वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, 27 अफसरों की बदली कुर्सी, मंत्रालय से जिलों तक बदले प्रभार, मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद आदेश जारी

VINAY VERMA | Nov 05, 2026, 16:13 IST
Share
छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 27 अफसरों के तबादले, आदेश जारी<br>
छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 27 अफसरों के तबादले, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में एक साथ 27 अधिकारियों की पदस्थापना बदल दी गई है। महानदी भवन से जारी आदेश में संयुक्त संचालक से लेकर उप संचालक, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और लेखाधिकारियों तक के प्रभार बदल दिए गए हैं। किसी को मंत्रालय और संचालनालय से हटाकर जिलों में भेजा गया है।

तो किसी को जिला कोषालय से उठाकर रायपुर और नवा रायपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों की कुर्सी बदली है, जबकि कुछ को दूसरे विभागों में भेजा गया है।

खास बात यह है कि तबादला सूची में प्रशासनिक आधार के साथ स्वयं के व्यय पर किए गए स्थानांतरण भी शामिल हैं। आदेश को मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है। वित्त सेवा संवर्ग में इस बड़े फेरबदल से मंत्रालय से लेकर जिलों तक नई पदस्थापनाएं तय हो गई हैं।

page_5
page_5

दो संयुक्त संचालकों की कुर्सी बदली

तबादला सूची में सबसे पहले संयुक्त संचालक स्तर पर बदलाव किया गया है। दुर्ग में कोष लेखा एवं पेंशन के संयुक्त संचालक विवेक कुमार मिश्रा को संचालनालय कोष एवं लेखा, नवा रायपुर भेजा गया है। वहीं नवा रायपुर में पदस्थ संयुक्त संचालक अभिषेक शर्मा को दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारियों की पदस्थापना की अदला-बदली प्रशासनिक आधार पर हुई है।

मंत्रालय बस सेवा पर नया बवाल: 6 महीने एक्सटेंशन पर नए कर्मियों का फ्री पास बंद, 2021 से अटके हैं पास | New controversy over Ministry bus service: Free pass for new employees stopped on 6-month extension, passes stuck since 2021
मंत्रालय बस सेवा पर नया बवाल: 6 महीने एक्सटेंशन मिला पर नए कर्मियों का फ्री पास बंद, 2021 से अटके हैं पास
05 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ मंत्रालय और नवा रायपुर के विभागाध्यक्ष कार्यालयों में इन दिनों एक सरकारी चिट्ठी ने भारी हलचल मचा रखी है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने रायपुर से नवा रायपुर के बीच चलने वाली कर्मचारी बसों का अनुबंध छह महीने के लिए आगे तो बढ़ा दिया, लेकिन इसी आदेश के भीतर छिपी एक शर्त ने नए और पुराने कर्मचारियों के बीच तनाव बढ़ा दिया है।

मंत्रालय के OSD को कांकेर भेजा

मंत्रालय में वित्त विभाग के OSD लोकेन्द्र कुमार साहू को अब PMGSY के कांकेर-1 PIU में लेखाधिकारी बनाया गया है। वहीं CGPSC में उप संचालक (वित्त) रहे विनोद कुमार उपगड़े को जशपुर जिला कोषालय में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी बनाया गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक (वित्त) विजय कुमार वर्मा को बिलासपुर जिला पंचायत में वरिष्ठ लेखाधिकारी बनाया गया है। बिलासपुर जिला पंचायत में पदस्थ योगेश्वरी डेंजारे को लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में उप संचालक (वित्त) की जिम्मेदारी मिली है।

MP में नए साल पर 27 IAS अफसरों को प्रमोशन: नेहा मारव्या बनेंगी सचिव, देखें पूरी लिस्ट | MP: 27 IAS Officers to Get Promotion on New Year: Neha Marvya to Become Secretary, See Full List
नए साल में एमपी के 27 IAS अफसरों की चमकेगी किस्मत, प्रमोशन का रास्ता होगा साफ, देखें अधिकारियों की लिस्ट
26 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
MP IAS Promotion 2027: मध्य प्रदेश में नए साल से कई आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा। एक जनवरी 2027 से कुल 27 अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता खुलेगा। इनमें तीन अधिकारी प्रमुख सचिव और 16 अधिकारी सचिव स्तर पर पहुंचेंगे। वहीं 2022 बैच के आठ अधिकारियों को भी पदोन्नति मिलेगी। इनमें चर्चित आईएएस नेहा मारव्या सिंह और ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान शामिल हैं।

अंबिकापुर जिला कोषालय की वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अंकिता सिंह को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन, रायपुर में उप संचालक (वित्त) बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 27 अफसरों के तबादले, आदेश जारी
छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 27 अफसरों के तबादले, आदेश जारी

कोरिया से अंबिकापुर तक बदली जिम्मेदारी

कोरिया जिले में भी बड़ा बदलाव हुआ है। चंद्रशेखर सराफ को जल संसाधन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर जिला कोषालय कोरिया में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी बनाया गया है। उनके पास जिला पंचायत कोरिया के लेखाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 27 अफसरों के तबादले, आदेश जारी
छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में 27 अफसरों के तबादले, आदेश जारी

कोरिया के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी पद्माकर सिंह परिहार को नवा रायपुर स्थित राज्य ग्रामीण संपर्क प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र भेजा गया है। वहीं कोरिया जिला पंचायत के लेखाधिकारी रमाकांत राय को अंबिकापुर जिला कोषालय में कोषालय अधिकारी बनाया गया है।

जशपुर के कोषालय अधिकारी चंद्रकांत केंवट को CGPSC में सहायक संचालक (वित्त) की जिम्मेदारी दी गई है। मछली पालन संचालनालय में उप संचालक (वित्त) रहे अनिल कुमार सिन्हा अब सरगुजा विश्वविद्यालय, अंबिकापुर में वित्त अधिकारी होंगे।

PMGSY और जिला पंचायतों में भी बदलाव

PMGSY रायपुर मुख्यालय में कोषालय अधिकारी रहीं कंचन भूआर्य को लेखाधिकारी बनाया गया है। ऋद्धि साहू को रायगढ़-1 से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, सारंगढ़-बिलाईगढ़ भेजा गया है। राजेश कुमार लहरे को PMGSY बिलासपुर-1 में नई जिम्मेदारी मिली है।

राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के टेकेन्द्र कुमार को जिला पंचायत सुकमा में लेखाधिकारी बनाया गया है। उनके पास PMGSY PIU सुकमा-2 का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। नारायणपुर जिला पंचायत के आशीष एक्का को अंबिकापुर में सहायक संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन बनाया गया है। धमतरी जिला पंचायत के चंदन टंडन को जगदलपुर में सहायक संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।

रायपुर, कोरबा और दुर्ग में भी नई पोस्टिंग

जयकुमार सिंह को बिलासपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, नवा रायपुर में सहायक संचालक (वित्त) बनाया गया है। शशि दुबे को दुर्ग से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, नवा रायपुर भेजा गया है। मधुलिका डिक्सेना को उपभोक्ता आयोग से शासकीय मेडिकल कॉलेज कोरबा में प्रशासकीय अधिकारी बनाया गया है।

page_3
page_3

किरण कुमार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला कोषालय में कोषालय अधिकारी बनाया गया है। धनीराम खरे को ग्रामीण सड़क नेटवर्क प्रबंधन इकाई, नवा रायपुर भेजा गया है। राजेंद्र कुमार बंजारे को नारायणपुर जिला कोषालय की जिम्मेदारी मिली है।

page_4
page_4

संजय कुमार धीवर अब मुख्य विद्युत निरीक्षक कार्यालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक होंगे। शैल ध्रुव को धमतरी जिला पंचायत और एलेश कुमार साहू को ग्रामीण सड़क नेटवर्क प्रबंधन इकाई, दुर्ग भेजा गया है।

इस आदेश से वित्त सेवा संवर्ग के 27 अधिकारियों की नई पदस्थापना तय हो गई है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियों के साथ ये अधिकारी कब तक संबंधित कार्यालयों में कार्यभार संभालते हैं।

खबर क्यों जरूरी है

वित्त विभाग में एक साथ 27 अधिकारियों के तबादले से मंत्रालय, संचालनालय और जिलों के कोषालयों व लेखा कार्यालयों में नई जिम्मेदारी तय हुई है। सरकारी बजट, भुगतान और लेखा व्यवस्था इन्हीं अधिकारियों से चलती है, इसलिए इस बदलाव से योजनाओं के भुगतान और कामकाज पर असर पड़ सकता है।

FAQs

सवाल 1: वित्त विभाग में कितने अधिकारियों के तबादले हुए हैं?

जवाब: वित्त सेवा संवर्ग के 27 अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। आदेश महानदी भवन से जारी हुआ है और इसे मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है।

सवाल 2: किन अधिकारियों की कुर्सी बदली गई है?

जवाब: दुर्ग और नवा रायपुर के संयुक्त संचालक विवेक कुमार मिश्रा और अभिषेक शर्मा की अदला-बदली हुई है। इसके अलावा कई उप संचालक, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और लेखाधिकारी भी नई जगह भेजे गए हैं।

सवाल 3: इस तबादले का आम लोगों पर क्या असर होगा?

जवाब: कोषालय और लेखा कार्यालयों में अधिकारियों के बदलने से भुगतान, बजट और योजनाओं के लेखा-जोखे पर असर पड़ सकता है। नए अधिकारियों को कार्यभार संभालने में कुछ समय लग सकता है।
Tags:
  • वित्त विभाग तबादला
  • संयुक्त संचालक
  • कोषालय अधिकारी
  • लेखाधिकारी
  • महानदी भवन
  • मुख्यमंत्री अनुमोदन
  • Finance department transfer
  • Chhattisgarh treasury officer
वाजपेयी नगर हत्याकांड में खुलासा, आरोपी बोली-जब तक सांसें नहीं थमीं, तब तक नाक और मुंह दबाए रखा

By Aman Vaishnav

वाजपेयी नगर हत्याकांड में खुलासा, आरोपी बोली-जब तक सांसें नहीं थमीं, तब तक नाक और मुंह दबाए रखा
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की रेस से भोपाल बाहर, आदमपुर छावनी का पुराना कचरा बना सबसे बड़ी रुकावट

By Aman Vaishnav

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की रेस से भोपाल बाहर, आदमपुर छावनी का पुराना कचरा बना सबसे बड़ी रुकावट
इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता

By Sanjay Gupta

इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता
इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए

By Sanjay Gupta

इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए
CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही

By Jageshwar Prasad

राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार

By Amresh Kushwaha

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार