सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंदौर में लगाया एक पेड़ मां के नाम, पीएम ने विजयवर्गीय को भेजी चिट्‌ठी

Sanjay Gupta | Published:
Share
 One tree name mother
One tree name mother

इंदौर में चल रहे 51 लाख पौधरोपण महाअभियान के तहत रविवार 7 जुलाई को बीएसएफ, बिजासन क्षेत्र में पौधा लगाए गए। एक पेड़ मां के नाम से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल हुए।

INDORE : इंदौर में चल रहे 51 लाख पौधरोपण महाअभियान के तहत रविवार 7 जुलाई को बीएसएफ, बिजासन क्षेत्र में पौधा लगाए गए। एक पेड़ मां के नाम से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल हुए।

मां अहिल्या की मूर्ति पर माल्यार्पण कर हुई शुरूआत

मुख्यमंत्री ने सुबह 11 बजे राजबाडा पर मां अहिल्या की मूर्ति पर माल्यार्पण कर "एक पौधा मां के नाम" वृहद वृक्षा रोपण अभियान का शुभारंभ किया। बिजासन पर 15 हजार महिलाओं द्वारा 1 लाख पौधरोपण कर स्थान को मातृ वन का नाम दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी ही खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की है।

ये खबर भी पढ़ें...

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति बैठक में कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल, संगठन चुनाव पर चर्चा

सीएम ने कहा पूरे प्रदेश में लग रहे 5.50 करोड़ पौधे

सीएम ने कहा कि इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में साढ़े 5 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है। यह गर्व का विषय है कि इंदौर शहर और पूरे जिले में 51 लाख पौधे लगाए जाने का काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान एक जन अभियान का रूप ले रहा है। इसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय सहभागिता सामने आ रही है।

सीएम बोले इंदौर की अलग पहचान

सीएम ने कहा कि आदिकाल से इंदौर और उज्जैन का पर्यावरण के महत्व में विशेष संबंध रहा है। मां क्षिप्रा का उद्गम इंदौर से है। 7 नदियों के उद्गम का स्थल इन्दौर ही है। देश एवं दुनिया में इंदौर की विशेष पहचान है। क्लीन सिटी के साथ ग्रीन सिटी में इंदौर अवश्य नम्बर वन बनेगा। उन्होंने कहा इंदौर क्लीन सिटी के साथ ग्रीन सिटी बनेगा, इसी संकल्प के साथ पूरा इंदौर इस अभियान से जुड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें...

कमलेश शाह नहीं लेंगे मंत्री पद की शपथ, जानिए क्या है वजह

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा इंदौर के ग्रीन कवरेज को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा 51 लाख वृक्षों के रोपण के साथ इनके संरक्षण के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण करते हुए उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली जा रही है। इंदौर में जनभागीदारी के साथ अभियान को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। इंदौर में 5-5 फीट के पेड़ खरीदे गए हैं क्योंकि उनका सर्वाइल रेट 100% है। उन्होंने कहा कि 20 से 25 करोड़ के पेड़ इंदौर की जनता ने इंदौर को दिए हैं। यह जनभागीदारी का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा इन्दौर को ग्रीन कवरेज में नंबर वन बनाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

जगन्नाथ मंदिर के वो रहस्य, जिनका पता वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए

केंद्रीय मंत्री यादव यह बोले

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। पूरे देश में 140 करोड़ वृक्ष लगाने का महा अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा इस वर्ष गर्मी का प्रचंड रूप 45 से 50 डिग्री तापमान के रूप में देखने को मिला। वृक्षारोपण की पहल में म.प्र. का प्रयास सराहनीय है। इंदौर वासियों का क्लीन इंदौर के साथ ग्रीन इंदौर बनाने का अभियान प्रशंसनीय है। स्वागत भाषण मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने दिया।

ये खबर भी पढ़ें...

सिंहासन छत्तीसी : एक तरफ सीएम नाराज तो दूसरी तरफ सांसद परेशान

पीएम मोदी ने मंत्री विजयवर्गीय को भेजी चिट्‌ठी

उधर इस अभूतपूर्व अभियान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने सराहन कराते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को चिट्‌ठी भेजी है। हालांकि पीएम की चिट्ठी देख मंत्री विजयवर्गीय को पहले तो विश्वास नहीं हुआ। लगा कि यह बोगस है और उसे क्रॉस चेक करने के लिए उन्होंने पीएम ऑफिस में फोन किया। वहां से जब कंफर्म हो गया तब उन्हें विश्वास हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने चिट्ठी में लिखा है कि इस महा अभियान से क्लीन के साथ ग्रीन इंदौर होने की दिशा में एक बड़ा कदम है। एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील को लोगों का समर्थन मिल रहा है। चिट्ठी के संबंध में मंत्री विजयवर्गीय का कहना है कि यह इंदौर के कार्यकर्ता और शहर के लिए गर्व की बात है। मैंने जब चिट्ठी देखी तो मैं भावुक हो गया।

sanjay gupta
sanjay gupta


Tags:
  • MP BJP
  • एमपी बीजेपी
  • कैलाश विजयर्गीय
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर