धान बेचने वाले किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ देने का ऐलान, कम धान बेचने पर भी पूरी रकम मिलेगी, नए नियम लागू

VINAY VERMA | Published:
Share
किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपए, नए नियम लागू<br>
किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपए, नए नियम लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान बेचने वाले किसानों को इस बार प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए की अतिरिक्त सहायता मिलेगी। खास बात यह है कि किसानों को यह रकम पाने के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचना जरूरी नहीं होगा। अगर किसान इससे कम धान भी बेचता है, तब भी उसे उसके सत्यापित रकबे के हिसाब से पूरी सहायता राशि मिलेगी।

राज्य सरकार ने खरीफ वर्ष 2026 से कृषक उन्नति योजना लागू करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत किसानों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी के जरिए रकम भेजी जाएगी।

सरकार ने इस योजना के जरिए किसानों को धान की कीमत के अलावा अतिरिक्त आर्थिक मदद देने का प्रावधान किया है। हालांकि, इस बार योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कई शर्तों का पालन करना होगा।

एग्रीस्टैक में पंजीयन से लेकर डिजिटल क्रॉप सर्वे तक की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यानी अब सिर्फ धान बेचने से काम नहीं चलेगा, बल्कि खेत में वास्तव में कितनी फसल बोई गई है, इसका डिजिटल रिकॉर्ड भी जरूरी होगा।

छत्तीसगढ़ धान खरीदी 2026: मोबाइल से टोकन बुकिंग शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया और दरें | Chhattisgarh Paddy Procurement 2026: Token Booking Starts via Mobile, Know Full Process and Rates
CG Dhan Kharidi 2026 : छत्तीसगढ़ में धान बेचने का टोकन आज से शुरू, अब घर बैठे मोबाइल से भी बुकिंग
10 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज का दिन खास है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए आज मंगलवार, 10 नवंबर से टोकन मिलने शुरू हो गए हैं। धान खरीदी 15 नवंबर से होगी। आखिरी दिनों में खरीदी केंद्रों पर भीड़ न लगे। इसलिए पहले से टोकन जारी किए जा रहे हैं, ताकि किसान अपनी सुविधा के अनुसार तारीख चुन सकें।

21 क्विंटल धान बेचने की बाध्यता खत्म

योजना के तहत प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए की सहायता राशि तय की गई है। इसके पीछे सरकार का गणित धान के समर्थन मूल्य और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की निर्धारित कीमत के बीच का अंतर है।

कॉमन ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपए प्रति क्विंटल है। दोनों के बीच 659 रुपए का अंतर है। इसी अंतर को अधिकतम 21 क्विंटल उपार्जन सीमा से गुणा करने पर 13 हजार 839 रुपए की राशि निकलती है।

किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपए, नए नियम लागू
किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपए, नए नियम लागू

इस व्यवस्था में सबसे बड़ी राहत उन किसानों को मिलेगी, जिनके खेतों में उत्पादन कम हुआ है या जो किसी कारण से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान नहीं बेच पाते। उन्हें बेचे गए धान की मात्रा के बजाय सत्यापित रकबे के आधार पर पूरी सहायता मिलेगी। हालांकि, इसके लिए बाकी पात्रता शर्तें पूरी करना जरूरी होगा।

छत्तीसगढ़ धान खरीदी 2026-27: 10 नवंबर से टोकन, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, जानें पूरी प्रक्रिया | Chhattisgarh Paddy Procurement 2026-27: Tokens from Nov 10, Procurement starts from Nov 15, Know the complete process
CG Dhan Kharidi 2026 : छत्तीसगढ़ में 10 नवंबर से मिलेंगे धान बिक्री के टोकन, 15 से शुरू होगी खरीदी
05 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में धान बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। इससे पहले 10 नवंबर से किसान ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इस बार टोकन जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है, जिससे किसानों को खरीदी केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

एग्रीस्टैक नहीं तो योजना का लाभ नहीं

नए दिशा-निर्देशों में एग्रीस्टैक पंजीयन को अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही किसान ने खरीफ 2026 में जितने रकबे में धान बोया है, उसका सत्यापन भी जरूरी है। यह सत्यापन डिजिटल क्रॉप सर्वे यानी DCS के जरिए होगा। जहां डिजिटल क्रॉप सर्वे उपलब्ध नहीं होगा, वहां कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के आधार पर रकबे की पुष्टि की जा सकेगी।

योजना का लाभ केवल खरीफ 2026 में बोए गए और मार्कफेड या बीज निगम के माध्यम से उपार्जित धान और धान बीज पर मिलेगा। गर्मी के मौसम में उगाए गए धान को इस योजना से बाहर रखा गया है। यानी ग्रीष्मकालीन धान बेचने वाले किसानों को इस सहायता का लाभ नहीं मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, पटवारियों की हड़ताल से मुआवजे पर संकट | Unseasonal rain devastates paddy crop in Chhattisgarh, compensation crisis due to Patwari strike
छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, खेतों में डूबी किसानों की मेहनत; पटवारियों की हड़ताल ने बढ़ाई मुआवजे की चिंता
31 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोर्स के मुताबिक इसका कारण चक्रवाती तूफान अर्नब का असर है। यह बेमौसम बारिश से धान फसल नुकसान का मामला है। कई जिलों में तैयार फसल प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने से कहीं बालियां डूबी हैं। कहीं तेज हवा और बारिश से फसल जमीन पर बिछ गई है।

टोकन लेते समय ही करना होगा आवेदन

किसानों को धान खरीदी पोर्टल पर टोकन जारी करवाते समय ही कृषक उन्नति योजना के निर्धारित प्रारूप में आवेदन देना होगा। इसके बाद पात्रता और रकबे का सत्यापन किया जाएगा। जिन किसानों ने पिछले साल धान नहीं बेचा था, उनके खेत के रकबे का सत्यापन जिला कलेक्टर कराएंगे।

सरकार ने यह भी साफ किया है कि योजना का लाभ केवल व्यक्तिगत किसानों को मिलेगा। ट्रस्ट, मंडल, प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां, शाला विकास समितियां और सरकारी संस्थान इस सहायता के पात्र नहीं होंगे।

किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपए, नए नियम लागू
किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपए, नए नियम लागू

भुगतान में गड़बड़ी हुई तो होगी वसूली

योजना के तहत भुगतान की जिम्मेदारी अलग-अलग संस्थाओं को दी गई है। सहकारी समितियों के माध्यम से धान बेचने वाले किसानों को मार्कफेड भुगतान करेगा, जबकि बीज उत्पादक किसानों को बीज निगम के जरिए राशि मिलेगी। योजना की निगरानी और समीक्षा संचालक कृषि करेंगे।

राजस्थान में खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई: किसानों की सब्सिडी वाली यूरिया-DAP फैक्ट्रियों में पहुंची तो अधिकारी भी होंगे जवाबदेह | Strict action on fertilizer black marketing in Rajasthan: Farmers' subsidized urea-DAP reaching factories will make officials accountable too
किसानों की खाद फैक्ट्रियों में पहुंची तो अधिकारियों पर भी कार्रवाई, राजस्थान में यूरिया-DAP की कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश
04 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में रबी की बुवाई के बीच यूरिया और डीएपी की सप्लाई पर निगरानी बढ़ाई गई है। किसानों के लिए मिलने वाली रियायती खाद को फैक्ट्रियों में इस्तेमाल करने या अवैध तरीके से बेचने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। कृषि विभाग ने उद्योगों से हर महीने खरीद का रिकॉर्ड मांगने के साथ कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।

दिशा-निर्देशों में यह भी प्रावधान है कि यदि किसी किसान को गलत तरीके से सहायता मिलती है या तय पात्रता से ज्यादा भुगतान हो जाता है, तो उससे रकम की वसूली की जा सकेगी। यानी सरकार ने एक तरफ किसानों के लिए प्रति एकड़ निश्चित सहायता तय की है, तो दूसरी तरफ रकबे और पात्रता की जांच को भी सख्त कर दिया है।

FAQs

सवाल 1: धान बेचने वाले किसानों को कितनी अतिरिक्त सहायता मिलेगी?

जवाब: कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपए की सहायता मिलेगी। यह राशि 3,100 रुपए और 2,441 रुपए प्रति क्विंटल के अंतर के आधार पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक तय की गई है।

सवाल 2: क्या 21 क्विंटल धान बेचना जरूरी है?

जवाब: नहीं। कम धान बेचने वाले किसानों को भी सत्यापित रकबे के हिसाब से पूरी सहायता मिलने की बात कही गई है। हालांकि, एग्रीस्टैक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे और बाकी पात्रता शर्तें पूरी करना जरूरी है।

सवाल 3: योजना का लाभ कैसे और कब तक लें?

जवाब: किसानों को धान खरीदी पोर्टल पर टोकन लेते समय कृषक उन्नति योजना के निर्धारित प्रारूप में आवेदन देना होगा। एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य है और ग्रीष्मकालीन धान इस योजना से बाहर है। ट्रस्ट, कंपनियां और सरकारी संस्थान इसके पात्र नहीं हैं।
Tags:
  • धान पर 13839 रुपए
  • कृषक उन्नति योजना 2026
  • प्रति एकड़ सहायता राशि
  • 21 क्विंटल की बाध्यता खत्म
  • धान खरीदी छत्तीसगढ़
  • डीबीटी किसान खाते
  • Chhattisgarh paddy farmers 13839
  • Krishak Unnati Yojana 2026
30 लाख का एजुकेशन लोन, 15 लाख का पर्सनल लोन और दोस्तों का उधार, कर्ज के दलदल में फंसकर लुटेरा बना कॉर्पोरेट कर्मी

By Jageshwar Prasad

30 लाख का एजुकेशन लोन, 15 लाख का पर्सनल लोन और दोस्तों का उधार, कर्ज के दलदल में फंसकर लुटेरा बना कॉर्पोरेट कर्मी
राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर
महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज

By Umeshwari Baghel

महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज
पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट

By Jageshwar Prasad

पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…

By Aman Vaishnav

एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

By Umeshwari Baghel

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन