जयपुर पदयात्रा में श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट पर बोले अश्विनी वैष्णव, कहा- सभी पहलुओं की हो रही है जांच
Jageshwar Prasad | Nov 05, 2026, 14:04 IST
जयपुर पदयात्रा में पहुंचे रेल मंत्री, कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का लगाया आरोप
राजधानी जयपुर पहुंचे केंद्रीय रेल एवं सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है और संविधान व लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। इसके साथ ही उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस को बहस की चुनौती दी।
जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने आराध्य देव गोविंद देव जी के दर्शन किए और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ बैठक कर विभिन्न रेल प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की।
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि रेलवे और राज्य सरकार मिलकर इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। रिव्यू के सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री, डीजीपी और मुख्य सचिव से बातचीत हुई है। रेलवे और राज्य सरकार के अधिकारी आपसी समन्वय से जांच में जुटे हैं। प्राथमिक साक्ष्य सामने आने के बाद एनआईए (NIA- National Investigation Agency) की भूमिका को लेकर राज्य पुलिस निर्णय करेगी।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रेल मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सदन सबसे बड़ा मंदिर है और संविधान की किताब दिखाने वालों को उसमें लिखी बातों पर भी विश्वास होना चाहिए। राहुल गांधी सदन में आकर बहस करें, भाजपा और एनडीए किसी भी मुद्दे पर चर्चा से पीछे नहीं हटने वाले हैं।
अग्निवीर योजना (Agniveer scheme) का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए इस नए प्रयोग को चार वर्षों में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। उनके मुताबिक यह योजना फिजिकल फिटनेस के साथ तकनीकी चुनौतियों पर भी खरी उतरी है। मंत्री ने डिफेंस फोर्सेज के रिव्यू के आधार पर सरकार के फैसले की बात भी कही।
त्योहारों पर
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की तैयारियों की जानकारी देते हुए वैष्णव ने बताया कि इस बार दीपावली और अन्य त्योहारों पर करीब 18 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अत्यधिक भीड़ वाले स्टेशनों पर बड़े होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां टॉयलेट और टिकट खिड़की जैसी जनसुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि प्लेटफॉर्म पर अव्यवस्था से बचा जा सके।
अमृत भारत स्टेशन योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में 1300 स्टेशनों के पुनर्विकास का काम हाथ में लिया गया है, जिनमें से करीब 400 स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है। स्टेशनों के निर्माण में स्थानीय स्थापत्य कला और शहर की पहचान (जैसे जयपुर, जोधपुर और अहमदाबाद की अपनी शैली) का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। भारत में बिना रेल सेवाएं बाधित किए यह पुनर्विकास कार्य तेजी से चल रहा है।
वैष्णव जयपुर में भाजपा की पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। यह पदयात्रा भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' अभियान का हिस्सा है। जयपुर एयरपोर्ट पर सांसद मंजू शर्मा और पूर्व सांसद रामचरण बोहरा सहित नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वैष्णव ने गोविंद देव जी के दर्शन किए। फिर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ राजस्थान के प्रोजेक्ट पर बैठक हुई।
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक विस्फोट पर बोले रेल मंत्री
इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री, डीजीपी और मुख्य सचिव से बातचीत हुई है। रेलवे और राज्य सरकार के अधिकारी आपसी समन्वय से जांच में जुटे हैं। प्राथमिक साक्ष्य सामने आने के बाद एनआईए (NIA- National Investigation Agency) की भूमिका को लेकर राज्य पुलिस निर्णय करेगी।
अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस पर निशाना
अग्निवीर योजना (Agniveer scheme) का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए इस नए प्रयोग को चार वर्षों में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। उनके मुताबिक यह योजना फिजिकल फिटनेस के साथ तकनीकी चुनौतियों पर भी खरी उतरी है। मंत्री ने डिफेंस फोर्सेज के रिव्यू के आधार पर सरकार के फैसले की बात भी कही।
त्योहारों पर 18 हजार स्पेशल ट्रेनें और स्टेशनों का पुनर्विकास
अमृत भारत स्टेशन योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में 1300 स्टेशनों के पुनर्विकास का काम हाथ में लिया गया है, जिनमें से करीब 400 स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है। स्टेशनों के निर्माण में स्थानीय स्थापत्य कला और शहर की पहचान (जैसे जयपुर, जोधपुर और अहमदाबाद की अपनी शैली) का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। भारत में बिना रेल सेवाएं बाधित किए यह पुनर्विकास कार्य तेजी से चल रहा है।
जयपुर पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे थे
CBI के पांच पूर्व अफसरों पर झूठी गवाही का मामला रुका, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में दागी आबकारी अफसर, रायचुरा, दुबे और खरे ही नहीं... महिला अधिकारी रीनी और मंदाकिनी पर भी लगे दाग
By
कोटा में लड्डुओं के लिए छात्रों का आंदोलन, सोशल मीडिया पर बनाई ‘लड्डू जनता पार्टी’
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान पंचायत चुनाव की अनूठी कहानी, एक ही गांव की तीन बेटियां बनीं अलग-अलग पंचायतों में सरपंच
By Jageshwar Prasad
रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
By Harrison Masih
125 साल पुराने डेम पर सीमेंट प्लांट का साया, 1700 एकड़ जमीन पर बिड़ला की तैयारी, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
By Arun Tiwari
एमपी में सरकारी खजाने में बड़ा खेल! 66 तरह की गड़बड़ियां उजागर, स्कूटी से लेकर विवाह योजना तक में नियमों की अनदेखी
By Aman Vaishnav