनवाई आगे बढ़ा दी गई है। इससे पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया था। ऐसे में ट्विशा शर्मा डेथ केस से जुड़ी कार्यवाही भोपाल कोर्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है।
Tags:
  • Twisha Sharma Death Case
  • ट्विशा शर्मा केस
  • समर्थ सिंह
  • Giribala Singh
  • Twisha Sharma Case
  • Bhopal News
  • CBI
  • Bhopal High Court
  • Madhya Pradesh Crime News
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 1997 बैच के सुबोध सिंह-निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव, 2002 बैच के दो अफसरों को भी मिला प्रमुख सचिव का प्रमोशन

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 1997 बैच के सुबोध सिंह-निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव, 2002 बैच के दो अफसरों को भी मिला प्रमुख सचिव का प्रमोशन
Rajasthan Top News: हाईकोर्ट से IAS शिखर अग्रवाल को राहत नहीं, ACB जांच पर रोक लगाने से इनकार

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: हाईकोर्ट से IAS शिखर अग्रवाल को राहत नहीं, ACB जांच पर रोक लगाने से इनकार
नगरीय निकाय चुनाव : चार शहरों में जीत के लिए BJP ने कसी कमर, स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को दिया बड़ा जिम्मा

By Umeshwari Baghel

नगरीय निकाय चुनाव : चार शहरों में जीत के लिए BJP ने कसी कमर, स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को दिया बड़ा जिम्मा
स्वच्छ सर्वेक्षण के अंक सात दिन बाद भी गायब, कांग्रेस ने इंदौर के महापौर को घेरा, अंकों से सामने आएगा सच

By Sanjay Gupta

स्वच्छ सर्वेक्षण के अंक सात दिन बाद भी गायब, कांग्रेस ने इंदौर के महापौर को घेरा, अंकों से सामने आएगा सच