मंत्री भूपेंद्र यादव के हटाए चार मुख्य सहायक, जानें एक दिन में एक्शन की वजह

Jageshwar prasad | Jul 07, 2026, 15:14 IST
Share
एक दिन में तीन बड़े अधिकारियों का हटना दुर्लभ, वजह प्रशासनिक बताई
एक दिन में तीन बड़े अधिकारियों का हटना दुर्लभ, वजह प्रशासनिक बताई

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। उनके चार मुख्य सहायकों को हटा दिया गया है। इनमें से दो को टर्मिनेट कर दिया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की टीम में बड़ा बदलाव हुआ।
  • एक ही दिन में मंत्री यादव के चार सहायकों को हटाया।
  • दो सहायकों को मूल विभाग में भेजा, दो को किया टर्मिनेट।
  • इस बदलाव की असल वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के चार मुख्य सहायकों को एक साथ उनके पदों से हटा दिया है।

​आमतौर पर किसी मंत्री की टीम से एक साथ चार बड़े अधिकारियों का हटना बेहद दुर्लभ माना जाता है। यह फैसला 3 जुलाई को अलग-अलग सरकारी आदेश जारी करके लिया गया।

अचानक हुए इस बदलाव की वजह प्रशासनिक बताई गई है, लेकिन यह किसी गंभीर आंतरिक विषय की ओर इशारा करता है। भूपेंद्र यादव राजस्थान में अलवर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

भूपेंद्र यादव की टीम में बड़ा बदलाव
भूपेंद्र यादव की टीम में बड़ा बदलाव


चार में से दो को मूल कैडर भेजा, दो की बर्खास्तगी

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी सचिव अमर सिंह को उनके मूल कैडर राजस्व विभाग में भेजा गया है। दो अतिरिक्त सचिवों में एक आयुष शरण की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं, जबकि दूसरे शैलेश कुमार सिंह को उनके मूल विभाग डीओपीटी में भेज दिया गया है। वहीं असिस्टेंट प्राइवेट सेक्रेटरी सिद्धार्थ यादव को भी टर्मिनेट कर दिया गया है।

भूपेंद्र यादव की टीम में बड़ा बदलाव, 4 मुख्य सहायक हटाए
भूपेंद्र यादव की टीम में बड़ा बदलाव, 4 मुख्य सहायक हटाए


निजी सचिव अमर सिंह की रवानगी

​आदेश में कहा है कि मंत्री यादव के निजी सचिव अमर सिंह को प्रशासनिक आधार पर उनके मूल कैडर में भेजा गया है।

अमर सिंह आईआरएस अधिकारी हैं। उन्हें 2021 में भूपेंद्र यादव का निजी सचिव नियुक्त किया गया था। उस समय यादव के पास श्रम और रोजगार मंत्रालय का प्रभार था।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के 25 जून 2024 के एक आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति सात सितंबर 2026 तक के लिए थी। लेकिन, उन्हेंं पहले ही रवाना कर दिया गया है।

शैलेश मूल विभाग में, आयुष की सेवा समाप्त

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के अतिरिक्त निजी सचिव (APS) आयुष शरन पर कठोर एक्शन लिया गया है। उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। आदेश में कहा है कि शरन को तुरंत उनके काम से मुक्त किया जाता है।

इसी तरह एक अन्य आदेश में कहा है कि मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव शैलेश कुमार सिंह को
भी हटाकर उनके मूल कैडर में वापस भेजा जा रहा है। उन्हें भी तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया।

आदेश के मुताबिक श्री शैलेश कुमार सिंह से तुरंत अपने मूल कैडर यानी कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

भूपेंद्र यादव की टीम में बड़ा बदलाव
भूपेंद्र यादव की टीम में बड़ा बदलाव


नहीं आ सकी असली वजह सामने

अचानक हुई कार्रवाई की असली वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के यहां भी संपर्क किया गया। लेकिन, इस एक्शन का कारण पता नहीं चल सका।

ये तीन अधिकारी मंत्री की कोर टीम के सदस्य माने जाते थे। उनके बिना मंत्रालय में कोई भी कार्य नहीं होता था।

ये भी पढ़ें:-

रोजी-रोटी कमाने साउथ अफ्रीका गए युवक की मौत, मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुरू किए यह प्रयास

सरिस्का से गूँजी बाघ संरक्षण की नई हुंकार: भूपेंद्र यादव ने किया राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पीए नितिन सांगवान बने अलवर डेयरी के चेयरमैन, साधा जातीय समीकरण

IPS मनीष अग्रवाल पर साले के बेटे को हथियाने का आरोप, मामला पहुंचा कोर्ट

Tags:
  • राजस्व विभाग
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
  • कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग
  • जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा