केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

Aman Vaishnav | Oct 30, 2026, 12:27 IST
Share
शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का भोपाल एम्स में निधन हो गया। सीहोर के जैत गांव में दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा।
शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का भोपाल एम्स में निधन हो गया। सीहोर के जैत गांव में दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का आज सुबह, 30 अक्टूबर को निधन हो गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे। उनका पार्थिव शरीर भोपाल स्थित आवास पर लाया गया है। यहां अंतिम दर्शन के बाद सीहोर जिले के जैत गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भोपाल एम्स में इलाज के दौरान निधन

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की मां काशी बाई का इलाज भोपाल एम्स में चल रहा था। अस्पताल में सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर को भोपाल स्थित उनके निवास लाया गया है। काशी बाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए साकेत नगर स्थित आवास पर रखा गया है। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी


सीहोर के जैत गांव में दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार

इसके बाद पार्थिव शरीर को शिवराज सिंह चौहान के पैतृक गांव जैत ले जाया जाएगा। यहां दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा। जैत गांव सीहोर जिले में है।

जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी सुंदरबाई चौहान थीं, जो शिवराज की जैविक मां थीं। शिवराज सिंह के बचपन में ही सुंदरबाई का निधन हो गया था। इसके बाद काशी बाई उनकी दूसरी मां बनीं।

काशी बाई के एक बेटे हैं जिनका नाम वरुण चौहान है। वे अपने बेटे वरुण के साथ भोपाल के साकेत नगर स्थित आवास पर रहती थीं।

कुछ दिन पहले ही आई थीं खुशियां

कुछ दिन पहले ही शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियां आई थीं। उनकी छोटी बहू ने एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद घर में जश्न का माहौल था। इसी बीच परिवार को यह दुखद खबर मिली है।


सीएम मोहन यादव ने जताया दुख...

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई
  • शिवराज सिंह चौहानॉ
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन
  • Shivraj Singh Chauhan
  • सीएम मोहन यादव
SIR पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP, भजनलाल शर्मा, अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया निकालेंगे पदयात्रा

By Ashish Bhardwaj

SIR पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP, भजनलाल शर्मा, अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया निकालेंगे पदयात्रा
मौत का राज खोलने वाले संस्थान में डॉक्टर नहीं, 84 लाख के बजट पर वित्त विभाग की रोक, दो लोगों के भरोसे जांच

By VINAY VERMA

मौत का राज खोलने वाले संस्थान में डॉक्टर नहीं, 84 लाख के बजट पर वित्त विभाग की रोक, दो लोगों के भरोसे जांच
एमपी के मुख्यमंत्री कार्यालय में बदली अफसरों की जिम्मेदारी, अब सुखबीर सिंह संभालेंगे सरकारी कमाई-खर्च का हिसाब

By Aman Vaishnav

एमपी के मुख्यमंत्री कार्यालय में बदली अफसरों की जिम्मेदारी, अब सुखबीर सिंह संभालेंगे सरकारी कमाई-खर्च का हिसाब
एमपी हाई कोर्ट में 7 जजों की सिफारिश पर उठे सवाल, SC-ST-OBC प्रतिनिधित्व को लेकर जनहित याचिका दायर

By Neel Tiwari

एमपी हाई कोर्ट में 7 जजों की सिफारिश पर उठे सवाल, SC-ST-OBC प्रतिनिधित्व को लेकर जनहित याचिका दायर
दिवाली से पहले एमपी के कर्मचारियों को DA का तोहफा, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा

By Manya Jain

दिवाली से पहले एमपी के कर्मचारियों को DA का तोहफा, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा
राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को चुनौती देने चुनावी मैदान में उतरे बैतूल के अतिथि शिक्षक, पहले 10 विधायकों के हस्ताक्षर की तलाश

By Manya Jain

राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को चुनौती देने चुनावी मैदान में उतरे बैतूल के अतिथि शिक्षक, पहले 10 विधायकों के हस्ताक्षर की तलाश
दिवाली के पटाखे ने छीनी 13 साल के बच्चे की अंगुली, 21 दिन बाद होगी सर्जरी; पेट से चिपकाया हाथ

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली के पटाखे ने छीनी 13 साल के बच्चे की अंगुली, 21 दिन बाद होगी सर्जरी; पेट से चिपकाया हाथ