छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
Umeshwari Baghel | Nov 12, 2026, 13:58 IST
आदिवासी समाज के बीच पकड़ मजबूत करने में जुटी भाजपा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की नजर प्रदेश की 29 आदिवासी आरक्षित विधानसभा सीटों पर है। भाजपा चाहती है कि 2023 के चुनाव में इन सीटों पर मिली जीत को 2028 में भी बरकरार रखा जाए। इसके साथ ही पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की तैयारी में जुट गई है।
इसी कड़ी में भाजपा आदिवासी इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने पर जोर दे रही है। 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे।
15 नवंबर को धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति इरानी धरमजयगढ़ पहुंचीं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों की जानकारी ली।
इसके बाद जनपद सभागार में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने पर चर्चा की गई।
इस दौरान मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी के साथ रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और आसपास के जिलों के भाजपा नेता मौजूद रहे। स्मृति इरानी दोपहर करीब तीन बजे धरमजयगढ़ से रायपुर लौटीं और रात में दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक की है।
जनजातीय गौरव दिवस को लेकर राज्य सरकार ने भी तैयारी की है। प्रदेश में 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान गांवों, स्कूलों और कॉलेजों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों में बच्चों और युवाओं को आदिवासी समाज के इतिहास, संस्कृति और देश की आजादी में आदिवासी वीरों के योगदान के बारे में बताया जाएगा।
धरमजयगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सरकार की कई योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, वन, बिजली, पंचायत, ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार विभाग की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें लोगों को सरकारी योजनाओं और अब तक हुए कामों के बारे में बताया जाएगा।
15 नवंबर को रविवार होने की वजह से स्कूलों में कार्यक्रम 14 या 16 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। ये कार्यक्रम सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में होंगे।
छत्तीसगढ़ की आदिवासी सीटों पर पिछले दो विधानसभा चुनावों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 29 आदिवासी आरक्षित सीटों में से 25 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली थी।
लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में तस्वीर बदल गई। भाजपा ने आदिवासी इलाकों में वापसी करते हुए 17 सीटें जीत लीं। वहीं कांग्रेस 11 सीटों पर सिमट गई।
सरगुजा से लेकर बस्तर तक कई सीटों पर भाजपा को फायदा हुआ। अब पार्टी इसी जीत को आगे बढ़ाने की कोशिश में है।
भाजपा के लिए 2028 का विधानसभा चुनाव इसलिए भी अहम होगा, क्योंकि पार्टी को 2023 में जीती हुई आदिवासी सीटों को बचाना होगा। वहीं कांग्रेस के सामने इन इलाकों में दोबारा अपनी पकड़ मजबूत करने की चुनौती रहेगी।
राजनीतिक नजरिए से देखें तो जनजातीय गौरव दिवस जैसे बड़े कार्यक्रमों के जरिए भाजपा आदिवासी समाज के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है। पार्टी के बड़े नेताओं का लगातार आदिवासी क्षेत्रों का दौरा करना भी इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
फिलहाल भाजपा का जोर आदिवासी इलाकों में संगठन को मजबूत करने और लोगों से सीधा जुड़ाव बढ़ाने पर है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा 2023 की जीत को 2028 में दोहरा पाती है या कांग्रेस इन सीटों पर फिर से वापसी करती है।
धरमजयगढ़ में बड़े कार्यक्रम की तैयारी
इसके बाद जनपद सभागार में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने पर चर्चा की गई।
इस दौरान मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी के साथ रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और आसपास के जिलों के भाजपा नेता मौजूद रहे। स्मृति इरानी दोपहर करीब तीन बजे धरमजयगढ़ से रायपुर लौटीं और रात में दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक की है।
गांवों से लेकर स्कूल-कॉलेजों तक होंगे कार्यक्रम
इन कार्यक्रमों में बच्चों और युवाओं को आदिवासी समाज के इतिहास, संस्कृति और देश की आजादी में आदिवासी वीरों के योगदान के बारे में बताया जाएगा।
धरमजयगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सरकार की कई योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, वन, बिजली, पंचायत, ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार विभाग की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें लोगों को सरकारी योजनाओं और अब तक हुए कामों के बारे में बताया जाएगा।
15 नवंबर को रविवार होने की वजह से स्कूलों में कार्यक्रम 14 या 16 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। ये कार्यक्रम सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में होंगे।
2018 में कांग्रेस का दबदबा, 2023 में भाजपा ने बदला खेल
2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 29 आदिवासी आरक्षित सीटों में से 25 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली थी।
लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में तस्वीर बदल गई। भाजपा ने आदिवासी इलाकों में वापसी करते हुए 17 सीटें जीत लीं। वहीं कांग्रेस 11 सीटों पर सिमट गई।
सरगुजा से लेकर बस्तर तक कई सीटों पर भाजपा को फायदा हुआ। अब पार्टी इसी जीत को आगे बढ़ाने की कोशिश में है।
2028 में भाजपा के सामने जीत बचाने की चुनौती
राजनीतिक नजरिए से देखें तो जनजातीय गौरव दिवस जैसे बड़े कार्यक्रमों के जरिए भाजपा आदिवासी समाज के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है। पार्टी के बड़े नेताओं का लगातार आदिवासी क्षेत्रों का दौरा करना भी इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
फिलहाल भाजपा का जोर आदिवासी इलाकों में संगठन को मजबूत करने और लोगों से सीधा जुड़ाव बढ़ाने पर है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा 2023 की जीत को 2028 में दोहरा पाती है या कांग्रेस इन सीटों पर फिर से वापसी करती है।
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
By Jageshwar Prasad