जयपुर में 45 टंकियां तैयार, 2342 किलोमीटर पाइपलाइन बिछी, फिर भी तीन लाख लोगों को बीसलपुर के पानी का इंतजार

Raghvendra Singh Rathore | Nov 06, 2026, 20:02 IST
Share
जयपुर में 45 पानी की टंकियां तैयार, फिर भी तीन लाख लोगों को बीसलपुर के पानी का इंतजार
जयपुर में 45 पानी की टंकियां तैयार, फिर भी तीन लाख लोगों को बीसलपुर के पानी का इंतजार

जयपुर के बाहरी इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए सरकारी पेयजल योजना अब भी अधूरी उम्मीद बनी हुई है। कई कॉलोनियों में लोगों को टैंकर और ट्यूबवेल के भरोसे रहना पड़ रहा है। जलदाय विभाग के आंकड़ों से सामने आया है कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी वितरण व्यवस्था पूरी तरह चालू नहीं हुई है। इससे योजना का लाभ लक्षित आबादी तक नहीं पहुंच पाया है।

जयपुर के पृथ्वीराज नगर में बीसलपुर का पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर पाइपलाइन और पानी की टंकियां तैयार की जा चुकी हैं, लेकिन लाखों लोगों को अब भी इसका फायदा नहीं मिला है। निवारू रोड, हाथोज, बीर हाथोज, ब्योतावाला और पीथावास जैसे इलाकों में लोगों को नियमित सरकारी पेयजल आपूर्ति का इंतजार है। योजना के लिए 747.08 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे। इनमें से 407.60 करोड़ रुपए खर्च होने और 2342 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने के बाद भी बड़ी आबादी बीसलपुर की सप्लाई से नहीं जुड़ पाई है।

जलदाय विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पृथ्वीराज नगर खंड में अक्टूबर के आखिर तक करीब डेढ़ लाख लोगों को बीसलपुर का पानी मिल रहा था। परियोजना पूरी होने पर लगभग साढ़े चार लाख लोगों तक जलापूर्ति पहुंचाने का लक्ष्य है। यानी लक्षित आबादी के करीब तीन लाख लोग अभी इस सुविधा से वंचित हैं। यह स्थिति तब है, जब परियोजना के लिए प्रस्तावित 46 पानी की टंकियों में से 45 का निर्माण पूरा होने की जानकारी विभाग दे चुका है।

टंकियां बन गईं, लेकिन घरों तक नहीं पहुंचा पानी

इस योजना की सबसे बड़ी कमी पानी की टंकियों के निर्माण और उनसे घरों तक सप्लाई शुरू होने के बीच सामने आई है। राजस्थान सरकार ने परियोजना की प्रगति रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया कि 46 में से 30 टंकियों का निर्माण पूरा कर उनसे जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। इनसे करीब एक लाख की लक्षित आबादी को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी।

इसके अलावा 15 अन्य टंकियों का निर्माण भी पूरा हो चुका था, लेकिन उनसे जुड़े वितरण नेटवर्क का काम बाकी था। पवनपुरी वेस्ट में अंतिम टंकी का निर्माण चल रहा था। यानी सरकारी रिकॉर्ड में 45 टंकियां तैयार होने के बावजूद सभी टंकियों से घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था चालू नहीं हो सकी थी। इसका असर उन इलाकों पर पड़ा है, जहां लोग लंबे समय से बीसलपुर की सप्लाई शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

निवारू रोड और कालवाड़ रोड के कुछ इलाकों में तीन दिन में एक बार पानी मिलने की समस्या भी सामने आ चुकी है। वहीं हाथोज, बीर हाथोज, ब्योतावाला और पीथावास में नए घरेलू जल कनेक्शन देने की प्रक्रिया अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक चल रही थी। हाथोज–निवारू रोड और सिरसी–हाथोज लिंक रोड के आसपास भी कई आवासीय कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं।

जिन क्षेत्रों में सरकारी सप्लाई नहीं पहुंची है, वहां लोगों को टैंकर, ट्यूबवेल और निजी जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में पाइपलाइन बिछाने और टंकी बनाने का काम पूरा होने के बावजूद लोगों की पानी की परेशानी खत्म नहीं हुई है।

अगस्त 2025 में पूरा होना था काम, अब फरवरी 2027 की तैयारी

परियोजना की समयसीमा में देरी भी जलदाय विभाग के अपने दस्तावेजों से सामने आई है। विभाग की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट 2024-25 के पृष्ठ संख्या आठ पर पृथ्वीराज नगर पेयजल परियोजना के इस चरण को 12 अगस्त 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य दर्ज है। उस समय परियोजना का 45 प्रतिशत काम पूरा हुआ था और 184.98 करोड़ रुपए खर्च हो चुके थे।

इसके बावजूद परियोजना निर्धारित समय पर पूरी नहीं हुई। इसके बाद सरकार ने दिसंबर 2026 तक लक्षित आबादी को चरणबद्ध तरीके से पानी पहुंचाने का लक्ष्य बताया। लेकिन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में विभाग के एक इंजीनियर ने घरेलू कनेक्शन का काम फरवरी 2027 तक पूरा होने की उम्मीद जताई।

राजस्थान में मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी, रात में ठंडक, माउंट आबू सबसे ठंडा | Rajasthan Weather Update: Warm Days, Cold Nights, Mount Abu Coldest
राजस्थान में दिन गर्म, रातें ठंडी; माउंट आबू में 11.4 डिग्री पहुंचा पारा
06 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में दिन के समय धूप और हल्की गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि रात में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ रही है। गुरुवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बाड़मेर 37.6 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने अगले दिनों में आसमान साफ रहने और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

इस हिसाब से विभाग की पुरानी समयसीमा और घरेलू कनेक्शन पूरे होने के नए अनुमान में करीब डेढ़ साल का अंतर आ गया है। देरी की वजह और समयसीमा बढ़ाने के औपचारिक आदेश की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। खास बात यह है कि विभाग अब भी कुछ क्षेत्रों में नए कनेक्शन के आवेदन ले रहा है। आवेदन मंजूर होने के बाद ही इन घरों में सप्लाई शुरू होगी। यानी जिन कॉलोनियों के लिए पानी की टंकियां और पाइपलाइन तैयार की गई हैं, वहां जलापूर्ति की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।

राजस्थान यूनिवर्सिटी: ₹100 बीमा फीस, पर क्लेम का हिसाब अधूरा! 24,900 छात्रों की सुरक्षा पर सवाल | Rajasthan University: ₹100 Insurance Fee, But Claim Calculation Incomplete! Questions on the Safety of 24,900 Students
फीस में बीमा के 100 रुपए तय, लेकिन क्लेम का हिसाब अधूरा, राजस्थान यूनिवर्सिटी के 24,900 छात्रों की सुरक्षा की पड़ताल
06 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान विश्वविद्यालय की दुर्घटना बीमा योजना को सरकार दूसरे कॉलेजों के लिए मॉडल मान रही है। मगर इसकी सफलता का ताजा हिसाब सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सालाना लाखों रुपए का प्रीमियम बनता है, जबकि क्लेम भुगतान की जानकारी सामने नहीं आई है। बीमा की वास्तविक लागत को लेकर पहले भी विश्वविद्यालय विवादों में रहा है।

करोड़ों के निर्माण के बाद भी पानी पहुंचाने की चुनौती बाकी

परियोजना के दूसरे चरण के लिए 4 जुलाई 2023 को 471.70 करोड़ रुपए का कार्यादेश जारी हुआ था। इसके तहत करीब 2700 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया है। अक्टूबर तक 2342 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने की जानकारी दी गई थी। इस हिसाब से करीब 358 किलोमीटर पाइपलाइन का काम भी बाकी था।

दूसरी ओर, नए कनेक्शन बढ़ने के साथ पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की चुनौती भी सामने आ रही है। जलदाय विभाग के वरिष्ठ इंजीनियर ने माना है कि अतिरिक्त कनेक्शनों के कारण गर्मियों में पानी की मांग का प्रबंधन मुश्किल हो सकता है। विभाग बीसलपुर के पानी में भूजल मिलाकर सप्लाई करने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है।

जयपुर में बीसलपुर पानी: करोड़ों खर्च, 45 टंकियां तैयार, फिर भी 3 लाख लोग प्यासे! | Bislpur Water in Jaipur: Crores Spent, 45 Tanks Ready, Yet 3 Lakh People Thirsty!
जयपुर में 45 टंकियां तैयार, 2342 किलोमीटर पाइपलाइन बिछी, फिर भी तीन लाख लोगों को बीसलपुर के पानी का इंतजार
06 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर के बाहरी इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए सरकारी पेयजल योजना अब भी अधूरी उम्मीद बनी हुई है। कई कॉलोनियों में लोगों को टैंकर और ट्यूबवेल के भरोसे रहना पड़ रहा है। जलदाय विभाग के आंकड़ों से सामने आया है कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी वितरण व्यवस्था पूरी तरह चालू नहीं हुई है। इससे योजना का लाभ लक्षित आबादी तक नहीं पहुंच पाया है।
जयपुर के बाहरी इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए सरकारी पेयजल योजना अब भी अधूरी उम्मीद बनी हुई है। कई कॉलोनियों में लोगों को टैंकर और ट्यूबवेल के भरोसे रहना पड़ रहा है। जलदाय विभाग के आंकड़ों से सामने आया है कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी वितरण व्यवस्था पूरी तरह चालू नहीं हुई है। इससे योजना का लाभ लक्षित आबादी तक नहीं पहुंच पाया है।
ऐसे में पृथ्वीराज नगर की योजना को केवल टंकियों और पाइपलाइन के निर्माण से पूरा नहीं माना जा सकता। विभाग को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि तैयार टंकियों से नियमित सप्लाई शुरू हो, घरों को कनेक्शन मिले और पर्याप्त दबाव के साथ पानी पहुंचे। सरकार की प्रगति रिपोर्ट में निर्माण कार्य और खर्च के आंकड़े तो दर्ज हैं, लेकिन प्रत्येक टंकी से जुड़े चालू घरेलू कनेक्शन, कॉलोनीवार जलापूर्ति और नियमित सप्लाई का पूरा विवरण स्पष्ट नहीं है।

पृथ्वीराज नगर की पेयजल योजना में यही सबसे बड़ा अंतर सामने आया है। सरकार के रिकॉर्ड में करोड़ों रुपए का निर्माण कार्य आगे बढ़ चुका है, जबकि लाखों लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य अधूरा है। जब तक तैयार टंकियों से नियमित सप्लाई शुरू नहीं होती और बाकी घरों को कनेक्शन नहीं मिलते, तब तक परियोजना का पूरा लाभ जनता तक नहीं पहुंच पाएगा।

गहलोत का भजनलाल पर पलटवार: 'तिलमिला मैं नहीं, आप हैं, मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए' | Gehlot's retort to Bhajanlal: 'I am not agitated, you are, you made baseless allegations against me'
गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए
06 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि अशोक गहलोत तिलमिला गए हैं। गहलोत ने मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए कहा कि तिलमिलाया मैं नहीं तिलमिलाए आप हैं। गहलोत के मुताबिक उनके लगाए आरोपों से मुख्यमंत्री असहज हुए हैं।

Tags:
  • जयपुर जल संकट
  • बीसलपुर पेयजल योजना
  • पृथ्वीराज नगर
  • निवारू रोड
  • हाथोज
  • जलदाय विभाग
  • पेयजल आपूर्ति
  • Jaipur Water Supply
  • Bisalpur Project
  • Prithviraj Nagar
Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा

By

Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा
इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब

By Sanjay Gupta

इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब
गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए

By Mukesh Sharma

गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ीं PG की 33 सीटें, रायपुर में सबसे ज्यादा 19 का इजाफा, अब 298 सीटों पर मिलेगा दाखिला

By VINAY VERMA

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ीं PG की 33 सीटें, रायपुर में सबसे ज्यादा 19 का इजाफा, अब 298 सीटों पर मिलेगा दाखिला
फीस में बीमा के 100 रुपए तय, लेकिन क्लेम का हिसाब अधूरा, राजस्थान यूनिवर्सिटी के 24,900 छात्रों की सुरक्षा की पड़ताल

By Raghvendra Singh Rathore

फीस में बीमा के 100 रुपए तय, लेकिन क्लेम का हिसाब अधूरा, राजस्थान यूनिवर्सिटी के 24,900 छात्रों की सुरक्षा की पड़ताल
बिना TET अब नहीं चलेगी शिक्षक की नौकरी, छत्तीसगढ़ में 5 साल से ज्यादा सेवा बाकी तो परीक्षा पास करना जरूरी

By VINAY VERMA

बिना TET अब नहीं चलेगी शिक्षक की नौकरी, छत्तीसगढ़ में 5 साल से ज्यादा सेवा बाकी तो परीक्षा पास करना जरूरी
अखिलेश ने किया बागेश्वर धाम की कथा का विरोध तो भड़के राजा भैया के समर्थक, बोले- मां का दूध पिया है तो रोककर दिखाओ

By Sandeep Kumar

अखिलेश ने किया बागेश्वर धाम की कथा का विरोध तो भड़के राजा भैया के समर्थक, बोले- मां का दूध पिया है तो रोककर दिखाओ