दिवाली से पहले एमपी के कर्मचारियों को DA का तोहफा, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 30, 2026, 11:54 IST
Share
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात, 2% बढ़ेगा DA, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात, 2% बढ़ेगा DA, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ता (DA) 2 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे कर्मचारियों का डीए 58 से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा। बढ़ी हुई दर जनवरी 2026 से लागू होगी।

साथ ही कर्मचारियों को नौ महीने का एरियर भी तीन बराबर किस्तों में मिलेगा। सरकार ने पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़ाने की भी घोषणा की है।


कर्मचारियों का डीए 2 फीसदी बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। बढ़ा हुआ डीए जनवरी 2026 से लागू होगा। जनवरी से सितंबर तक के नौ महीने का एरियर तीन बराबर मासिक किस्तों में दिया जाएगा।

सीएम ने X पर लिखा, राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है। यह जनवरी से देय होगी।

2% ज्यादा भत्ते से इतना होगा फायदा
2% ज्यादा भत्ते से इतना होगा फायदा
जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा।

पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2% वृद्धि की जाएगी। सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव साथ खड़ी है।

अब 60 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता

इस फैसले के बाद कर्मचारियों का डीए 58 से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा। अक्टूबर की सैलरी के साथ बढ़े हुए डीए का भुगतान नवंबर में किया जाएगा। वहीं, पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) भी 2 फीसदी बढ़ाई जाएगी। इसका लाभ उन्हें 1 जुलाई 2026 से मिलेगा।

केंद्र और राज्य के डीए में अब सिर्फ 3 फीसदी का अंतर

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को फिलहाल 63 फीसदी महंगाई भत्ता दे रही है। केंद्र ने जुलाई 2026 से डीए 60 से बढ़ाकर 63 फीसदी किया था। वहीं, मध्यप्रदेश सरकार ने मार्च 2026 में कर्मचारियों का डीए 55 से बढ़ाकर 58 फीसदी किया था। अब 2 फीसदी और बढ़ाने के ऐलान के बाद प्रदेश के कर्मचारियों को 60 फीसदी डीए मिलेगा। इससे केंद्र और राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सिर्फ 3 फीसदी का अंतर रह जाएगा।

9 महीने के एरियर का गणित समझें
9 महीने के एरियर का गणित समझें

दिवाली से पहले कर्मचारियों को राहत

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारी और अधिकारी लंबे समय से महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। अब सरकार ने दिवाली से पहले डीए बढ़ाने की घोषणा कर दी है। इससे कर्मचारियों की हर महीने मिलने वाली सैलरी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही उन्हें पिछले नौ महीने का एरियर भी मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में भी बढ़ा डीए

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री साय ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब यह दर 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। नई दर 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। सरकार के मुताबिक, इससे करीब 5.35 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।

FAQ

  1. मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) कितना बढ़ेगा?
    मध्य प्रदेश सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों का महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाने जा रही है, जिससे यह 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।
  2. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को कब से मिलेगा?
    बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से लागू होगा और इसका नकद भुगतान अक्टूबर महीने के वेतन से शुरू होगा, जो नवंबर में देय होगा।
  3. कर्मचारियों को नौ महीने का DA एरियर कैसे मिलेगा?
    जनवरी से सितंबर 2026 तक के नौ महीने का एरियर तीन समान मासिक किश्तों में दिया जाएगा।
Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • Madhya Pradesh DA Hike
  • DA
  • एमपी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा
  • सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
  • महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि
  • पेंशनर्स की महंगाई राहत
  • मध्य प्रदेश महंगाई भत्ता
  • MP DA Hike 2026
  • MP Pensioners DR Hike
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार

By Umeshwari Baghel

उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में याचिका, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग

By Mukesh Sharma

पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में याचिका, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच

By Ramanand Tiwari

MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR

By VINAY VERMA

रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट