पीथमपुर में फूटा मजदूरों का गुस्सा, महंगाई के आगे सैलरी कम, तीन कंपनियों में काम ठप

Anjali Dwivedi | Apr 15, 2026, 18:04 IST
Share
pithampur-industrial-strike
pithampur-industrial-strike

पीथमपुर की तीन कंपनियों में वेतन वृद्धि को लेकर मजदूरों ने हड़ताल कर दी है। महंगाई और सुविधाओं की कमी के चलते श्रमिकों ने पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा है।

News In short

  • पीथमपुर की मदरसन, बायो स्पंज और हुंडई मोबिस कंपनी के मजदूर पिछले दो दिनों से हड़ताल पर हैं।
  • मजदूरों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के हिसाब से उनके वेतन में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।
  • मजदूरों ने कंपनियों पर आरोप लगाया है कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा है।
  • अपनी मांगों को लेकर मजदूरों ने दो किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर श्रम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

News In Detail

औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में पिछले दो दिनों से कामकाज की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। यहां एक के बाद एक कई कंपनियों में हो रही हड़तालों ने मजदूरों के भीतर छिपे असंतोष को सड़क पर ला दिया है। आसमान छूती महंगाई, कई सालों से न बढ़ी सैलरी और मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ये वो वजहें हैं जिन्होंने मजदूरों के सब्र का बांध तोड़ दिया है।

तीन बड़ी कंपनियों में थमे पहिए

पीथमपुर की दिग्गज कंपनियों मदरसन, बायो स्पंज और हुंडई मोबिस के मजदूर फिलहाल काम बंद कर हड़ताल पर हैं। मजदूरों का कहना है कि गैस सिलेंडर से लेकर रोजमर्रा के राशन की कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं, लेकिन कंपनी उनका वेतन बढ़ाने को तैयार नहीं है। इतने कम वेतन में घर चलाना अब उनके लिए नामुमकिन सा होता जा रहा है।

काम का बोझ ज्यादा और सुविधाएं कम

मजदूरों का आरोप है कि उन्हें शासन द्वारा तय किया गया न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं, कंपनियों में कर्मचारियों की भारी कमी है, जिसके चलते मौजूदा वर्करों पर काम का दबाव लगातार बढ़ाया जा रहा है। परिवहन सुविधा के नाम पर भी बड़ा खेल चल रहा है, श्रमिकों के वेतन से बस का मोटा पैसा तो काटा जा रहा है, लेकिन सुविधाएं बेहद खराब हैं।

naidunia_image
naidunia_image

श्रम कार्यालय तक गूंजी आवाज

हड़ताल के दूसरे दिन अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सैकड़ों मजदूर कंपनी परिसर से बाहर निकल आए। उन्होंने लगभग दो किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला और विकास भवन स्थित श्रम कार्यालय पहुंचे। यहां मजदूरों ने हुंकार भरते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और साफ किया कि जब तक वेतन वृद्धि और स्टाफ की कमी जैसे मुद्दे हल नहीं होते, उनका संघर्ष जारी रहेगा।

naidunia_image
naidunia_image

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं। पुलिस और श्रम विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल मोर्चा संभाला हुआ है। मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच फिलहाल बातचीत का दौर चल रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर जल्द से जल्द औद्योगिक शांति बहाल की जाए।

ये खबरें भी पढ़ें...

पीथमपुर में भोपाल गैस त्रासदी का कचरा जलाने वाली कंपनी में धमाका, लोगों में दशहत

40 साल बाद यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे से आजाद हुई राजधानी

यूनियन कार्बाइड का कचरा के जहरीले कचरे की राख को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका

भाजपा विधायक की बेटी ने युवक को जूतों से पीटा, कांग्रेस नेता ने बीजेपी के संस्कारों पर उठाए सवाल

Tags:
  • हड़ताल
  • मजदूर
  • औद्योगिक क्षेत्र
  • पीथमपुर
  • गैस सिलेंडर
  • वेतन वृद्धि
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा