Ladli Behna Yojana: खाते में कल आएगी 42वीं किस्त, सीएम मोहन यादव शिवपुरी से जारी करेंगे 1500 रुपए

Amresh Kushwaha | Published:
Share
मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 13 नवंबर को लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी करेंगे। शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपए भेजे जाएंगे।

इसके लिए सरकार 1831 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पिछोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक से 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 महिलाओं के खातों में राशि भेजेंगे। इसके साथ ही शिवपुरी जिले को विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री यहां 221 करोड़ रुपए से ज्यादा के निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

अब तक महिलाओं को मिल चुके 67 हजार करोड़ से ज्यादा

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। उस समय पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। अक्टूबर 2023 में सरकार ने यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी थी। इसके बाद नवंबर 2025 से महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलने लगे।

अक्टूबर 2026 तक सरकार योजना की 41 किस्तें जारी कर चुकी है। इन किस्तों के जरिए महिलाओं के खातों में कुल 67,230 करोड़ 96 लाख रुपए भेजे गए हैं। अब 42वीं किस्त जारी होने के बाद यह राशि बढ़कर करीब 69,050 करोड़ 28 लाख रुपए हो जाएगी।

लाड़ली बहना योजना: 61% महिलाओं ने संभाला कारोबार, सर्वे में खुला आर्थिक सशक्तिकरण का राज | Ladli Behna Yojana: 61% Women Took Charge of Business, Survey Reveals Secret of Economic Empowerment
लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...
02 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना अब महिलाओं को आर्थिक मदद देने तक सीमित नहीं है। सर्वे में दावा किया गया है कि इस योजना से महिलाएं कारोबार की तरफ भी बढ़ रही हैं। सर्वे में योजना शुरू होने से पहले और बाद के हालात की तुलना की गई है। इसके आंकड़े महिलाओं की आर्थिक स्थिति में आए बदलाव को समझने में मदद करते हैं।

इस साल योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपए का बजट

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में लाड़ली बहना योजना के लिए 23 हजार 882 करोड़ 81 लाख रुपए का बजट रखा है। इस वित्त वर्ष में अक्टूबर तक महिलाओं को 13 हजार 134 करोड़ 97 लाख रुपए दिए जा चुके हैं। नवंबर की किस्त जारी होने के बाद यह रकम करीब 14 हजार 954 करोड़ 27 लाख रुपए हो जाएगी।

इन कारणों से अटक सकते हैं 1500 रुपए

लाड़ली बहना योजना की किस्त सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाती है। लेकिन कुछ जरूरी काम अधूरे होने पर पैसा मिलने में परेशानी हो सकती है।

  • आधार लिंक नहीं होना: बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा नहीं होने पर भुगतान में दिक्कत आ सकती है।
  • DBT बंद होना: बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) की सुविधा सक्रिय होना जरूरी है।
  • e-KYC अधूरी होना: ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर किस्त अटक सकती है।
  • जरूरी जानकारी अधूरी होना: योजना से जुड़े जरूरी काम पूरे नहीं होने पर भी भुगतान प्रभावित हो सकता है।
इसलिए महिलाओं को अपने बैंक खाते और योजना से जुड़ी जानकारी समय रहते जांच लेनी चाहिए।

लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट का फैसला: याचिका खारिज, योजना जारी रहेगी | High Court's Decision on Ladli Behna Yojana: Petition Dismissed, Scheme to Continue
लाड़ली बहना योजना बंद कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज, खर्च और कर्ज पर उठे थे सवाल
04 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर राज्य सरकार को हाईकोर्ट से राहत मिली है। योजना के खर्च और सरकारी खजाने पर पड़ने वाले असर को लेकर दायर जनहित याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बेंच ने कहा कि इसी तरह के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में पहले से सुनवाई चल रही है।

किन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ?

लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को दिया जाता है। इसमें विधवा, तलाकशुदा और पति से अलग रह रही महिलाएं भी शामिल हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए महिला का मध्य प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। आवेदन वाले साल की 1 जनवरी को उसकी उम्र कम से कम 21 साल और 60 साल से कम होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय और योजना की दूसरी जरूरी शर्तें भी पूरी करनी होती हैं।

घर की जरूरतों के लिए मिलते हैं हर महीने 1500 रुपए

मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जून 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। महिलाएं मिलने वाली राशि का इस्तेमाल घर के खर्च, बच्चों की जरूरतों और अन्य जरूरी कामों में कर सकती हैं।

सरकार का मकसद महिलाओं की आर्थिक निर्भरता कम करना और परिवार के फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

लाड़ली बहना योजना: वंचित महिलाओं के लिए खुशखबरी! जल्द खुल सकता है पोर्टल, नए नाम जुड़ने की उम्मीद | Ladli Behna Yojana: Good News for Deprived Women! Portal May Open Soon, Hope for New Names to be Added
लाड़ली बहना योजना से वंचित महिलाओं के लिए खुशखबरी! फिर जुड़ सकते हैं नए नाम, जानें कब खुलेगा पोर्टल
14 Oct 2026 ,
By Anshika Singh Chauhan
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना में छूटी महिलाओं के नाम फिर जुड़ सकते हैं। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि भविष्य में योजना का पोर्टल दोबारा खोला जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योजना से वंचित महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, नए रजिस्ट्रेशन की तारीख और आवेदन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

लाड़ली बहना योजना की किस्त का स्टेटस कैसे देखें?

जिन महिलाओं को अपनी किस्त, पात्रता या योजना से जुड़ी जानकारी चाहिए, वे लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी देख सकती हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: https://cmladlibahna.mp.gov.in/

वेबसाइट पर योजना से जुड़ी जानकारी और भुगतान का Payment Status चेक करने की सुविधा उपलब्ध है।
Tags:
  • Ladli Behna Yojana
  • लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त
  • लाड़ली बहना योजना
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • शिवपुरी
  • Direct Benefit Transfer
  • मध्य प्रदेश
सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज, जानिए क्यों किताब के पन्नों में राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Jageshwar Prasad

सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज, जानिए क्यों किताब के पन्नों में राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
रसगुल्ला बताकर युवक को खिला दिया सुअरमार बम, मुंह में चबाते ही हुआ धमाका, जबड़ा उड़ने से मौत

By Sandeep Kumar

रसगुल्ला बताकर युवक को खिला दिया सुअरमार बम, मुंह में चबाते ही हुआ धमाका, जबड़ा उड़ने से मौत
अमेरिका से भारत आएगा हरि बॉक्सर? लॉरेंस गैंग के विदेशी नेटवर्क पर जांच एजेंसियों की नजर

By Ashish Bhardwaj

अमेरिका से भारत आएगा हरि बॉक्सर? लॉरेंस गैंग के विदेशी नेटवर्क पर जांच एजेंसियों की नजर
हवा-हवाई साबित हुई वक्फ बोर्ड की 5,000 करोड़ की CBI जांच: आरटीआई ने बेनकाब किए सारे दावे, खड़े हुए बड़े सवाल

By Umeshwari Baghel

हवा-हवाई साबित हुई वक्फ बोर्ड की 5,000 करोड़ की CBI जांच: आरटीआई ने बेनकाब किए सारे दावे, खड़े हुए बड़े सवाल
गांधीसागर में मोहन कैबिनेट की बैठक: 11,500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिलेगी मंजूरी, 1920 MW बिजली समेत 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

By Amresh Kushwaha

गांधीसागर में मोहन कैबिनेट की बैठक: 11,500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिलेगी मंजूरी, 1920 MW बिजली समेत 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
धान बेचने वाले किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ देने का ऐलान, कम धान बेचने पर भी पूरी रकम मिलेगी, नए नियम लागू

By VINAY VERMA

धान बेचने वाले किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ देने का ऐलान, कम धान बेचने पर भी पूरी रकम मिलेगी, नए नियम लागू
30 लाख का एजुकेशन लोन, 15 लाख का पर्सनल लोन और दोस्तों का उधार, कर्ज के दलदल में फंसकर लुटेरा बना कॉर्पोरेट कर्मी

By Jageshwar Prasad

30 लाख का एजुकेशन लोन, 15 लाख का पर्सनल लोन और दोस्तों का उधार, कर्ज के दलदल में फंसकर लुटेरा बना कॉर्पोरेट कर्मी