ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
Aman Vaishnav | Published:
मेजबानी भोपाल के पास, लेकिन जमीन की कमी के चलते ल्यूपिन और एचईजी जैसी बड़ी कंपनियां हजारों करोड़ का निवेश लेकर पीथमपुर व उज्जैन जैसे शहरों में जा रही हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर बड़े निवेशकों के स्वागत के लिए तैयार है। शहर लगातार दूसरे साल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) की मेजबानी करने जा रहा है। दूसरी ओर इस बड़े आयोजन से पहले एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। मेजबानी भले ही भोपाल कर रहा हो, लेकिन हजारों करोड़ रुपए का बड़ा निवेश दूसरे शहरों की तरफ जा रहा है।
दूसरे शहरों का रुख क्यों कर रहीं कंपनियां?
ल्यूपिन लेबोरेट्री : इस कंपनी की भोपाल में निवेश करने की योजना थी। अब कंपनी ने पीथमपुर को चुना है।- एचईजी (HEG): इस कंपनी का विस्तार मंडीदीप में होना था। अब यह देवास में अपना प्लांट लगा रही है।
- प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G): इस कंपनी ने पहले भोपाल में जमीन तलाशी थी। इसके बाद में यह आंध्र प्रदेश चली गई है।
- राल्सन टायर: इस कंपनी ने भी निवेश के लिए पीथमपुर को चुना है।
ट्राइडेंट और वर्धमान समूह : बुदनी में पहले से मौजूद ये दोनों बड़े समूह अब धार के पीएम मित्र पार्क में निवेश कर रहे हैं।
दूसरे शहरों में 6,900 एकड़ से ज्यादा जमीन की तैयारी
कहां कितनी जमीन जुटाई जा रही?
- पीथमपुर फेज-7, इंदौर: 2 हजार 200 एकड़ जमीन जुटाई जा रही है।
- रतलाम: यहां भी 2 हजार 200 एकड़ जमीन की व्यवस्था की जा रही है।
- जबलपुर के पास: 1 हजार 500 एकड़ जमीन नए उद्योगों के लिए तैयार की जा रही है।
- विक्रम उद्योगपुरी फेज-2, उज्जैन: यहां एक हजार एकड़ से ज्यादा जमीन जुटाई जा रही है।
बड़ी कंपनियों का प्रस्तावित निवेश
- सन फार्मा (इंदौर): 3 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है।
- ग्रेनटेक फूड्स (नर्मदापुरम): 1 हजार 17 करोड़ रुपए का निवेश हो रहा है।
- नेचर बायो-फूड्स: 815 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है।
- परमेसु बायोटेक: 670 करोड़ रुपए का निवेश तय हुआ है।
- वोल्वो आयशर (उज्जैन): 580 करोड़ रुपए का निवेश हो रहा है।
- एल्केम लेबोरेटरीज (उज्जैन): 532 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है।
समाधान सामने, लेकिन फाइलों में अटकी योजना
भोपाल के आसपास जमीन जुटाने का प्रस्ताव
- मंडीदीप एक्सटेंशन: 500 हेक्टेयर जमीन प्रस्तावित है।
- अचारपुरा: 400 हेक्टेयर जमीन जुटाने की योजना है।
- बगरोदा: 300 हेक्टेयर जमीन का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
- कुल प्रस्तावित जमीन: कुल 1,200 हेक्टेयर (करीब 2 हजार 965 एकड़) जमीन जुटाने का प्लान है।
विशेषज्ञों की राय और जमीन के अन्य विकल्प
लैंड पूलिंग के अलावा ये विकल्प भी मौजूद
- तामोट के पीछे पठारी क्षेत्र, आशापुरी, रायसेन रोड और जमुनिया खेड़ा में जमीन की अच्छी संभावनाएं हैं।
- अचारपुरा-बैरसिया, पीलूखेड़ी और बढ़ियाखेड़ी के मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार किया जा सकता है।
- बुदनी टेक्सटाइल पार्क और मोहासा-बाबई में तीसरे व चौथे चरण को विकसित करने की गुंजाइश है।
- सरकारी जमीन की पहचान करके, उन पर से कब्जे हटाने और नए औद्योगिक कॉरिडोर बनाने से बड़े निवेश के लिए रास्ते खुल सकते हैं।
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha