ओम बिरला के OSD को धमकी मामले में हाई कोर्ट सख्त, कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगी
Mukesh Sharma | Nov 06, 2026, 20:50 IST
प्रह्लाद गुंजल की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, 17 नवंबर को सुनवाई
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता को धमकी देने के मामले में राजस्थान हाई कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी और तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है। जस्टिस उमाशंकर व्यास की एकलपीठ ने यह आदेश पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। अदालत ने मामले को 17 नवंबर को सुनवाई के लिए रखा है।
गुंजल की याचिका और वकील की दलील
वकील के अनुसार वीडियो के आधार पर धमकी देने की धाराएं जोड़ी गई हैं, जबकि जिस व्यक्ति को धमकी देने की बात कही गई, उसने कोई शिकायत नहीं की। इसी आधार पर उन्होंने मामले में रोक लगाने की मांग की है।
पुलिस की रिपोर्ट में क्या है?
दूसरा-वीडियो की जांच में पाया गया कि प्रहलाद गुंजल सभा में लोगों को उकसा रहे हैं और वे लोकसभा स्पीकर के ओएसडी राजीव दत्ता को लेकर भी धमकियां दे रहे हैं। इस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 223(a), 132, 308(2) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सबूत के तौर पर सभा के वीडियो वाली पेन ड्राइव को रिकॉर्ड पर लिया है।
राज बदलने दो सबका हिसाब होगा
उन्होंने कहा था कि दत्ता की यह हालत बिगाड़ूंगा कि घर में बैठे-बैठे यह सोचेगा कि मैं आत्महत्या करूं या गोली लेकर किसी को मारूं। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को प्रहलाद गुंजल को नोटिस दिया था।
गुंजल का राजनीतिक सफर
17 नवंबर की सुनवाई पर नजर
FAQs
- प्रह्लाद गुंजल ने हाई कोर्ट में क्या याचिका दायर की है?
प्रह्लाद गुंजल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की है। - पुलिस रिपोर्ट में प्रह्लाद गुंजल पर क्या आरोप लगाए गए हैं?
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, प्रह्लाद गुंजल पर मंदिर में बिना अनुमति सभा करने, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने, लोगों को उकसाने और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। - प्रह्लाद गुंजल मामले में 17 नवंबर को होने वाली सुनवाई का महत्व क्या है?
17 नवंबर को होने वाली सुनवाई में अदालत पुलिस से केस डायरी और रिपोर्ट मांगेगी, जिसके बाद अदालत तय करेगी कि एफआईआर में आगे की कार्रवाई कैसी होगी।
Rajasthan TopNews: कन्हैयालाल हत्याकांड में हाई कोर्ट से आरोपियों को झटका, UAPA के तहत ट्रायल जारी रहेगा
By
इंदौर–देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब
By Sanjay Gupta
गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए
By Mukesh Sharma
जयपुर में 45 टंकियां तैयार, 2342 किलोमीटर पाइपलाइन बिछी, फिर भी तीन लाख लोगों को बीसलपुर के पानी का इंतजार
By Raghvendra Singh Rathore
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ीं PG की 33 सीटें, रायपुर में सबसे ज्यादा 19 का इजाफा, अब 298 सीटों पर मिलेगा दाखिला
By VINAY VERMA
फीस में बीमा के 100 रुपए तय, लेकिन क्लेम का हिसाब अधूरा, राजस्थान यूनिवर्सिटी के 24,900 छात्रों की सुरक्षा की पड़ताल
By Raghvendra Singh Rathore
बिना TET अब नहीं चलेगी शिक्षक की नौकरी, छत्तीसगढ़ में 5 साल से ज्यादा सेवा बाकी तो परीक्षा पास करना जरूरी
By VINAY VERMA