इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल
Sanjay Gupta | Published:
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात के दौरान इंदौर बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।
INDORE. इंदौर की राजनीति में इन दिनों गुटबाजी की चर्चा तेज है। इसी बीच गुरुवार को बीजेपी नेताओं का एक गुट दिवाली मिलन के बहाने भोपाल पहुंचा। यहां नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी से मुलाकात की। भले ही इन मुलाकातों को सामान्य बताया जा रहा हो, लेकिन इंदौर की राजनीति में दूसरे गुट की हलचल जरूर बढ़ गई है।
भोपाल पहुंचने वाले नेताओं में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 की विधायक मालिनी गौड़, उनके बेटे एकलव्य गौड़, गौरव रणदिवे, विधायक मनोज पटेल, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर शामिल थे।
इन नेताओं ने पहले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी से भी लंबी मुलाकात की। दिवाली मिलन के बहाने हुई इन मुलाकातों को लेकर अब इंदौर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
यह मुलाकात खास मानी जा रही है। कारण है कि हाल के समय में खासकर प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बनने के बाद यह सभी करीब आए हैं। इन सभी की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुट से दूरी है। विधायक गौड़ और मंत्री गुट की दूरी जगजाहिर है, तो वहीं इसी तरह विधायक पटेल भी मंत्री से दूरी बनाकर रखते हैं। यह गुट आपस में एक-दूसरे को खुलकर सपोर्ट कर रहा है।
इस मुलाकात में तीन तो विधानसभा टिकट के लिए दावेदारी में हैं। बीते चुनाव 2023 में गौरव रणदिवे नगराध्यक्ष थे, लेकिन टिकट नहीं मिला था। हालांकि विधानसभा चुनाव में उनके समय ही सभी नौ सीटें बीजेपी जीती। वहीं सावन सोनकर भी सांवेर से टिकट के दावेदार हैं। तुलसीराम सिलावट के बीजेपी में आने के चलते उनकी राह कठिन हुई है।
हालांकि कुछ ही माह पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और सीएम मोहन यादव जब एयरपोर्ट पर सामान्य मुलाकात में मिले, तब सिंह ने सावन से कहा था कि तुलसी का टिकट कट रहा है, चुनाव की तैयारी करो। वहीं इसी तरह विधायक गौड़ अपने पुत्र एकलव्य के लिए लगातार विधानसभा चार के लिए टिकट मांग रही हैं और वह राजनीति से हटना चाहती हैं।
वहीं इंदौर विधानसभा से एक बार विधायक रह चुके सुदर्शन गुप्ता का साल 2023 में टिकट कट गया था। उनकी जगह कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिया गया। इसके बाद भी गुप्ता लगातार पार्टी का काम करते रहे, लेकिन अभी तक उन्हें पद नहीं मिला है। उनकी नजरें भी आईडीए पर हैं कि वहां अध्यक्ष पद मिल जाए।
इसी तरह इस गुट में शामिल देपालपुर विधायक मनोज पटेल पूरी तरह से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के भरोसे हैं। उनकी इंदौर की राजनीति में मंत्री गुट से पटरी नहीं बैठती है। खासकर जब 2023 के चुनाव के बाद बीजेपी दफ्तर में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा था कि इस बार तो मनोज पटेल जैसे भी जीत गए जिन्हें जीत की उम्मीद नहीं थी। इसके बाद पटेल के समर्थकों ने विरोध जताया था।
इन नेताओं ने पहले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी से भी लंबी मुलाकात की। दिवाली मिलन के बहाने हुई इन मुलाकातों को लेकर अब इंदौर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
क्यों यह मुलाकात खास है
सभी की नजरें विधानसभा टिकट और पद पर
हालांकि कुछ ही माह पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और सीएम मोहन यादव जब एयरपोर्ट पर सामान्य मुलाकात में मिले, तब सिंह ने सावन से कहा था कि तुलसी का टिकट कट रहा है, चुनाव की तैयारी करो। वहीं इसी तरह विधायक गौड़ अपने पुत्र एकलव्य के लिए लगातार विधानसभा चार के लिए टिकट मांग रही हैं और वह राजनीति से हटना चाहती हैं।
सुदर्शन गुप्ता की नजरें पद पर
पटेल पूरी तरह शिवराज सिंह चौहान के
कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ
By Sandeep Kumar
आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा
By Jageshwar Prasad
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल, जनवरी में जुटेंगे नोबेल विजेता और दुनिया के दिग्गज
By Ashish Bhardwaj
907 करोड़ खर्च, फिर भी सड़क बदहाल! 18 महीने में उखड़ा उज्जैन-बदनावर फोरलेन, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत
By Arohi Raj
वर्ल्ड कप जीत के एक साल बाद जयपुर का खास तोहफा, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू तैयार, जानिए क्या है इसकी खासियत?
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में बिजली सप्लाई होगी स्मार्ट, AI बताएगा कहां है फॉल्ट; मोबाइल पर मिलेगी खपत की जानकारी
By Ashish Bhardwaj
Ladli Behna Yojana: खाते में कल आएगी 42वीं किस्त, सीएम मोहन यादव शिवपुरी से जारी करेंगे 1500 रुपए
By Amresh Kushwaha