भोपाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

Sandeep Kumar | Nov 06, 2026, 21:16 IST
Share
तीन दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, CM से मुलाकात के बाद लौटे काम पर
तीन दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, CM से मुलाकात के बाद लौटे काम पर

भोेपाल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी तीन दिन पुरानी हड़ताल खत्म कर दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के बाद कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन वापस लेने का फैसला किया। इसके बाद भोपाल के कुछ इलाकों में सफाई का काम भी शुरू हो गया है। नरेला विधानसभा क्षेत्र में भी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

10,500 से बढ़ाकर 25 हजार रुपए वेतन करने की मांग

सफाई कर्मचारी हर महीने मिलने वाले 10,500 रुपए वेतन को बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा उनकी तीन अन्य मांगें भी हैं। इनमें अनुकंपा नियुक्ति, नियमितीकरण और ठेका प्रथा खत्म करना शामिल है। कर्मचारियों के मुताबिक, प्रदेशभर में एक लाख से ज्यादा कर्मचारी इन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के 1 लाख सफाईकर्मी हड़ताल पर, त्योहार पर मंडराया कचरा संकट | Over 1 Lakh Sanitation Workers in Madhya Pradesh on Strike Before Diwali, Garbage Crisis Looms Over Festival
दिवाली से पहले हड़ताल पर गए एमपी के 1 लाख से ज्यादा सफाईकर्मी, बोले- मांगें नहीं मानीं तो काम पर नहीं लौटेंगे
05 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
दिवाली का त्योहार सिर पर है। पूरे प्रदेश के बाजारों में जबर्दस्त रौनक देखने को मिल रही है। लोग नए कपड़े, सजावट का सामान और मिठाइयां खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं। पटाखों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ लगी हुई है। जब बाजारों में इतनी चहल-पहल होती है, तो दुकानों और घरों से भारी मात्रा में कचरा निकलना बिल्कुल तय है।

संघ बोला- इतनी कम सैलरी में घर चलाना मुश्किल

अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन (7262) के प्रदेश मंत्री वसी सुल्तान ने बताया कि नगर निगम में करीब 7 हजार कर्मचारी 25 दिवसीय वेतन पर काम करते हैं। इन्हें हर महीने 10,500 रुपए मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इतनी कम रकम में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। इसलिए कर्मचारियों की मांग है कि उनका वेतन बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया जाए।

इंदौर में सफाईकर्मियों की हड़ताल: कांग्रेस पर उकसाने का आरोप, बीजेपी नेता बोले अधिकारी-महापौर जिम्मेदार | Indore Sanitation Workers' Strike: Congress Accused of Inciting, BJP Leader Says Officials-Mayor Responsible
<b>इंदौर में सफाईकर्मियों के आंदोलन पर महापौर ने कहा- कांग्रेस उकसा रही, पूर्व मंत्री वर्मा बोले- नेता, अधिकारी जिम्मेदार</b>
07 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में सोमवार से सफाईकर्मियों का आंदोलन चल रहा है, जिससे शहर की हालत बेहद खराब हो गई है। इन आंदोलनकारियों का गुस्सा बीजेपी नेताओं पर बढ़ता ही जा रहा है और इस पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। महापौर का कहना है कि कांग्रेस इस सबको भड़का रही है।

ट्रेड यूनियन ने कहा- अब आर-पार की लड़ाई होगी

ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के अलावा कई विभागों के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल थे। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर, बाबू, जलप्रदाय, फायर, बिल्डिंग परमिशन, अतिक्रमण, विद्युत, यांत्रिकी, उद्यान और योजना प्रकोष्ठ के कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी।

400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी रहीं

भोपाल में घरों से कचरा उठाने के लिए 400 से ज्यादा गाड़ियां लगाई गई हैं। सामान्य दिनों में हर गाड़ी रोजाना दो से तीन चक्कर लगाती है। शहर के 17 गार्बेज स्टेशनों पर कचरा इकट्ठा किया जाता है। यहां से कैप्सूल टैंकरों के जरिए कचरा आदमपुर छावनी भेजा जाता है। हड़ताल के कारण Garbage Collection बंद हो गया था। कई जगह डस्टबिन भरने के बाद कचरा सड़कों पर फैल गया। कुछ लोग कचरा उठाने के बजाय उसे जला रहे थे। इससे प्रदूषण की समस्या भी बढ़ गई थी।

भोपाल के VIP इलाकों में भी बिगड़ी सफाई व्यवस्था

हड़ताल का असर शहर के पॉश इलाकों और प्रशासनिक केंद्रों में भी दिखाई दिया। मंत्रालय और वल्लभ भवन के आसपास कचरे के ढेर लग गए थे। चार इमली में कई मंत्रियों और वरिष्ठ IAS-IPS अधिकारियों के बंगले हैं। यहां हनुमान मंदिर और साईं मंदिर के पास भी कचरा जमा था। अटल पथ पर भी सफाई नहीं होने से कचरा फैला हुआ था। दो दिन पहले यहां बीजेपी की रैली हुई थी। कोलार रोड पर गेस्ट हाउस के सामने सिक्सलेन के सेंटर वर्ज में तीन दिन से कचरा जमा था। बुधवारा बाजार में सड़कों पर जानवरों के शव पड़े होने की जानकारी भी सामने आई थी।

ROAMS पोर्टल पर बवाल: एमपी में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन अटका, जानिए क्या है पूरा मामला? | ROAMS Portal Controversy: Outsourced Employees' Salaries Stuck in MP, Know the Full Story?
द सूत्र पड़ताल: एमपी में ROAMS पोर्टल के नाम पर क्यों मचा बवाल? क्यों बनाया गया था पोर्टल?
06 Nov 2026 ,
By Atul Dwivedi
दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन मध्यप्रदेश के हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए इस बार त्योहार की चमक फीकी पड़ सकती है। वजह है महीनों से अटकी सैलरी। कर्मचारियों की तनख्वाह अटकने के पीछे ROAMS पोर्टल को जिम्मेदार बताया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि सरकार के पास वेतन देने के लिए फंड ही नहीं है।

कई इलाकों में पानी की परेशानी

कर्मचारियों ने गुरुवार को शुक्रवार से पानी की सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद शुक्रवार को कई इलाकों में नल नहीं खोले गए। टैंकरों से पानी पहुंचाने का काम भी बंद कर दिया गया। इससे गरीब बस्तियों में पानी का संकट पैदा हो गया। भोपाल में 2.30 लाख से ज्यादा नल कनेक्शन हैं। हालांकि, कई जगह वॉल्व खोल दिए जाने से अब तक पानी का कोई बड़ा संकट नहीं बना।

हड़ताल खत्म, अब मांगों पर फैसले का इंतजार

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया है। कुछ इलाकों में सफाई का काम भी शुरू हो गया है। अब कर्मचारियों को अपनी मांगों पर सरकार के फैसले का इंतजार है। देखना होगा कि वेतन वृद्धि और अन्य मांगों पर कब तक ठोस निर्णय लिया जाता है।

सफाई कर्मचारियों ने की थी मंत्री से मुलाकात

सीएम मोहन यादव से मुलाकात के पहले कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर से मुलाकात की थी। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपना आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया था, लेकिन सीएम मोहन यादव से मिलने की जिद पर अड़े थे।
Tags:
  • भोपाल नगर निगम
  • मंत्री कृष्णा गौर
  • Bhopal News
  • Krishna Gaur
  • भोपाल में सफाई कर्मचारी
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी
ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी

By Mukesh Sharma

ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी
Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा

By

Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा
इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब

By Sanjay Gupta

इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब
गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए

By Mukesh Sharma

गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए
जयपुर में 45 टंकियां तैयार, 2342 किलोमीटर पाइपलाइन बिछी, फिर भी तीन लाख लोगों को बीसलपुर के पानी का इंतजार

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर में 45 टंकियां तैयार, 2342 किलोमीटर पाइपलाइन बिछी, फिर भी तीन लाख लोगों को बीसलपुर के पानी का इंतजार
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ीं PG की 33 सीटें, रायपुर में सबसे ज्यादा 19 का इजाफा, अब 298 सीटों पर मिलेगा दाखिला

By VINAY VERMA

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ीं PG की 33 सीटें, रायपुर में सबसे ज्यादा 19 का इजाफा, अब 298 सीटों पर मिलेगा दाखिला