जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

Neel Tiwari | Published:
Share
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में DJ जब्त
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में DJ जब्त

मध्यप्रदेश के जबलपुर में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रविंद्र तिवारी की स्वागत रैली को लेकर पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। रैली में बड़ी संख्या में डीजे और साउंड बॉक्स बजाए गए, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई होने की जानकारी सामने नहीं आई।

वहीं, कुछ समय पहले गणेश उत्सव और दुर्गोत्सव के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने कई साउंड बॉक्स जब्त किए थे और एफआईआर भी दर्ज की थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आम लोगों और राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग नियम हैं?

गणेश और दुर्गोत्सव में प्रशासन ने दिखाई थी सख्ती

जबलपुर में गणेश उत्सव और नवरात्र 2026 के दौरान जिला प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सुप्रीम कोर्ट की Guidelines और मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का हवाला देते हुए पंडालों और जुलूसों में दो से ज्यादा साउंड बॉक्स नहीं बजाने के आदेश दिए थे। इन निर्देशों के बाद धार्मिक आयोजन समितियों और डीजे संचालकों को नियमों का पालन करना पड़ा। शहर में निकलने वाले जुलूसों में भी सीमित संख्या में साउंड बॉक्स बजाए गए थे।

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल

त्योहारों में 43 से ज्यादा साउंड बॉक्स किए थे जब्त

अक्टूबर 2026 में दुर्गोत्सव और विसर्जन चल समारोह के दौरान पुलिस ने कई इलाकों में कार्रवाई की थी। रांझी, सिविल लाइंस, गोरखपुर, बेलबाग और कोतवाली सहित अन्य थाना क्षेत्रों से 43 से ज्यादा साउंड बॉक्स और कई डीजे वाहन जब्त किए गए थे। नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों और आयोजन समितियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत एफआईआर भी दर्ज की गई थी। दूसरे जिलों से आने वाले डीजे वाहनों को शहर की सीमा पर ही रोक दिया गया था।

इंदौर बीजेपी में गुटबाजी तेज: दिवाली मिलन के बहाने भोपाल पहुंचे नेता, विजयवर्गीय गुट से दूरी बढ़ी | Indore BJP Factionalism Intensifies: Leaders Reach Bhopal Under Diwali Milan Pretext, Distance from Vijayvargiya Faction Grows
इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल
12 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
INDORE. इंदौर की राजनीति में इन दिनों गुटबाजी की चर्चा तेज है। इसी बीच गुरुवार को बीजेपी नेताओं का एक गुट दिवाली मिलन के बहाने भोपाल पहुंचा। यहां नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी से मुलाकात की। भले ही इन मुलाकातों को सामान्य बताया जा रहा हो, लेकिन इंदौर की राजनीति में दूसरे गुट की हलचल जरूर बढ़ गई है।

भाजपा की स्वागत रैली में लगे 15 से 20 साउंड बॉक्स

भाजयुमो के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रविंद्र तिवारी के स्वागत में शहर में रैली निकाली गई। इस आयोजन को 'लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने' के अभियान से जोड़ा गया था। रैली के बाद युवा संवाद कार्यक्रम भी रखा गया था। रैली कांचघर से शुरू होकर घमापुर और शहर के प्रमुख रास्तों से होते हुए मालवीय चौक पहुंची। इसके बाद रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय तक गई।

रास्ते में कई जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। रैली में शामिल रोड डीजे वाहनों पर करीब 15 से 20 बड़े साउंड बॉक्स लगे थे। वहीं, पीछे चल रहे बैंड में भी लगभग 20 लाउडस्पीकर लगाए गए थे। स्वागत मंचों पर भी कहीं 8 तो कहीं 20 साउंड बॉक्स लगाए जाने की बात सामने आई है। इनसे तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था।

भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: मंत्री के आश्वासन के बाद काम पर लौटे, वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग जारी | Bhopal Sanitation Workers' Strike Ends: Employees Return to Work After Minister's Assurance, Demand for Salary Hike and Regularization Continues
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
07 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
भोेपाल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी तीन दिन पुरानी हड़ताल खत्म कर दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के बाद कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन वापस लेने का फैसला किया। इसके बाद भोपाल के कुछ इलाकों में सफाई का काम भी शुरू हो गया है। नरेला विधानसभा क्षेत्र में भी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

अस्पताल के बाहर भी तेज आवाज में बजा डीजे

रैली के दौरान शीतल छाया अस्पताल के बाहर भी एक बड़ा स्वागत मंच बनाया गया था। यहां लगे साउंड बॉक्स से तेज आवाज में Music बजाया गया। अस्पतालों के आसपास ध्वनि प्रदूषण को लेकर विशेष नियम लागू होते हैं। ऐसे में अस्पताल के बाहर तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को इससे परेशानी होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, अस्पताल में भर्ती मरीजों पर शोर का कितना असर पड़ा, इसकी अलग से जानकारी सामने नहीं आई है।

रोड DJ पर 15-20 बड़े बॉक्स, पीछे बैंड में 20 लाउडस्पीकर
रोड DJ पर 15-20 बड़े बॉक्स, पीछे बैंड में 20 लाउडस्पीकर

नेताओं और पुलिस की मौजूदगी में निकली रैली

इस स्वागत रैली में भाजपा के नगर अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात थे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में साउंड बॉक्स बजाए जाने पर कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली। यही वजह है कि पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। त्योहारों के दौरान साउंड बॉक्स की संख्या और तेज आवाज पर सख्ती दिखाने वाली पुलिस ने इस रैली में नियमों के पालन को लेकर क्या कदम उठाए, यह स्पष्ट नहीं है।

रोड DJ पर 15-20 बड़े बॉक्स, पीछे बैंड में 20 लाउडस्पीकर
रोड DJ पर 15-20 बड़े बॉक्स, पीछे बैंड में 20 लाउडस्पीकर

पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत, फिर भी कार्रवाई की जानकारी नहीं

रैली में तेज आवाज में डीजे बजने को लेकर कुछ नागरिकों ने जबलपुर पुलिस कंट्रोल रूम में Complaint दर्ज कराई थी। शिकायत करने वालों को उम्मीद थी कि पुलिस मौके पर पहुंचकर नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगी। लेकिन रैली और उसके बाद का कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के पूरा हुआ। देर रात जब पुलिस कंट्रोल रूम से कार्रवाई के बारे में जानकारी ली गई, तो बताया गया कि किसी डीजे या साउंड बॉक्स के खिलाफ कार्रवाई की सूचना दर्ज नहीं है।

एमपी भाजपा में नेताओं की पसंद पर भारी संगठन के आदेश? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी | MP BJP: Organization's Order Overwhelmed by Leaders' Preferences? Deadline Over, Teams Incomplete in Many Districts
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
12 Nov 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश भाजपा में संगठन की नियुक्तियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने 30 अक्टूबर तक सभी जिलों में मोर्चा और प्रकोष्ठों की टीमें बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी कई जिलों में नियुक्तियां पूरी नहीं हो सकी हैं। 12 नवंबर तक कई जगह पद खाली हैं।

त्योहारों में सख्ती, राजनीतिक रैली में छूट क्यों?

जबलपुर में सामने आई इस घटना ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ धार्मिक आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करने पर साउंड बॉक्स जब्त किए गए और एफआईआर दर्ज हुई। दूसरी तरफ भाजपा युवा मोर्चा की स्वागत रैली में बड़ी संख्या में साउंड बॉक्स बजने के बावजूद किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन सभी आयोजनों में एक जैसे नियम लागू कर रहा है? अगर त्योहारों के दौरान नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो सकती है, तो राजनीतिक रैलियों में भी उन्हीं नियमों का पालन क्यों नहीं कराया जाता? फिलहाल इस मामले में पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारणों पर स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।
Tags:
  • BJYM Jabalpur
  • जबलपुर डीजे विवाद
  • जबलपुर भाजयुमो रैली
  • Jabalpur news
  • रविंद्र तिवारी भाजयुमो
  • दुर्गोत्सव डीजे
  • Jabalpur noise pollution. Jabalpur police action
  • जबलपुर जिला प्रशासन
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक