दिवाली पर सरकार दे रही 8 हजार का बोनस? ऐसा मैजेस आए तो भूलकर न करें क्लिक...

Aman Vaishnav | Nov 03, 2026, 14:53 IST
Share
दिवाली पर 8 हजार रुपए बोनस वाले फर्जी वॉट्सऐप मैसेज से रहें सावधान
दिवाली पर 8 हजार रुपए बोनस वाले फर्जी वॉट्सऐप मैसेज से रहें सावधान

दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में लोग बाजारों से लेकर ऑनलाइन जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। चारों तरफ खुशियों का माहौल है। इसी बीच जालसाज भी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। आजकल WhatsApp पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को 8 हजार रुपए का दिवाली बोनस देने का दावा किया जा रहा है।

आपके मोबाइल पर भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो फौरन सावधान हो जाएं। इस लालच के चक्कर में आपकी कमाई एक झटके में गायब हो सकती है।

क्या है वायरल मैसेज का सच?

वॉट्सऐप पर जो मैसेज भेजा जा रहा है, उसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री की तरफ से देशवासियों को दिवाली पर आठ हजार रुपए दिए जा रहे हैं। पैसे पाने के लिए मैसेज में एक नीले रंग का लिंक भी दिया गया है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे इस लिंक पर क्लिक करें, अपना फॉर्म भरें। इसके बाद सीधे आईठ हजार रुपए का बोनस हासिल करें।

पर जान लें कि इस मैसेज की असलियत कुछ और ही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रकार के मैसेज पूरी तरह फर्जी हैं। सरकार ने साफ किया है कि केंद्र सरकार की तरफ से ऐसे किसी भी दिवाली बोनस (दिवाली बोनस के नाम पर ठगी) की घोषणा नहीं की गई है। इसलिए इस मैसेज पर भरोसा करने की गलती बिल्कुल न करें।

WhatsApp Scam Alert: 'NO' लिखते ही ठग उड़ा ले जाएंगे लाखों, OTP या क्लिक की भी जरूरत नहीं! | WhatsApp Scam Alert: Scammers will steal lakhs by just typing 'NO', no OTP or click needed!
WhatsApp Scam Alert: न OTP चाहिए ना क्लिक, व्हाट्सएप पर सिर्फ एक NO लिखते ही ठग उड़ा देंगे आपके लाखों रुपए
16 Oct 2026 ,
By Kaushiki
WhatsApp Scam Alert: वॉट्सएप ठगी का नया तरीका सामने आया है। फर्जी मैसेज में 90 हजार रुपए कटने की बात लिखी होती है। जवाब में नो लिखते ही बैंक खाता खाली होने का खतरा बताया गया है। लखनऊ के एक सीए के दो खातों से 1.70 लाख रुपए निकल गए। तो ऐसे में हैदराबाद पुलिस कमिश्नर ने साइबर फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। ऐसे मैसेज पर जवाब न दें। आइए जानें क्या है ये नया स्कैम...

ठग कैसे अपने जाल में फंसाते हैं?

इस तरह के ऑनलाइन फ्रॉड में ठग बड़ी चालाकी से काम करते हैं...

  • सबसे पहले वे लोगों को मुफ्त में पैसे मिलने का लालच देकर मैसेज भेजते हैं।
  • जैसे ही कोई व्यक्ति दिए गए लिंक पर क्लिक करता है, उसके सामने एक फर्जी वेबसाइट खुल जाती है।
  • इस वेबसाइट पर यूजर से उसका नाम, मोबाइल नंबर और बैंक खाते से जुड़ी जरूरी जानकारी मांगी जाती है।
  • कई मामलों में ठग पैसे खाते में भेजने का बहाना बनाकर OTP और UPI PIN तक मांग लेते हैं।
  • जैसे ही कोई व्यक्ति ये गोपनीय जानकारी शेयर करता है, जालसाज उसके बैंक खाते से सारे पैसे उड़ा लेते हैं।

ठगी से बचने के जरूरी उपाय

आप अपनी कमाई को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इन बातों का हमेशा ध्यान रखें...

  • WhatsApp पर आए किसी भी लिंक पर कभी क्लिक न करें।
  • अपना बैंक खाता नंबर, पासवर्ड, OTP या UPI PIN किसी के साथ भी शेयर न करें।
  • किसी भी सरकारी योजना या सहायता की सही जानकारी हमेशा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाकर देखें।
  • किसी भी अनजान और लुभावने मैसेज को आगे किसी दोस्त या रिश्तेदार को फॉरवर्ड न करें।

खाते से कट जाएं पैसे तो क्या करें?

यदि जाने-अनजाने में आप इस ठगी का शिकार हो जाते हैं या आपके खाते से पैसे कट जाते हैं तो घबराएं नहीं। तुरंत सरकार की नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा आप साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर जाकर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। समय रहते शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

FAQ

1. क्या सरकार सच में 8 हजार रुपए का दिवाली बोनस दे रही है?

बिल्कुल नहीं। सरकार की तरफ से ऐसा कोई 8 हजार रुपए का दिवाली बोनस नहीं दिया जा रहा है। यह दावा 100% फर्जी है और यह ठगों का एक जाल है।

2. अगर गलती से फर्जी लिंक पर क्लिक हो जाए तो क्या करें?

अगर आपने सिर्फ लिंक खोला है तो तुरंत उस पेज को बंद कर दें। सबसे जरूरी बात यह है कि उस पेज पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल, OTP या UPI PIN बिल्कुल न डालें। अगर आपने कोई जानकारी भर दी है, तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करके खाते को सुरक्षित करें।

3. ऑनलाइन साइबर ठगी होने पर शिकायत कहां दर्ज करवाएं?

ऑनलाइन फ्रॉड (cyber fraud) होते ही तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके साथ ही आप केंद्र सरकार के आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।
Tags:
  • दिवाली बोनस के नाम पर ठगी
  • केंद्र सरकार
  • ऑनलाइन फ्रॉड
  • नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन
  • साइबर क्राइम पोर्टल
  • ऑनलाइन साइबर ठगी
  • cyber fraud
गधे का सर्टिफिकेट 5 मिनट में बन गया, लेकिन असली नर्सिंग छात्रों का रजिस्ट्रेशन एक महीने से अटका!

By Atul Dwivedi

गधे का सर्टिफिकेट 5 मिनट में बन गया, लेकिन असली नर्सिंग छात्रों का रजिस्ट्रेशन एक महीने से अटका!
शंकराचार्य और रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज बैन, राज्य के 16 अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों पर चला सरकारी डंडा

By VINAY VERMA

शंकराचार्य और रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज बैन, राज्य के 16 अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों पर चला सरकारी डंडा
राजस्थान में सस्ते मकानों के नियम बदलेंगे, बिल्डरों को 2 से 5 किमी के दायरे में ही बनाने होंगे EWS-LIG फ्लैट

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में सस्ते मकानों के नियम बदलेंगे, बिल्डरों को 2 से 5 किमी के दायरे में ही बनाने होंगे EWS-LIG फ्लैट
भोपाल में लंबे समय से खांसी-जुकाम से परेशान लोग: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, आखिर क्या है बीमारी की वजह?

By Arohi Raj

भोपाल में लंबे समय से खांसी-जुकाम से परेशान लोग: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, आखिर क्या है बीमारी की वजह?
नरेश मीणा फरार; घर पहुंची पुलिस, पिता ने जताया विरोध; 6 नवंबर को खुद गिरफ्तारी देने का ऐलान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

नरेश मीणा फरार; घर पहुंची पुलिस, पिता ने जताया विरोध; 6 नवंबर को खुद गिरफ्तारी देने का ऐलान
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: MP में बनेंगे 15 नए सैटेलाइट टाउन, 23 हजार करोड़ की योजनाएं रहेंगी जारी, अगली बैठक गांधीसागर में

By Aman Vaishnav

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: MP में बनेंगे 15 नए सैटेलाइट टाउन, 23 हजार करोड़ की योजनाएं रहेंगी जारी, अगली बैठक गांधीसागर में
छत्तीसगढ़ की खदानों ने देश में चमकाया नाम, कोयला खनन में सुरक्षा और बेहतर काम के दम पर हासिल की 5 स्टार रेटिंग

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ की खदानों ने देश में चमकाया नाम, कोयला खनन में सुरक्षा और बेहतर काम के दम पर हासिल की 5 स्टार रेटिंग