लोकसभा स्पीकर के OSD को दी थी धमकी, अब कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल को पुलिस का नोटिस

Jageshwar Prasad | Published:
Share
ओम बिरला के OSD को धमकाने पर प्रहलाद गुंजल के खिलाफ मामला दर्ज
ओम बिरला के OSD को धमकाने पर प्रहलाद गुंजल के खिलाफ मामला दर्ज

राजस्थान के कोटा जिले में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल और प्रशासनिक अमले के बीच तकरार बढ़ती नजर आ रही है। गुंजल पर लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता को खुली धमकियां देने और विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। अब इस मामले में पुलिस ने प्रहलाद गुंजल पर शिकंजा कसते हुए उन्हें नोटिस थमाया है।

सीआई महेश कुमार के मुताबिक रानपुर थाने में गुंजल पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज है। इसमें गुंजल आरोपी हैं। इसी मामले में सीआई अपनी टीम के साथ गुंजल के आवास पर पहुंचे और उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर 7 दिन के भीतर थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए।

‘राज बदलने दो, सबका हिसाब होगा’: प्रहलाद गुंजल ने ओम बिरला के OSD को दी धमकी, FIR दर्ज | 'Let the regime change, everyone will be accounted for': Prahlad Gunjal threatens Om Birla's OSD, FIR registered
‘राज बदलने दो, सबका हिसाब होगा’: प्रहलाद गुंजल ने ओम बिरला के OSD को दी धमकी, FIR दर्ज
27 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कोटा के रानपुर थाने में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के खिलाफ 21 अक्टूबर को कोलाना गांव में दिए गए कथित धमकी भरे बयान के वीडियो के आधार पर FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने BNS की तीन धाराओं और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत मामला दर्ज कर वीडियो वाली पेन ड्राइव को सबूत के रूप में लिया है।

21 अक्टूबर को दी थी धमकी

एक वीडियो कोलाना गांव की 21 अक्टूबर की सभा का है। वीडियो 1 मिनट 17 सेकंड का है और शाम करीब 7 बजे का बताया गया है। इस वीडियो में प्रहलाद गुंजल ने लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता (Rajeev Dutta) को खुली धमकियां दी थीं। उन्होंने कहा था कि सारे राजस्थान में थू-थू हुई। दत्ता जी हमारे गुरु, क्या है दत्ता? जितनी गुंडागर्दी कर रहा है, इतने लोगों के सामने कह रहा हूं, राज बदलने दो।

गुंजल ने यह भी कहा था कि दत्ता की यह हालत बिगाड़ूंगा कि घर में बैठे-बैठे यह सोचेगा कि मैं आत्महत्या करूं या गोली लेकर किसी को मारूं। यह पूरा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

कांस्टेबल ने दर्ज कराया मामला

गुंजल की सरेआम धमकियों का वीडियो सामने आने के बाद कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र चौधरी ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मंदिर में बिना अनुमति सभा करने का आरोप है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने का भी आरोप है। इसके अलावा लोगों को उकसाने और धमकी देने के आरोप भी हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

वीडियो की जांच में पाया गया कि प्रहलाद गुंजल सभा में लोगों को उकसा रहे हैं। वे लोकसभा स्पीकर के ओएसडी राजीव दत्ता को धमकियां भी दे रहे हैं। इस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(a), 132 और 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत भी मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने सबूत के तौर पर सभा के वीडियो वाली पेन ड्राइव को रिकॉर्ड पर लिया है। यह मामला अब जांच के दायरे में है।

Photograph: (the sootr)
बिजली अधिकारियों पर रसूख का पावर, इन तीन बड़े नेताओं पर टाल दी बकाया बिलों की वसूली
13 Jan 2026 ,
By Purshottam Kumar Joshi
राजस्थान के कोटा में नेताओं के रसूख सामने आया है। कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने कांग्रेस के नेता प्रहलाद गुंजल, भाजपा विधायक संदीप शर्मा और पूर्व मंत्री भवावी सिंह राजावत के लाखों के बकाया बिजली बिलों की वसूली स्थगित कर दी।

गुंजल ने क्या कहा?

प्रहलाद गुंजल (Prahlad Gunjal) ने कहा कि धारा 35 पुलिस की प्रक्रिया है। उसकी सूचना का नोटिस देने पुलिस अधिकारी उनके घर आए थे। उन्हें 10 नवंबर को थाने बुलाया गया है, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

गुंजल ने कहा कि अगली तारीख होगी तो देखेंगे। गिरफ्तारी से कौन डरता है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दुर्भावना से काम करेगा सबका हिसाब होगा। कोई बचेगा नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह गलतफहमी कहां से हो गई कि वे गिरफ्तारी का नोटिस देकर उनका आवास बंद करा देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने जिन धाराओं में मामला दर्ज किया है, वे धाराएं बनती नहीं हैं। राजीव दत्ता तो संविदा कर्मचारी हैं। वे सरकारी सेवा से रिटायर हो चुके हैं। गुंजल ने कहा कि पुलिस को मुखबिर से वीडियो मिला है। यह वीडियो 2 साल पुराना भी हो सकता है।

FAQs

  1. प्रहलाद गुंजल पर कौन से आरोप लगाए गए हैं?
    प्रहलाद गुंजल पर धारा 223(a), 132 और 308(2) के तहत लोकसभा के ओएसडी राजीव दत्ता को धमकियां देने, लोगों को उकसाने और आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए हैं।
  2. प्रहलाद गुंजल को पुलिस ने कब और क्यों नोटिस दिया?
    गुंजल को 21 अक्टूबर को उनके आवास पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस दिया गया था, जिसमें उन्हें 7 दिन के भीतर थाने में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे।
  3. प्रहलाद गुंजल ने अपनी गिरफ्तारी के बारे में क्या कहा है?
    गुंजल ने कहा है कि वे गिरफ्तारी से नहीं डरते और पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों को गलतफहमी मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगली तारीख पर वे देखेंगे कि क्या करना है।
Tags:
  • प्रहलाद गुंजल
  • लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता
  • धमकियों का वीडियो
  • आचार संहिता उल्लंघन
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता
  • BNSS
  • Prahlad Gunjal
  • Rajeev Dutta
राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में सोलर-विंड प्रोजेक्ट के लिए जमीन कन्वर्जन जरूरी, 2014 की छूट खत्म; किसानों पर भी असर
महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज

By Umeshwari Baghel

महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज
पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट

By Jageshwar Prasad

पुलिस को चकमा देकर चुनावी सभा में पहुंचा फरार नरेश मीणा, बड़ोदिया गांव में ग्रामीणों से मांगे वोट
एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…

By Aman Vaishnav

एक्शन मोड में चीफ सेक्रेटरी अशोक बर्णवाल, अफसरों को फटकारते हुए बोले- एक महीने में निपटाओ जनता के काम वरना…
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

By Umeshwari Baghel

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन