SIR पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP, भजनलाल शर्मा, अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया निकालेंगे पदयात्रा

Ashish Bhardwaj | Oct 30, 2026, 12:49 IST
Share
बीजेपी आज से कांग्रेस के खिलाफ शुरू करेगी आंदोलन
बीजेपी आज से कांग्रेस के खिलाफ शुरू करेगी आंदोलन

राजस्थान में बीजेपी आज से कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू कर रही है। सीएम भजनलाल शर्मा कोटा से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जयपुर में अश्विनी वैष्णव और अलवर में ज्योति राजे सिंधिया पदयात्रा निकालेंगे। पार्टी ने इस अभियान को "लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ" नाम दिया है। कांग्रेस देशभर में एसआईआर का विरोध कर रही है। अब बीजेपी भी सड़कों पर उतरकर इसके फायदे जनता को बताएगी।

भाजपा आज यानी 30 अक्टूबर से राजस्थान में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान शुरू कर रही है। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटा से करेंगे। यहां सेवन वंडर पार्क से छावनी चौराहे तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी का मकसद SIR को लेकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देना और मतदाता सूची के पुनरीक्षण के फायदे लोगों तक पहुंचाना है।

अलवर में सिंधिया, जयपुर में अश्विनी वैष्णव

इस अभियान में केंद्रीय मंत्री भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया अलवर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 5 नवंबर को जयपुर में होने वाली पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

जयपुर में कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला मैदान में जनसभा से होगी। इसके बाद सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक पदयात्रा निकाली जाएगी। बीजेपी ने इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं और लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। भीड़ जुटाने और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जयपुर शहर बीजेपी को दी गई है।

संभाग मुख्यालयों पर पदयात्रा और जनसभाएं

बीजेपी इस अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग संभाग मुख्यालयों और बड़े शहरों में पदयात्राएं और जनसभाएं करेगी। पार्टी के बड़े नेता, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और संगठन के पदाधिकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके जरिए बीजेपी दफ्तरों से निकलकर आम लोगों के बीच पहुंचेगी।

पार्टी का कहना है कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को दुरुस्त करना और पात्र नागरिकों के नाम सूची में बनाए रखना है। बीजेपी नेताओं का दावा है कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची की विश्वसनीयता बढ़ेगी। पार्टी कांग्रेस के आरोपों को गलत बताते हुए अपना पक्ष जनता के सामने रखेगी।

दो चरणों में चलेगा अभियान

बीजेपी ने राजस्थान में अभियान को दो चरणों में बांटा है। पहले चरण में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 15 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद दीपावली के बाद दूसरे चरण में बाकी जिलों को कवर किया जाएगा।

SIR और घुसपैठ पर लोगों को करेगी जागरूक

अभियान के तहत पहले संभाग स्तर पर जनसभाएं होंगी। इसके बाद पदयात्राओं के जरिए कार्यकर्ता गांवों, कस्बों और शहरों में लोगों से संपर्क करेंगे। पार्टी की योजना है कि मतदाता सूची, SIR और घुसपैठ जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया जाए।

राजस्थान में कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 3% बढ़ने की तैयारी, 63% हो सकता है महंगाई भत्ता | DA of employees-pensioners in Rajasthan to increase by 3%, dearness allowance can become 63%
राजस्थान में कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 3% बढ़ाने की तैयारी, 63% हो सकता है महंगाई भत्ता
29 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
केंद्र सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार भी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार यह भत्ता 3 फीसदी तक बढ़ा सकती है। ऐसा होने पर कर्मचारियों का DA मौजूदा 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा। पेंशनर्स को भी महंगाई राहत (DR) में इतनी ही बढ़ोतरी का फायदा मिल सकता है।

कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने की तैयारी

कांग्रेस SIR को लेकर लगातार सवाल उठा रही है। पार्टी का आरोप है कि इस प्रक्रिया के बहाने मतदाता सूची से पात्र लोगों के नाम हटाए जा सकते हैं। कांग्रेस इसे मताधिकार से जुड़ा गंभीर मुद्दा बता रही है। वोट चोरी के आरोप लगाते हुए कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी कर रही है।

दूसरी तरफ बीजेपी का कहना है कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण जरूरी है। पार्टी के मुताबिक, SIR से पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रखने और गलत तरीके से दर्ज नामों की पहचान करने में मदद मिलेगी। दोनों दल इस मुद्दे पर जनता के सामने अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं।

कांग्रेस की 1 नवंबर की रैली: जिला अध्यक्षों पर भीड़ जुटाने का दबाव, कुर्सी बचाने की कवायद! | Congress's November 1st Rally: Pressure on District Presidents to Gather Crowds, Effort to Save Seats!
कांग्रेस की एक नवंबर की रैली, कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए भीड़ जुटाओ, कुर्सी बचाओ!
29 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
कांग्रेस की एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली राजस्थान के कांग्रेस जिला अध्यक्षों के लिए मुसीबत और परीक्षा दोनों साबित हो रही है।रैली की तैयारी के लिए पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव संगठन के.सी.वेणुगोपाल पिछले सप्ताह जयपुर आए थे। उन्होंने कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को रैली में 10-10 हजार की भीड़ लाने का टारगेट दिया है।

जनता के बीच जाएगी पार्टी

राजस्थान बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के मुताबिक, अभियान में मतदाता सूची, SIR और घुसपैठ जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। पार्टी का प्रयास है कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब सीधे जनता तक पहुंचे।

अब देखना होगा कि बीजेपी की पदयात्राओं और जनसभाओं से SIR पर चल रही सियासी बहस को कितना नया मोड़ मिलता है। फिलहाल राजस्थान में मतदाता सूची का मुद्दा बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव का नया मैदान बन गया है।

राजभवन से 300 मीटर दूर भाजपा विधायक के घर चोरी, डेढ़ लाख रुपए और ज्वेलरी ले गया बदमाश | Theft at BJP MLA's house 300 meters from Raj Bhavan, miscreant escapes with 1.5 lakh rupees and jewelry
राजभवन से 300 मीटर दूर भाजपा विधायक के घर चोरी, डेढ़ लाख रुपए और ज्वेलरी ले गया बदमाश
29 Oct 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजधानी जयपुर के सबसे सुरक्षित और हाइ-सिक्योरिटी वाले सिविल लाइंस इलाके में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी बुधवार देर रात देखने को मिली। छबड़ा (बारां) से सात बार के वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के सरकारी बंगले को एक शातिर नकाबपोश चोर ने अपना निशाना बनाया।

Tags:
  • लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ
  • बीजेपी पदयात्रा राजस्थान
  • एसआईआर फायदे
  • सीएम भजनलाल शर्मा कोटा
  • ज्योति राजे सिंधिया अलवर
  • अश्विनी वैष्णव जयपुर
  • वोट चोरी
  • BJP padyatra Rajasthan
  • vote chori Congress BJP
मौत का राज खोलने वाले संस्थान में डॉक्टर नहीं, 84 लाख के बजट पर वित्त विभाग की रोक, दो लोगों के भरोसे जांच

By VINAY VERMA

मौत का राज खोलने वाले संस्थान में डॉक्टर नहीं, 84 लाख के बजट पर वित्त विभाग की रोक, दो लोगों के भरोसे जांच
एमपी के मुख्यमंत्री कार्यालय में बदली अफसरों की जिम्मेदारी, अब सुखबीर सिंह संभालेंगे सरकारी कमाई-खर्च का हिसाब

By Aman Vaishnav

एमपी के मुख्यमंत्री कार्यालय में बदली अफसरों की जिम्मेदारी, अब सुखबीर सिंह संभालेंगे सरकारी कमाई-खर्च का हिसाब
एमपी हाई कोर्ट में 7 जजों की सिफारिश पर उठे सवाल, SC-ST-OBC प्रतिनिधित्व को लेकर जनहित याचिका दायर

By Neel Tiwari

एमपी हाई कोर्ट में 7 जजों की सिफारिश पर उठे सवाल, SC-ST-OBC प्रतिनिधित्व को लेकर जनहित याचिका दायर
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

By Aman Vaishnav

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार
दिवाली से पहले एमपी के कर्मचारियों को DA का तोहफा, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा

By Manya Jain

दिवाली से पहले एमपी के कर्मचारियों को DA का तोहफा, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा
राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को चुनौती देने चुनावी मैदान में उतरे बैतूल के अतिथि शिक्षक, पहले 10 विधायकों के हस्ताक्षर की तलाश

By Manya Jain

राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को चुनौती देने चुनावी मैदान में उतरे बैतूल के अतिथि शिक्षक, पहले 10 विधायकों के हस्ताक्षर की तलाश
दिवाली के पटाखे ने छीनी 13 साल के बच्चे की अंगुली, 21 दिन बाद होगी सर्जरी; पेट से चिपकाया हाथ

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली के पटाखे ने छीनी 13 साल के बच्चे की अंगुली, 21 दिन बाद होगी सर्जरी; पेट से चिपकाया हाथ