एमपी के मुख्यमंत्री कार्यालय में बदली अफसरों की जिम्मेदारी, अब सुखबीर सिंह संभालेंगे सरकारी कमाई-खर्च का हिसाब
Aman Vaishnav | Oct 30, 2026, 12:38 IST
मध्य प्रदेश सीएमओ में बड़ा फेरबदल, नए प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह को मिली गृह, आय-व्यय निगरानी और विकास कार्यों की अहम कमान।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में आईएएस अधिकारियों के बीच काम का नया बंटवारा हुआ है। नए प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह को कई अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। अब वे सरकारी विभागों की कमाई और खर्च पर नजर रखेंगे। हर महीने इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देंगे। पहले यह काम अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के पास था।
बता दें कि पहले से ही वित्त विभाग अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी के पास मौजूद है। ऐसे में सुखबीर सिंह विभागों के साथ तालमेल बैठाकर सरकारी खजाना भरने का अतिरिक्त जिम्मा संभालेंगे।
सीएमओ (मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय) के चीफ एसीएस नीरज मंडलोई के पास से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हटाकर नए पीएस को दी गई हैं। सुखबीर सिंह अब ए और ए-प्लस श्रेणी के कार्यों की निगरानी करेंगे। हालांकि ए-प्लस लिखवाने का मुख्य काम अभी भी मंडलोई के पास ही रहेगा।
कामकाज में तेजी लाने और काम का बोझ हल्का करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। दरअसल सरकार ने पहले उन्हें ऊर्जा विभाग से मुक्त कर उद्योग और एमएसएमई जैसे क्षेत्र सौंपे थे। इससे उनके पास ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027 की बड़ी तैयारी का जिम्मा आ गया था। इसके बाद कामकाज में तेजी लाने और उनका भार कम करने के लिए सरकार ने पिछली तबादला सूची में उन्हें एमएसएमई से भी मुक्त कर दिया था। अब सीएमओ में पीएस सुखबीर सिंह की एंट्री के बाद मंडलोई की जिम्मेदारियां और भी कम हो गई हैं।
नए
सुखबीर सिंह को शासन के कई अहम विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
सीएमओ में पदस्थ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल हुआ है।
एसीएस नीरज मंडलोई का काम हुआ हल्का
कामकाज में तेजी लाने और काम का बोझ हल्का करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। दरअसल सरकार ने पहले उन्हें ऊर्जा विभाग से मुक्त कर उद्योग और एमएसएमई जैसे क्षेत्र सौंपे थे। इससे उनके पास ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027 की बड़ी तैयारी का जिम्मा आ गया था। इसके बाद कामकाज में तेजी लाने और उनका भार कम करने के लिए सरकार ने पिछली तबादला सूची में उन्हें एमएसएमई से भी मुक्त कर दिया था। अब सीएमओ में पीएस सुखबीर सिंह की एंट्री के बाद मंडलोई की जिम्मेदारियां और भी कम हो गई हैं।
नए प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह को मिले ये बड़े विभाग
- गृह विभाग (Home Department): यह विभाग पहले सचिव डॉ. सुदाम खाड़े संभाल रहे थे।
- नगरीय विकास विभाग (Urban Development Department): यह जिम्मा पहले एसीएस नीरज मंडलोई देख रहे थे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (Panchayat and Rural Development Department): यह विभाग पहले सचिव इलैयाराजा टी. के पास था।
सीएमओ स्तर पर ये अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी देखेंगे पीएस
- मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभी घोषणाओं को दर्ज करना और उनकी नियमित समीक्षा व निगरानी करना। पहले यह काम अपर सचिव अरविंद दुबे संभालते थे।
- मुख्यमंत्री कार्यालयीन की स्थापना और आंतरिक व्यवस्था की पूरी देखरेख करना, जो पहले सुदाम खाड़े के पास थी।
- मेगा प्रोजेक्ट्स (Mega Projects), सीएम डैशबोर्ड और सीएम प्रगति पोर्टल की नियमित समीक्षा करना।
- कैबिनेट बैठकों के फैसलों पर विभागों द्वारा की गई कार्रवाई और पुराने निर्णयों को जमीन पर लागू कराना तथा बैठकों का विवरण पेश करना।
- विभागों से जुड़ी खबरों पर रिपोर्ट मंगवाकर मुख्यमंत्री के सामने रखना और जरूरी कदम उठवाना।
सचिवों के प्रभार में भी हुए बदलाव
- डॉ. सुदाम खाड़े: इन्हें दूसरी बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं। साथ ही इनके पास कृषि और युवा वर्ष का जिम्मा बना रहेगा।
- सचिव कोचर: इन्हें जन विश्वास अभियान (Jan Vishwas Campaign) की कमान सौंप दी गई है।
- अन्य सचिव: सचिव इलैयाराजा टी., कौशलेंद्र विक्रम सिंह और चंद्रशेखर वालिम्बे के दैनिक कामकाज में भी कुछ फेरबदल किए गए हैं।
मौत का राज खोलने वाले संस्थान में डॉक्टर नहीं, 84 लाख के बजट पर वित्त विभाग की रोक, दो लोगों के भरोसे जांच
By VINAY VERMA
एमपी हाई कोर्ट में 7 जजों की सिफारिश पर उठे सवाल, SC-ST-OBC प्रतिनिधित्व को लेकर जनहित याचिका दायर
By Neel Tiwari
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार
By Aman Vaishnav
दिवाली से पहले एमपी के कर्मचारियों को DA का तोहफा, 2% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा
By Manya Jain
राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को चुनौती देने चुनावी मैदान में उतरे बैतूल के अतिथि शिक्षक, पहले 10 विधायकों के हस्ताक्षर की तलाश
By Manya Jain
दिवाली के पटाखे ने छीनी 13 साल के बच्चे की अंगुली, 21 दिन बाद होगी सर्जरी; पेट से चिपकाया हाथ
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में 7,840 पदों पर सरकारी भर्तियों की तैयारी, VDO के 4 हजार पदों पर निकलेगी भर्ती
By Jyoti Mahender Bhardwaj