केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पीए नितिन सांगवान बने अलवर डेयरी के चेयरमैन, साधा जातीय समीकरण

Amit Baijnath Garg | Oct 06, 2025, 18:42 IST
Share
alwar
Photograph: (the sootr)

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी सहायक नितिन सांगवान को राजस्थान के अलवर की सरस डेयरी का निर्विरोध चेयरमैन चुना गया। इसके साथ ही यादव ने जाट समुदाय से समर्थन जुटाने की अपनी रणनीति को साकार किया।

आखिरकार केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के निजी सहायक नितिन सांगवान सोमवार को अलवर सरस डेयरी से जुड़े जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के चेयरमैन चुने गए। इस निर्वाचन के साथ केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने जाट समुदाय को साधा है। सांगवान के डायरेक्टर चुने जाने के बाद से माना जा रहा था कि वे ही अलवर डेयरी के चेयरमैन होंगे। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

इससे पहले सुबह आईआईटियन सांगवान ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस चुनाव में कांग्रेस बैकफुट पर रही। उसने चुनाव में चेयरमैन पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। पर्चा भरने के तय समय 11 बजे तक अन्य कोई आवेदन जमा नहीं हुआ। निर्वाचन अधिकारी ने निर्धारित समय निकलने के बाद सांगवान को सरस डेयरी का चेयरमैन घोषित कर दिया।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को वृंदा करात ने लिखा पत्र, कोल परियोजना पर रोक की मांग

परदे के पीछे रहकर बिछाई गोटियां

सांगवान को जितवाने के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने रात-दिन एक कर दिया था। वे परदे के पीछे रहकर अपने पीए सांगवान की जीत के लिए गोटियां बिछाते रहे। यहां तक कि सांगवान के नामांकन के समय राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह और जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ही उपस्थित दिखे। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भूपेंद्र यादव को अलवर में आधार मजबूत करने के लिए जाट समुदाय का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा था। सांगवान को डेयरी अध्यक्ष बनवाकर एक तरह से यादव ने कई राजनीतिक समीकरण साधे हैं।

कांग्रेस का आरोप-मंत्री भूपेंद्र यादव और संजय शर्मा भ्रष्टाचार कर सरिस्का की सीमा बदल रहे

list
list

सांगवान से साधे कई सियासी समीकरण

अलवर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के पास अभी बड़े जाट नेता के रूप में जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर और पार्टी के जिलाध्यक्ष महासिंह ही हैं। बताया जाता है कि यादव इन दोनों नेताओं की परफॉर्मेंस से संतुष्ट नहीं हैं। खैरथल-तिजारा जिले का नाम भर्तृहरि नगर रखने के विरोध में चल रहे आंदोलन में दोनों नेताओं पर जमीनों में दलाली जैसे बड़े गंभीर आरोप लगे हैं।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के डॉगी की मौत, फॉलोअर डूबे शोक में, बोले- हम संकट की घड़ी में आपके साथ...!

यादव ने अपने पीए सांगवान को अलवर डेयरी की राजनीति के जरिए युवा नेता के रूप में पेश किया है। सांगवान अलवर लोकसभा क्षेत्र के मुंडावर विधानसभा क्षेत्र से हैं। यहीं से कांग्रेस विधायक ललित यादव हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में भूपेंद्र यादव को कड़ी टक्कर दी थी। भूपेंद्र यादव की जीत का अंतर सिर्फ 48 हजार मतों का रह गया था।
सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंदौर में लगाया एक पेड़ मां के नाम, पीएम ने विजयवर्गीय को भेजी चिट्‌ठी

ललित यादव को घेरने की रणनीति

बताया जाता है कि यादव को लोकसभा चुनाव में जाट समुदाय का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला था। अलवर लोकसभा क्षेत्र में जाट समुदाय के सवा से डेढ़ लाख वोटर हैं। जानकारों का कहना है कि भविष्य की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए सांगवान को आगे बढ़ाना अच्छा कदम हो सकता है। भविष्य में सांगवान को मुंडावर से कांग्रेस विधायक ललित यादवके खिलाफ चेहरे के रूप में पेश कर सकते हैं। मुंडावर ऐसी विधानसभा सीट हैं, जहां यादव और जाट समुदाय के मतदाताओं की संख्या ठीक-ठाक है।

1
1
BJP में उम्मीदवारों की बैठक में बोले भूपेंद्र यादव- कांग्रेस नेरेटिव सेट कर रही है, रूठों को मनाएंगे

सांगवान बोले-जीरो टॉलरेंस पर करेंगे काम

निर्वाचित घोषित होने के बाद आईआईटियन नितिन सांगवानने अलवर डेयरी में चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरस डेयरी को आधुनिक बनाने का उनका लक्ष्य है। वे अपनी पढ़ाई का सदुपयोग डेयरी को मजबूत करने में करेंगे। उन्होंने कहा कि चार पांच बिंदु हैं, जिन पर डेयरी में कार्य किया जाएगा।

गांवों में दुग्ध समितियां खोलने के प्रयास होंगे। बिगड़ी छवि को सुधारा जाएगा। भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। पशुपालकों की आय को बढ़ाया जाएगा। डेयरी का प्रभार संभालने से पहले 2021 से 2025 तक सांगवान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के अतिरिक्त निजी सचिव रहे हैं। वे कानपुर आईआईटी के 2018 बैच के आईआईटियन हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त सैनिक हैं। उनके दादा भी सेना में रहे हैं।

FAQ

  1. 1. नितिन सांगवान को अलवर डेयरी का चेयरमैन क्यों चुना गया?
    नितिन सांगवान को भूपेंद्र यादव की रणनीति के तहत अलवर डेयरी का चेयरमैन चुना गया। उनका चुनाव जाट समुदाय से समर्थन जुटाने और पार्टी के राजनीतिक समीकरणों को सुधारने का कदम था।
  2. 2. सांगवान ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद क्या योजना बनाई है?
    सांगवान ने डेयरी को आधुनिक बनाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाने और गांवों में दुग्ध समितियां स्थापित करने की योजना बनाई है।
  3. 3. सांगवान का शैक्षिक और पेशेवर पृष्ठभूमि क्या है?
    नितिन सांगवान आईआईटी कानपुर के 2018 बैच के छात्र हैं और वे 2021 से 2025 तक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के अतिरिक्त निजी सचिव रहे हैं।


Tags:
  • राजस्थान
  • केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव
  • संजय शर्मा
  • अलवर
  • मुंडावर से कांग्रेस विधायक ललित यादव
  • अलवर सरस डेयरी
  • आईआईटियन नितिन सांगवान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच