छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 1997 बैच के सुबोध सिंह-निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव, 2002 बैच के दो अफसरों को भी मिला प्रमुख सचिव का प्रमोशन

VINAY VERMA | Updated:
Share
<br>छत्तीसगढ़ में चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों को पदोन्नति, दो बने अपर मुख्य सचिव और दो प्रमुख सचिव
छत्तीसगढ़ में चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों को पदोन्नति, दो बने अपर मुख्य सचिव और दो प्रमुख सचिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ IAS अधिकारियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला हुआ है। राज्य सरकार ने 1997 और 2002 बैच के चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इनमें दो अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (ACS) और दो को प्रमुख सचिव (Principal Secretary) के पद पर प्रमोशन मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 19 नवंबर को इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।

इस पदोन्नति के बाद मंत्रालय में चार वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशासनिक हैसियत और बढ़ गई है। खास बात यह है कि प्रमोशन के साथ अधिकारियों की मौजूदा जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। हालांकि, किसी को नई जगह भेजने के बजाय ज्यादातर अधिकारियों को उनके मौजूदा विभागों में ही उच्च पदनाम के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है।

1997 बैच के दो अफसरों को ACS का दर्जा

पहले आदेश के तहत 1997 बैच के IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक को अपेक्स वेतनमान (Pay Matrix Level-17) में पदोन्नत किया गया है। दोनों अधिकारियों को अब अपर मुख्य सचिव के पद पर जिम्मेदारी दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति आरक्षण पर 154 मामले क्लब होंगे, MP का आरबी राय मामला भी शामिल | 154 cases of promotion reservation to be clubbed in Supreme Court, MP's RB Rai case also included
प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल
19 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
सरकारी नौकरी में सालों की सेवा के बाद हर कर्मचारी को प्रमोशन की उम्मीद रहती है। पदोन्नति से न सिर्फ पद और जिम्मेदारी बढ़ती है, बल्कि वेतन और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा पर भी असर पड़ता है। लेकिन मध्य प्रदेश में हजारों कर्मचारी ऐसे हैं, जो प्रमोशन का इंतजार करते-करते रिटायर हो रहे हैं। अब एक बार फिर उनकी उम्मीदों को झटका लगा है।<br />

सुबोध कुमार सिंह अभी प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके अलावा उनके पास छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली के प्रमुख आवासीय आयुक्त और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी था।

पदोन्नति के बाद उन्हें अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री बनाया गया है। साथ ही अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली के प्रमुख आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

इसी तरह 1997 बैच की IAS अधिकारी निहारिका बारिक को भी अपेक्स वेतनमान में प्रमोशन मिला है। वे अभी गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव थीं। अब उन्हें इसी विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। गृह और जेल विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी उनके पास बनी रहेगी।

छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 28 अफसरों के तबादले, उप संचालक से इंस्पेक्टर तक बदले प्रभार | Major administrative reshuffle in Chhattisgarh Mineral Department: 28 officers transferred, Deputy Directors to Inspectors change charges
छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उप संचालक से लेकर इंस्पेक्टर तक 28 अफसरों के तबादले
02 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ के खनिज साधन विभाग में एक साथ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य शासन ने मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर) से आदेश जारी करते हुए खनिज शाखा के कुल 28 अधिकारियों और कर्मचारियों को इधर से उधर कर दिया है। इस तबादला सूची में उप संचालक (खनि प्रशासन), खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी और खनि निरीक्षक स्तर के अफसर शामिल हैं।

2002 बैच के रोहित यादव और कमलप्रीत सिंह भी प्रमोट

दूसरे आदेश में 2002 बैच के दो IAS अधिकारियों को प्रमुख सचिव वेतनमान (Pay Matrix Level-15) में पदोन्नति दी गई है। इनमें डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह शामिल हैं।

डॉ. रोहित यादव अभी वित्त विभाग के सचिव हैं। उनके पास जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी है। प्रमोशन के बाद उन्हें प्रमुख सचिव, वित्त विभाग बनाया गया है। इसके साथ ही वे प्रमुख सचिव, जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

वहीं, डॉ. कमलप्रीत सिंह को भी प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नति मिली है। वे अभी स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव हैं। प्रमोशन के बाद उन्हें इसी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

केंद्र की मंजूरी के बाद जारी हुए आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग के दोनों आदेश भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के 13 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के आधार पर निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध जारी किए गए हैं। दोनों आदेशों पर GAD सचिव रजत कुमार के हस्ताक्षर हैं।

आदेश में साफ किया गया है कि सभी चार अधिकारियों की पदोन्नति और नई पदस्थापना कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। ये व्यवस्थाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेंगी।

वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल: 27 अफसरों की बदली कुर्सी, मंत्रालय से जिलों तक बदले प्रभार | Big reshuffle in Finance Department: 27 officers changed posts, charges changed from ministry to districts
वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, 27 अफसरों की बदली कुर्सी, मंत्रालय से जिलों तक बदले प्रभार, मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद आदेश जारी
05 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में एक साथ 27 अधिकारियों की पदस्थापना बदल दी गई है। महानदी भवन से जारी आदेश में संयुक्त संचालक से लेकर उप संचालक, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और लेखाधिकारियों तक के प्रभार बदल दिए गए हैं। किसी को मंत्रालय और संचालनालय से हटाकर जिलों में भेजा गया है।

इस फेरबदल में सबसे अहम बात यह है कि राज्य के वित्त, गृह, ऊर्जा, स्कूल शिक्षा और जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विभागों में काम कर रहे अधिकारियों को उच्च प्रशासनिक वेतनमान और पदनाम दिया गया है।

इससे मंत्रालय के वरिष्ठ प्रशासनिक ढांचे में चार अधिकारियों का कद बढ़ गया है। हालांकि, विभागीय जिम्मेदारियों में बड़े बदलाव के बजाय मौजूदा व्यवस्था को ही आगे बढ़ाया गया है।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ आईएएस पदोन्नति
  • Chhattisgarh Administrative Reshuffle
  • छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल
  • Subodh Kumar Singh ACS
  • सुबोध सिंह अपर मुख्य सचिव
  • Niharika Barik ACS
  • कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव
  • IAS Promotions Chhattisgarh
नगरीय निकाय चुनाव : चार शहरों में जीत के लिए BJP ने कसी कमर, स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को दिया बड़ा जिम्मा

By Umeshwari Baghel

नगरीय निकाय चुनाव : चार शहरों में जीत के लिए BJP ने कसी कमर, स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को दिया बड़ा जिम्मा
स्वच्छ सर्वेक्षण के अंक सात दिन बाद भी गायब, कांग्रेस ने इंदौर के महापौर को घेरा, अंकों से सामने आएगा सच

By Sanjay Gupta

स्वच्छ सर्वेक्षण के अंक सात दिन बाद भी गायब, कांग्रेस ने इंदौर के महापौर को घेरा, अंकों से सामने आएगा सच
MP बनेगा टेलीकॉम हब! ₹3611 करोड़ से लगेंगी फैक्ट्रियां, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी

By Sandeep Kumar

MP बनेगा टेलीकॉम हब! ₹3611 करोड़ से लगेंगी फैक्ट्रियां, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी
राजस्थान में रोजगार बढ़ाने के दावे, जयपुर में 58% घटे रोजगार शिविर, युवाओं को नौकरी मिलने का हिसाब नहीं

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में रोजगार बढ़ाने के दावे, जयपुर में 58% घटे रोजगार शिविर, युवाओं को नौकरी मिलने का हिसाब नहीं
RCA चुनाव का परिणाम 7 दिसंबर तक टला, हाईकोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई; BCCI को भी नोटिस

By Mukesh Sharma

RCA चुनाव का परिणाम 7 दिसंबर तक टला, हाईकोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई; BCCI को भी नोटिस
CG Board Exam 2027: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर बच्चों की होगी खास तैयारी, तिमाही रिजल्ट से पता चलेगा कौन पढ़ाई में पीछे

By Umeshwari Baghel

CG Board Exam 2027: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर बच्चों की होगी खास तैयारी, तिमाही रिजल्ट से पता चलेगा कौन पढ़ाई में पीछे
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और संदिग्ध महिला से पूछताछ, घटना से पहले पंजाब जाने के कारणों की हो रही जांच

By Jageshwar Prasad

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और संदिग्ध महिला से पूछताछ, घटना से पहले पंजाब जाने के कारणों की हो रही जांच