MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

Amresh Kushwaha | Published:
Share
मध्यप्रदेश में एक अक्टूबर 2026 की तुलना में 6 लाख 8 हजार 989 मतदाता बढ़े हैं।
मध्यप्रदेश में एक अक्टूबर 2026 की तुलना में 6 लाख 8 हजार 989 मतदाता बढ़े हैं।

मध्यप्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 48 लाख 71 हजार 158 हो गई है। एक अक्टूबर 2026 के मुकाबले प्रदेश में 6 लाख 8 हजार 989 मतदाता बढ़े हैं। गुरुवार, 12 नवंबर को प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों की Draft Voter List जारी कर दी गई है। अब लोग मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

साथ ही, गलत जानकारी ठीक करवा सकते हैं या नाम हटवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत यह प्रक्रिया शुरू की गई है। मतदाता सूची में बदलाव के लिए 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। पुनरीक्षण कार्यक्रम 12 दिसंबर तक चलेगा। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी।

पुरुष मतदाताओं की संख्या 2.82 करोड़ से ज्यादा

नई मतदाता सूची के अनुसार, प्रदेश में 5 करोड़ 47 लाख 99 हजार 628 सामान्य मतदाता हैं। इनमें 2 करोड़ 82 लाख 85 हजार 144 पुरुष, 2 करोड़ 65 लाख 13 हजार 547 महिलाएं और 937 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

इसके अलावा 71 हजार 530 सेवा मतदाता हैं। इनमें 68 हजार 978 पुरुष और 2 हजार 552 महिलाएं हैं। प्रदेश में 5 लाख 62 हजार 366 दिव्यांग और 184 अप्रवासी भारतीय मतदाता भी दर्ज हैं।

इससे पहले एक अक्टूबर 2026 को प्रदेश में कुल 5 करोड़ 42 लाख 62 हजार 169 मतदाता थे। वहीं, 21 फरवरी 2026 को यह संख्या 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 थी।

21 नवंबर से लगेंगे Special Camps

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और जानकारी में सुधार के लिए 21 और 22 नवंबर तथा 5 और 6 दिसंबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। लोग इन शिविरों में जाकर आवेदन कर सकेंगे।

दावे और आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को Final Voter List प्रकाशित की जाएगी।

प्रदेश में 127 नए मतदान केंद्र बनाए गए

निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों की व्यवस्था में भी बदलाव किया है। प्रदेश में 127 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं, जबकि 21 मतदान केंद्र हटाए गए हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 72 हजार 36 हो गई है।

1 जनवरी को 18 साल के होने वाले युवा भी बन सकेंगे वोटर

जो युवा 1 जनवरी 2027 तक 18 साल के हो जाएंगे, वे भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क किया जा सकता है। लोग Voter Helpline ऐप और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

राजनीतिक दलों को दी गई मतदाता सूची

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद राज्य और जिला स्तर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। राज्य स्तरीय बैठक में आम आदमी पार्टी के राघव पटेल, बसपा के एडवोकेट सुधीर बनवार, भाजपा के एसएस उप्पल और कांग्रेस के जेपी धनोपिया व ललित सेन शामिल हुए।

सभी दलों को बिना फोटो वाली मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी हार्ड डिस्क में दी गई। साथ ही हर मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने और मतदाता सूची के पुनरीक्षण में सहयोग करने की अपील की गई।

लोग अपनी मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश की वेबसाइट ceoelection.mp.gov.in पर भी देख सकते हैं।
Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश में मतदाताओं की संख्या
  • MP में 5.48 करोड़ मतदाता
  • Draft Voter List
  • मध्यप्रदेश की नई मतदाता सूची
  • Voter Helpline
  • निर्वाचन आयोग
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन
गहलोत के निशाने पर भजनलाल सरकार, बोले- चुनाव में प्रत्याशी कैद, जनता पानी को तरसी

By Raghvendra Singh Rathore

गहलोत के निशाने पर भजनलाल सरकार, बोले- चुनाव में प्रत्याशी कैद, जनता पानी को तरसी