राजस्थान की 13 ट्रेनें अब 70 दिन नहीं रुकेंगी दिल्ली कैंट में, देखें पूरी सूची
Jageshwar prasad | Aug 03, 2026, 14:28 IST
दिल्ली कैंट स्टेशन के कायाकल्प से 13 ट्रेनें 70 दिन नहीं रुकेंगी, देखें पूरी सूची
दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर रेनोवेशन के कारण राजस्थान की 13 प्रमुख ट्रेनें 70 दिन तक नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों का एक अगस्त से ठहराव बंद कर दिया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर राजस्थान की 13 ट्रेनें 70 दिन तक नहीं रुकेंगी।
- इन ट्रेनों का ठहराव एक अगस्त से बंद, 13 अक्टूबर तक रहेगा जारी।
- दिल्ली कैंट स्टेशन के कायाकल्प के कारण लिया गया 70 दिन का रेलवे में ट्रैफिक ब्लॉक।
- सफर करने से पहले आप संशोधित समय-सारणी व स्टॉपेज की पुष्टि अवश्य करें।
- कौन-कौनसी ट्रेन का दिल्ली कैंट पर रहेगा ठहराव बंद, यहां पूरी सूची दी गई है।
रेलवे के अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड की 13 प्रमुख ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव एक अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 तक बंद रहेगा।
रेलवे द्वारा दिल्ली कैंट स्टेशन पर आधुनिकीकरण का काम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2 और 3 के अपग्रेडेशन के लिए विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।
रेलवे के अनुसार इस मेगा ब्लॉक के कारण जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को 13 अक्टूबर तक असुविधा हो सकती है।
दिल्ली कैंट स्टेशन पर इन 13 ट्रेनों का ठहराव रहेगा बंद
| क्र. सं. | ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम और रूट | प्रभावी अवधि (प्रस्थान तिथि) |
|---|---|---|---|
| 1 | 22481 | जोधपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस | 01 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 |
| 2 | 12985 | जयपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर एक्सप्रेस | 01 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 |
| 3 | 12065 | अजमेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी एक्सप्रेस | 01 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 |
| 4 | 22949 | बांद्रा टर्मिनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस | 05 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 |
| 5 | 20487 | बाड़मेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस | 03 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 |
| 6 | 20983 | भुज – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस | 04 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 |
| 7 | 15013 | जैसलमेर – काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस | 01 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 |
| 8 | 20963 | साबरमती – वाराणसी एक्सप्रेस | 06 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 |
| 9 | 19601 | उदयपुर सिटी – न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस | 01 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 |
| 10 | 12372 | बीकानेर – हावड़ा एक्सप्रेस | 06 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 |
| 11 | 20984 | दिल्ली सराय रोहिल्ला – भुज एक्सप्रेस | 01 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 |
| 12 | 12066 | दिल्ली सराय रोहिल्ला – अजमेर जनशताब्दी एक्सप्रेस | 01 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 |
| 13 | 22950 | दिल्ली सराय रोहिल्ला – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस | 06 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 |
यात्रियों के लिए खास सलाह
सफर से पहले जांचें: यात्री अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले नेशनल ट्रेन एनक्वायरी सिस्टम या 139 रेलवे हेल्पलाइन नंबर से संशोधित समय-सारणी और स्टॉपेज की पुष्टि अवश्य कर लें।
ये भी पढ़ें:-
बारिश से मकाराना में खान ढही, 2 ट्रेनें भी हुई कैंसिल
राजस्थान से महाराष्ट्र जाना होगा आसान, अजमेर से मुंबई और पुणे के लिए तीन ट्रेन
नीट यूजी परीक्षा के लिए चलेंगी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, 3 मई को है एग्जाम
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta