राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट लगाने के नियम बदले
राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट लगाने के नियम बदले

राजस्थान में सोलर और विंड एनर्जी प्रोजेक्ट लगाने की तैयारी कर रहे किसानों और कंपनियों के लिए नियम बदल गए हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट लगाने से पहले उसका गैर-कृषि उपयोग में कन्वर्जन कराना होगा। यानी जिस जमीन पर पहले तय प्रक्रिया के तहत बिना कन्वर्जन सोलर या विंड प्रोजेक्ट लगाया जा सकता था, वहां अब भूमि उपयोग बदलने की मंजूरी लेनी होगी।

भजनलाल सरकार के इस फैसले से राजस्थान के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में नई चर्चा शुरू हो गई है। सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार के समय 2014 में दी गई छूट को खत्म कर दिया है। उस व्यवस्था में खातेदार किसान अपनी कृषि भूमि सोलर और विंड प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकता था। इसके लिए जमीन का कन्वर्जन जरूरी नहीं था। उसे प्रस्तावित इस्तेमाल की सूचना तहसीलदार और राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम को देनी होती थी। अब यह व्यवस्था बदल गई है।

किसानों से लेकर बड़ी कंपनियों तक पर असर

राजस्थान में बड़ी संख्या में किसान अपनी बंजर या कम उपयोग वाली जमीन सोलर और विंड कंपनियों को लीज पर देते हैं। इससे उन्हें खेती के अलावा नियमित कमाई का विकल्प मिलता है। नए नियमों के बाद ऐसी जमीन पर प्रोजेक्ट लगाने से पहले कन्वर्जन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इसका असर केवल बड़ी कंपनियों पर नहीं पड़ेगा। जिन किसानों ने अपनी जमीन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए लीज पर देने की तैयारी की है, उन्हें भी नए नियमों के मुताबिक दस्तावेज और मंजूरी की प्रक्रिया से गुजरना होगा। डेवलपर्स को भी जमीन का इस्तेमाल शुरू करने से पहले जरूरी अनुमति लेनी होगी।

पहले कुछ प्रोजेक्ट बिना कन्वर्जन के भी लगाए जा सकते थे। हालांकि, बैंक से लोन लेने या दूसरे औद्योगिक कामों के लिए कई बार जमीन का कन्वर्जन कराना पड़ता था। अब यह विकल्प सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा नहीं रहेगा।

2 नवंबर से लागू हुए नए नियम

राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि के गैर-कृषि उपयोग को लेकर नए नियम अधिसूचित किए हैं। इनका नाम राजस्थान भू-राजस्व (ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-कृषि प्रयोजनों के लिए कृषि भूमि का उपयोग) नियम, 2026 है। राजस्व विभाग की वेबसाइट पर इन नियमों की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 की दर्ज है। ये नियम 2 नवंबर से लागू हो गए हैं।

नए नियमों का दायरा केवल सोलर और विंड प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है। इसमें बायोमास आधारित बिजली संयंत्र, बायोगैस और बायो-CNG/CBG प्रोजेक्ट, हाइड्रो पावर, पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट और रिन्यूएबल एनर्जी से चार्ज होने वाले बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए बनाए जाने वाले पूलिंग सब-स्टेशन भी इसके दायरे में आते हैं।

ऑनलाइन आवेदन, SDO के पास होगी प्रक्रिया

नए प्रावधानों के तहत जमीन मालिक को जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए आवेदन संबंधित उपखंड अधिकारी यानी SDO के पास जाएगा। नियमों में आवेदन के निस्तारण के लिए समयसीमा भी तय की गई है।

सामान्य खातेदार की जमीन के मामले में SDO को 15 दिन में आवेदन पर फैसला करना होगा। ऐसा नहीं होने पर आवेदन कलेक्टर के पास भेजे जाने का प्रावधान है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खातेदारों की जमीन के मामलों में तहसीलदार को निर्धारित समय में फैसला करना होगा। तय समय में निर्णय नहीं होने पर मामला कलेक्टर के पास जाएगा।

बिना मंजूरी इस्तेमाल किया तो चार गुना तक जुर्माना

सरकार ने कृषि भूमि का बिना अनुमति गैर-कृषि उपयोग करने पर कार्रवाई का प्रावधान भी रखा है। नए नियमों के तहत निर्धारित प्रीमियम का चार गुना तक जुर्माना लगाया जा सकता है। ऐसे मामलों में जमीन को मूल उपयोग में लौटाने और अनधिकृत निर्माण या ढांचे हटाने की कार्रवाई भी हो सकती है।

इसलिए किसानों और डेवलपर्स के लिए जरूरी है कि प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले भूमि उपयोग की मंजूरी और संबंधित शर्तों की जानकारी ले लें।

राजस्थान में सोलर भूमि नियमों में बड़ा बदलाव: 2024 की नीति में छूट खत्म, पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन | Major Change in Solar Land Rules in Rajasthan: 2024 Policy Exemption Ends, Confusion Over Old Projects
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
12 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान सरकार ने सोलर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए कृषि भूमि के इस्तेमाल के नियम बदल दिए हैं। वर्ष 2024 की क्लीन एनर्जी पॉलिसी में निजी कृषि भूमि पर अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं लगाने के लिए भूमि कन्वर्जन से छूट दी गई थी। अब नए भू-राजस्व नियमों में ऐसी परियोजनाओं के लिए गैर-कृषि उपयोग की अनुमति लेना जरूरी कर दिया गया है।

कन्वर्जन शुल्क पर राहत, लेकिन प्रक्रिया को लेकर चिंता

सरकार ने रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को भूमि कन्वर्जन शुल्क में राहत देने की बात कही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की 12 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने DLC दर के 0.5 प्रतिशत के बराबर कन्वर्जन शुल्क से छूट दी है। हालांकि, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों को लेकर नियमों की पूरी जानकारी देखना जरूरी है। पहले की अधिसूचनाओं में गैर-आवासीय उपयोग के लिए 20 हजार रुपये आवेदन शुल्क का प्रावधान दर्ज है। इसलिए इसे सभी तरह के खर्चों से पूरी छूट नहीं माना जाना चाहिए।

जयपुर डिस्कॉम का डिजिटल ट्विन: AI से बिजली चोरी और फॉल्ट का तुरंत पता, उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली | Jaipur Discom's Digital Twin: AI to Detect Power Theft and Faults Instantly, Consumers to Get Better Power Supply
जयपुर डिस्कॉम का डिजिटल ट्विन तैयार, AI बताएगा बिजली चोरी और फॉल्ट का पता
07 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में बिजली वितरण व्यवस्था को स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जयपुर डिस्कॉम ने एआई आधारित डिजिटल ट्विन तकनीक तैयार की है। इससे बिजली नेटवर्क का डिजिटल मॉडल कंप्यूटर स्क्रीन पर लाइव दिखाई देगा। ट्रांसफॉर्मर, बिजली के पोल और केबल की स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी। नई तकनीक से बिजली चोरी पकड़ने, फॉल्ट की सही लोकेशन जानने और ट्रांसफॉर्मर खराब होने से पहले अलर्ट मिलने में मदद मिलेगी।

ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों की चिंता है कि शुल्क में राहत के बावजूद मंजूरी की प्रक्रिया प्रोजेक्ट शुरू होने में देरी कर सकती है। ज्यादा कागजी कार्रवाई से कंपनियों और जमीन मालिकों का समय बढ़ सकता है। इसका असर निवेश और परियोजनाओं की लागत पर भी पड़ने की आशंका है।

राजस्थान देश के प्रमुख सौर ऊर्जा उत्पादक राज्यों में शामिल है। यहां बड़े स्तर पर सोलर और विंड प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं। ऐसे में नए नियमों का असर आने वाले समय में प्रस्तावित और निर्माणाधीन परियोजनाओं पर दिखाई दे सकता है। सरकार का उद्देश्य भूमि उपयोग को नियमों के दायरे में लाना है, लेकिन उद्योग जगत के सामने अब मंजूरी की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने की चुनौती भी रहेगी।

राजस्थान में सोलर बिजली की कटौती: महंगी बिजली खरीद पर ऊर्जा विभाग पर सवाल | Rajasthan Solar Power Cut: Questions on Energy Department over Expensive Power Purchase
राजस्थान में सोलर बिजली की कटौती, अब महंगी खरीद की नौबत, आखिर कहां चूक गया ऊर्जा विभाग?
02 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में सितंबर के दौरान 11 करोड़ यूनिट सौर बिजली का उत्पादन रोका गया। अक्टूबर में भी सोलर और पवन ऊर्जा का उत्पादन 20 प्रतिशत घटाने के निर्देश दिए गए। अब बिजली की कमी पूरी करने के लिए सरकार हिमाचल प्रदेश से 16.62 रुपए प्रति यूनिट की दर पर बिजली खरीदेगी। सवाल है कि सस्ती बिजली बचाने और समय पर उपलब्ध कराने की तैयारी क्यों नहीं हुई?

Tags:
  • सोलर विंड प्रोजेक्ट कन्वर्जन
  • कृषि भूमि गैर-कृषि उपयोग
  • भू-राजस्व नियम 2026
  • राजस्थान सोलर डेवलपर्स
  • किसान जमीन लीज सोलर
  • कन्वर्जन फीस माफ
  • चार गुना जुर्माना भूमि
  • रिन्यूएबल एनर्जी राजस्थान नियम
  • Rajasthan solar land conversion
  • Rajasthan renewable energy land rules
महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज

By Umeshwari Baghel

महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज
पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट

By Jageshwar Prasad

पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…

By Aman Vaishnav

एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

By Umeshwari Baghel

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार