शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई की त्रयोदशी और शांति भोज का आयोजन गुरुवार को किया गया। नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में हुए इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और तीन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। सभी ने काशीबाई के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और शिवराज सिंह चौहान के परिवार से मुलाकात कर शोक जताया।
योगी आदित्यनाथ ने शिवराज की पोती इला को दुलार किया
इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने शिवराज की पोती इला को दुलार किया। वहीं, शिवराज की बहू अमानत ने योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
योगी ने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी की पूज्य माताजी की श्रद्धांजलि सभा में उत्तरप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। https://t.co/xE5CAeHpeo
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 12, 2026
राजनाथ सिंह और ओम बिरला ने दी श्रद्धांजलि
दोनों नेताओं ने वृंदावन गार्डन में काशीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी के निधन के उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं माननीय लोकसभा अध्यक्ष जी के साथ माननीय मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी वृंदावन गार्डन पहुँचे। https://t.co/HCn4PvGkKr
— MP Vidhan Sabha (@MPVidhanSabha) November 12, 2026
छत्तीसगढ़ और हरियाणा के मुख्यमंत्री भी पहुंचे
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी नेताओं ने चौहान परिवार से मुलाकात की और काशीबाई के निधन पर दुख जताया।
इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आए जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी की पूज्य माताजी की श्रद्धांजलि सभा में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री @vijaysharmacg जी ने पहुँचकर पूज्य माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। https://t.co/oIgleBThql
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 12, 2026
साध्वी हर्षानंद और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा भी पहुंचे
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
30 अक्टूबर को भोपाल AIIMS में हुआ था निधन
निधन के बाद काशीबाई का अंतिम संस्कार सीहोर जिले के पैतृक गांव जैत में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया था।
उनके निधन के बाद से ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी की पूज्य माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। https://t.co/a8wo1zb09r
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 12, 2026
वृंदावन गार्डन में हुआ गंगाजली पूजन और शांति भोज
इसमें केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सांसदों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में परिवार के शुभचिंतक भी पहुंचे। सभी ने काशीबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की और चौहान परिवार के प्रति संवेदना जताई।
By Ramanand Tiwari
By Mukesh Sharma
By Ramanand Tiwari
By Raghvendra Singh Rathore
By Atul Dwivedi
By Mukesh Sharma
By Sanjay Gupta