दो करोड़ को समझाया, फिर भी 161 करोड़ लुटाए, जागरुकता अभियान के बाद भी 10 महीने में साइबर ठगों ने लगाई चपत

Arun Tiwari | Nov 03, 2026, 15:53 IST
Share
जागरूकता के बाद भी नहीं थम रहे साइबर क्राइम: छत्तीसगढ़ में 161 करोड़ की ठगी, रायपुर और दुर्ग सबसे आगे
जागरूकता के बाद भी नहीं थम रहे साइबर क्राइम: छत्तीसगढ़ में 161 करोड़ की ठगी, रायपुर और दुर्ग सबसे आगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर अपराधियों का जाल तेजी से फैल रहा है। मोबाइल फोन, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। चालू वर्ष में 22 अक्टूबर तक प्रदेश में साइबर ठगी की 33 हजार 948 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन मामलों में लोगों को कुल 161 करोड़ 7 हजार रूपए की चपत लगी है।

हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के चलते 45 करोड़ 12 लाख रूपए होल्ड कराए गए हैं। यह रकम संबंधित बैंक खातों में रोक दी गई है, ताकि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद पीड़ितों को वापस दिलाई जा सके।

साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अब तक 570 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित दूसरे राज्यों के आरोपी भी शामिल हैं। इससे साफ है कि साइबर अपराध का नेटवर्क किसी एक शहर या प्रदेश तक सीमित नहीं है। ठगी के लिए अलग-अलग राज्यों में बैंक खातों, सिम कार्ड और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पुलिस ने पूरे प्रदेश में 50 दिनों तक लगातार जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के जरिए पुलिस करीब 2 करोड़ लोगों तक पहुंची। इसके बावजूद डेढ़ सौ करोड़ रूपए से अधिक की ठगी हो गई।

साइबर ठगी से राहत: राजस्थान में 134 करोड़ फ्रीज, 7.52 करोड़ पीड़ितों को लौटाने के आदेश | Relief from Cyber Fraud: 134 Crores Frozen in Rajasthan, Orders to Return 7.52 Crores to Victims
साइबर ठगी में राजस्थान को दोहरी राहत: 134 करोड़ रुपए फ्रीज, 11 हजार पीड़ितों को 7.52 करोड़ लौटाने के आदेश
03 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए राहत की खबर है। अब ठगी की रकम वापस पाने के लिए हर बार कोर्ट के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, बिना जानकारी खाते में ठगी का पैसा आने से फ्रीज हुए बैंक खाते भी जांच के बाद खुल सकेंगे। राजस्थान में इन नई व्यवस्थाओं के जरिए 11 हजार से ज्यादा पीड़ितों को 7.52 करोड़ रुपए लौटाने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस और बैंकों के तालमेल से संदिग्ध खातों में 134.43 करोड़ रुपए सुरक्षित किए गए हैं।

रायपुर सबसे आगे, दुर्ग दूसरे नंबर पर

प्रदेश में साइबर ठगी की सबसे ज्यादा शिकायतें रायपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र से सामने आई हैं। यहां 6,165 शिकायतें दर्ज की गई हैं। दूसरे नंबर पर दुर्ग जिला है, जहां 4,044 मामले सामने आए हैं। बिलासपुर में 3,369, रायगढ़ में 1,684 और कोरबा में 1,619 शिकायतें दर्ज की गई हैं।

आंकड़े बताते हैं कि साइबर अपराध अब बड़े शहरों के साथ औद्योगिक और अन्य शहरी क्षेत्रों में भी तेजी से पैर पसार रहा है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती ठगी की रकम को तत्काल ट्रेस कर उसे दूसरे खातों में जाने से रोकना है। साइबर अपराधी कुछ ही मिनटों में रकम को कई बैंक खातों के जरिए इधर-उधर कर देते हैं। ऐसे में शिकायत मिलने के शुरुआती घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।

पुलिस अफसर बनकर ठगी: रिटायर्ड अधिकारी से 23 दिन में 69 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट का मामला गरमाया | Police Officer Impersonation Scam: Retired Officer Defrauded of 69 Lakhs in 23 Days, Digital Arrest Case Gains Traction
मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर एमपी के रिटायर्ड अफसर से 69 लाख की ठगी, 23 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, ऐसे खुला मामला
31 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश के विदिशा में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड अधिकारी को निशाना बनाया है। उन्हें 23 दिनों तक आरोपियों ने डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान 69.27 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए। आरोप है कि स्कैमरों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी थी। इसके बाद उनसे पैसे ठगते चले गए।

50 दिन चला विशेष जागरूकता अभियान

साइबर ठगी रोकने के लिए पुलिस ने 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक 50 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान प्रदेशभर में लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस के मुताबिक, करीब दो करोड़ लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।

इसके बावजूद ऑनलाइन ठगी की शिकायतें सामने आती रहीं। इस दौरान रायपुर साइबर क्राइम पोर्टल पर ही 955 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जागरूकता के प्रयासों के बावजूद ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

12 करोड़ की गोल्ड ट्रेडिंग ठगी: बैंक खाते किराए पर देने वाला छठा आरोपी गिरफ्तार | 12 Crore Gold Trading Scam: Sixth Accused Arrested for Renting Bank Accounts
12 करोड़ की गोल्ड ट्रेडिंग ठगी में छठा आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते किराए पर देकर करता था मदद
24 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर जयपुर के एक कारोबारी से 12.09 करोड़ रुपये ठगने के मामले में पुलिस को एक ओर सफलता मिली है। राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की टीम ने असम निवासी बेशराज थापा उर्फ राहुल को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से गिरफ्तार किया है।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 8 लाख की ठगी

साइबर ठगों ने लोगों को डराने के लिए डिजिटल अरेस्ट को नया हथियार बना लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के उरकुरा निवासी 64 वर्षीय किसान को ठगों ने इसी तरीके से निशाना बनाया। आरोपियों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर उन्हें कारोबारी और अन्य गतिविधियों से जुड़े मामले में फंसाने का डर दिखाया।

गिरफ्तारी की धमकी देकर बुजुर्ग को लगातार 44 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर मानसिक दबाव में रखा गया। इस दौरान उनसे अलग-अलग समय पर करीब आठ लाख रूपए ठग लिए गए।

महिला को पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा

गंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी ठगों के जाल में फंस गईं। आरोपियों ने उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का अधिकारी बताकर संपर्क किया। इसके बाद आधार कार्ड के दुरुपयोग और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता का डर दिखाया।

महिला पर पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर घर में ही रहने और किसी से संपर्क नहीं करने का दबाव बनाया गया। इस दौरान उनसे सात लाख रूपए की ठगी की गई।

सिम निकाले तो WhatsApp होगा बंद! नए नियम से करोड़ों यूजर्स की बढ़ेगी परेशानी, जानें कब से लागू होगा | WhatsApp Will Be Closed If SIM is Removed! New Rule Will Increase Trouble for Crores of Users, Know When It Will Be Implemented
भूलकर भी फोन से न निकालें सिम, नहीं तो बंद हो जाएगा WhatsApp; नए नियम से करोड़ों यूजर्स की बढ़ेगी परेशानी
23 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
अगर आप WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। अब फोन से सिम कार्ड निकालना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। सरकार के नए SIM Binding नियम के तहत WhatsApp को रजिस्टर्ड सिम से जोड़कर रखना होगा। यानी जिस सिम से WhatsApp अकाउंट बनाया है, वह फोन में एक्टिव रहनी जरूरी होगी।

सेवानिवृत्त शिक्षक से 18 लाख रूपए ऐंठे

साइबर ठगों ने बुजुर्गों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी निशाना बनाया है। कबीरधाम थाना क्षेत्र के सड़ूई निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक को जालसाजों ने नए तरीके से ठगी का शिकार बनाया।

आरोपियों ने उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर जम्मू-कश्मीर में बैंक खाता संचालित होने का झांसा दिया। इसके बाद खाते में मनी लॉन्ड्रिंग होने की बात कहकर उन्हें डराया गया। इस पूरी प्रक्रिया में शिक्षक से करीब 18 लाख रूपए की ठगी कर ली गई।

लालच और डर, ठगी के दो बड़े हथियार

साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, ठग मुख्य रूप से लोगों की दो कमजोरियों का फायदा उठाते हैं। पहला, कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच और दूसरा, पुलिस या जांच एजेंसी की कार्रवाई का डर।

शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने, फर्जी निवेश योजनाओं, केवाईसी अपडेट, बिजली बिल भुगतान और कूरियर के नाम पर भेजे गए लिंक के जरिए लोगों की निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल की जाती है।

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी स्थिति में ओटीपी, बैंकिंग पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। निवेश करने से पहले संबंधित संस्था का पंजीकरण जांचना भी जरूरी है।

किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। ठगी के बाद शुरुआती समय में शिकायत करने से रकम को होल्ड कराने और वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है।
Tags:
  • nia
  • साइबर ठगी
  • साइबर जागरूकता अभियान
  • Online Fraud
  • छत्तीसगढ़
  • Cyber Awareness Campaign
  • साइबर ठगी के मामले
लोकसभा स्पीकर के OSD को दी थी धमकी, अब कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल को पुलिस का नोटिस

By Jageshwar Prasad

लोकसभा स्पीकर के OSD को दी थी धमकी, अब कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल को पुलिस का नोटिस
बीकानेर में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 28 हजार किलो दूषित मैदा सीज; 400 किलो फफूंद लगा मावा नष्ट

By Ashish Bhardwaj

बीकानेर में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 28 हजार किलो दूषित मैदा सीज; 400 किलो फफूंद लगा मावा नष्ट
एमपी में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा आयोजन, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दम

By Arohi Raj

एमपी में पहली बार एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा आयोजन, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दम
राजस्थान में सुबह छाया कोहरा, दिन में तेज धूप; रात में बढ़ने लगी सर्दी, 10 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में सुबह छाया कोहरा, दिन में तेज धूप; रात में बढ़ने लगी सर्दी, 10 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान
ज्ञानू-जानू की शादी ने बढ़ाई अमित जोगी की मुश्किलें, पुलिस तक पहुंचा मामला, बीजेपी बोली माफी से काम नहीं चलेगा

By Arun Tiwari

ज्ञानू-जानू की शादी ने बढ़ाई अमित जोगी की मुश्किलें, पुलिस तक पहुंचा मामला, बीजेपी बोली माफी से काम नहीं चलेगा
थम गई MP NEET PG काउंसलिंग, DME ने पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पर लगाई रोक, अब हाईकोर्ट के अगले आदेश का इंतजार

By Neel Tiwari

थम गई MP NEET PG काउंसलिंग, DME ने पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पर लगाई रोक, अब हाईकोर्ट के अगले आदेश का इंतजार
दिवाली पर सरकार दे रही 8 हजार का बोनस? ऐसा मैजेस आए तो भूलकर न करें क्लिक...

By Aman Vaishnav

दिवाली पर सरकार दे रही 8 हजार का बोनस? ऐसा मैजेस आए तो भूलकर न करें क्लिक...