केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मिला नया निजी सचिव, हटा दी थी पूरी कोर टीम

Jinesh Jain | Jul 24, 2026, 12:29 IST
Share
भूपेंद्र यादव को नया निजी सचिव मिला, IAS प्रशांत कुमार की हुई नियुक्ति
भूपेंद्र यादव को नया निजी सचिव मिला, IAS प्रशांत कुमार की हुई नियुक्ति

तीन सप्ताह बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नया निजी सचिव नियुक्त कर दिया है। अब बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार को निजी सचिव बनाया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • तीन सप्ताह बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नया निजी सचिव मिला।
  • केंद्र सरकार ने आईएएस प्रशांत कुमार को यादव का निजी सचिव बनाया।
  • यह नियुक्ति चार सहयोगियों के हटाए जाने के तीन सप्ताह बाद की गई।
  • यादव की कोर टीम को हटाना मोदी सरकार की दुलर्भ घटनाओं में माना।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को नया निजी सचिव मिल गया है। तीन सप्ताह पहले उनकी कोर टीम के चार सहयोगियों को एकसाथ हटा दिया गया था।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने आईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार सीएच को केंद्रीय मंत्री यादव का निजी सचिव नियुक्त किया है।

कुमार हैं बिहार कैडर के आईएएस

​आदेश के मुताबिक 2015 बैच के बिहार कैडर के प्रशांत कुमार की नियुक्ति उप सचिव स्तर पर की गई है। यह नियुक्ति केंद्र स्तर पर अधिकारियों के किए गए फेरबदल के तहत की गई है।

आदेश में कहा है कि उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल की अवधि के लिए या मंत्री के कार्यकाल तक होगी। कुमार इससे पहले बिहार के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर तैनात थे।

prashant kumar ias bihar
prashant kumar ias bihar

​एक साथ हटाए चार सहयोगी

यादव के निजी सचिव समेत चार सहयोगियों को तीन जुलाई को एकसाथ हटा दिया गया था। हटाने की यह प्रक्रिया मोदी सरकार के कार्यकाल की दुलर्भ घटनाओं में माना गया।

निजी सचिव अमर सिंह को प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर हटाया गया। वे आईआरएस थे, जिन्हें उनके मूल विभाग में भेज दिया गया। इसी तरह अतिरिक्त निजी सचिव शैलेश कुमार सिंह को समय से पहले उनके मूल कैडर डीओपीटी में वापस भेज दिया गया।

इसके अलावा एक आदेश में अतिरिक्त सचिव आयुष सरन और सहायक निजी सचिव सिद्धार्थ यादव की सेवाएं समाप्त कर दी गई।

फेरबदल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

इस व्यापक फेरबदल के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने इसे बेहद चौंकाने वाला बताया।

वहीं, विपक्षी पार्टी के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया पर लिखा, जनता जवाब चाहती है, आखिर क्या गड़बड़ हुई? क्या सामने आया? और इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं?

कोर टीम के हटने से यादव को झटका

कोर टीम के क्लीन स्वीप को केंद्रीय मंत्री यादव के लिए बड़ा झटका माना गया। इसके चलते वह एक सप्ताह से अधिक समय तक अपने निर्वाचन क्षेत्र अलवर भी नहीं पहुंचे।

इस घटना के बाद वह पहली बार 12 जुलाई को भिवाड़ी आए, जो अलवर लोकसभा क्षेत्र में आता है। इस दौरान वह टपूकड़ा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें:-

मंत्री भूपेंद्र यादव के हटाए चार मुख्य सहायक, जानें एक दिन में एक्शन की वजह

भूपेंद्र यादव टीम पर एक्शन तो सचिव जवाबदेह क्यों नहीं, अशोक खेमका का बड़ा सवाल

कोर टीम हटने के बाद पहली बार निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे भूपेंद्र यादव, चर्चा में दौरा

भूपेंद्र यादव की बिसात पर क्रय-विक्रय समिति में भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को झटका

Tags:
  • जयराम रमेश
  • कांग्रेस ने उठाए सवाल
  • सोशल मीडिया
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
  • अभिषेक मनु सिंघवी
  • अलवर
  • DoPT
  • आईएएस प्रशांत कुमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब