उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, जानिए शेड्यूल और रूट

Jageshwar prasad | Sept 01, 2026, 15:18 IST
Share
उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी
उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार सूरत तक कर दिया गया है। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी और 7.30 घंटे में सफर पूरा करेगी। उदयपुर से अब दो वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • उदयपुर से सूरत तक दौड़ेगी वंदे भारत।
  • मंगलवार को छोड़कर, 6 दिन चलेगी ट्रेन।
  • विस्तार से मेवाड़ के यात्रियों को मलेगी राहत।
  • 7.30 घंटे में पूरा होगा सफर, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा।
  • उदयपुर से अब दो वंदे भारत, एक दिल्ली, एक सूरत।
उदयपुर के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उदयपुर से असारवा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार सूरत तक कर दिया गया है। रेल मंत्रालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

ट्रेन मंगलवार को छोड़कर छह दिन चलेगी। यह 7.30 घंटे में सफर पूरा करेगी। उदयपुर से अब दो वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। नई व्यवस्था से मेवाड़ के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा होगा।

कब और कितनी चलेगी ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस अब मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलेगी। यह उदयपुर से सूरत के बीच संचालित होगी। ट्रेन 7.30 घंटे में अपना सफर पूरा करेगी। उदयपुर-जयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत को पहले बंद कर दिया गया था।

उदयपुर से सूरत तक दौड़ेगी वंदे भारत
उदयपुर से सूरत तक दौड़ेगी वंदे भारत


क्यों है यह कनेक्टिविटी अहम?

सूरत और उदयपुर के बीच व्यापार और रोजगार के गहरे संबंध हैं। मेवाड़ से बड़ी संख्या में लोग सूरत में काम करते हैं। वहां कपड़ा, हीरा और अन्य व्यापारों में मेवाड़ी समुदाय की अच्छी पकड़ है। सीधी वंदे भारत से इन यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

पहले यात्रियों को बसों से सफर करना पड़ता था। ट्रेनों में लंबी वेटिंग की परेशानी भी थी। अब वंदे भारत से समय की बचत होगी। यात्रा तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।

कैसे हुआ विस्तार संभव

सांसद मन्नालाल रावत ने इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मेवाड़ की जरूरतों और यात्रियों की परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद रेल मंत्रालय ने विस्तार के आदेश जारी किए।

सांसद रावत ने कहा कि मेवाड़ को बेहतर रेल सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। सूरत तक विस्तार इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को फायदा होगा।

उदयपुर को दो वंदे भारत की सौगात

इस विस्तार के बाद अब उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। पहले से ही उदयपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत चल रही है। अब दूसरी वंदे भारत सूरत के लिए होगी। इससे उदयपुर की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

उदयपुर के पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी नई रफ्तार मिलेगी। दक्षिण गुजरात से सीधा संपर्क होने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। मेवाड़ के कारोबारियों के लिए भी यह अच्छी खबर है।

ये भी पढ़ें:-

रक्षाबंधन पर कोटा मंडल ने 6 स्पेशल ट्रेनें चलाने का किया ऐलान, जानें टाइम-टेबल

सीकर, रींगस समेत 13 प्रमुख शहरों को जोड़ेगी ये स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल

राजस्थान की 13 ट्रेनें अब 70 दिन नहीं रुकेंगी दिल्ली कैंट में, देखें पूरी सूची

ट्रेन लेट हुई, फ्लाइट छूटी, रेलवे को देना पड़ा 69 हजार रुपए का हर्जाना

Tags:
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
  • उदयपुर
  • रेल मंत्रालय
  • सांसद मन्नालाल रावत
किसान आंदोलन नहीं संभाल पाने वाले अफसरों पर एक्शन, कलेक्टरों के बाद अब इन जिलों के SP बदले

By Sumit Kumar

किसान आंदोलन नहीं संभाल पाने वाले अफसरों पर एक्शन, कलेक्टरों के बाद अब इन जिलों के SP बदले
चक्रवाती तूफान अर्णब से मौसम ने ली करवट, पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

By Jageshwar Prasad

चक्रवाती तूफान अर्णब से मौसम ने ली करवट, पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
मप्र में वकीलों की फौज पर हर माह 2 करोड़ खर्च के बीच हाईकोर्ट की टिप्पणी- सार्वजनिक धन से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी

By Sanjay Gupta

मप्र में वकीलों की फौज पर हर माह 2 करोड़ खर्च के बीच हाईकोर्ट की टिप्पणी- सार्वजनिक धन से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी
राजस्थान में कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 3% बढ़ाने की तैयारी, 63% हो सकता है महंगाई भत्ता

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA 3% बढ़ाने की तैयारी, 63% हो सकता है महंगाई भत्ता
छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान के बीच लाल हुआ आसमान, डराने वाले नजारे के पीछे क्या है विज्ञान?

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान के बीच लाल हुआ आसमान, डराने वाले नजारे के पीछे क्या है विज्ञान?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकीलों की मौखिक मेंशनिंग पर रोक, अब जूनियर्स को मिलेगा मौका

By Neel Tiwari

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकीलों की मौखिक मेंशनिंग पर रोक, अब जूनियर्स को मिलेगा मौका
स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर हटाए गए प्रिंसिपल, पेरेंट्स की शिकायत के बाद कार्रवाई

By Harrison Masih

स्कूल में आसाराम की किताब बांटने पर हटाए गए प्रिंसिपल, पेरेंट्स की शिकायत के बाद कार्रवाई